छत्तीसगढ़

गौरेला में दिनदहाड़े मर्डर: लड़के ने चाकू से किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक घटना

गौरेला में दिनदहाड़े हुए इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना भारतीय स्टेट बैंक के सामने की है, जहां एक लड़के ने एक लड़की पर चाकू से हमला कर उसकी जान ले ली। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसमें लड़का और लड़की आपस में बात करते हुए दिख रहे हैं, और एक लड़का स्कूटी पर खड़ा है।

सीसीटीवी फुटेज में दिखाया गया है कि अचानक लड़का अपनी जेब से चाकू निकालता है और लड़की पर ताबड़तोड़ वार करने लगता है। उसने तब तक वार किए जब तक लड़की ने दम नहीं तोड़ दिया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा थी, लेकिन किसी ने भी लड़की को बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना ने सुरक्षा और सामाजिक संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोषी को जल्द ही गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button