छत्तीसगढ़बिलासपुर

भाजपा ने काले दिवस के रूप में याद किया आपातकाल को

सुरेश सिंह बैस/बिलासपुर। सन 1975 25 जून का आपातकाल काला दिवस के रूप में भाजपा द्वारा याद किया जा रहा है । भाजपा कार्यालय में आयोजित आपातकाल दिवस पर बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश को आज भी याद है कि लोकतत्र की दुहाई देने वाली पार्टी कांग्रेस ने कैसे संवैधानिक मर्यादाओं को अपने पैरो तले कुचलते हुए 25 जून 1975 को आपातकाल लागू कर दिया था। जनसंघ ही नही बल्कि सभी विपक्षी पार्टियों के हजारों लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हे जेल के सलाखों में डाल दिया। जिससे देश के भीतर एक वंशीय परिवार को गैर संवैधानिक रीति से सत्ता में काबिज रहने का अधिकार प्राप्त हो । श्री शुक्ला ने बताया कि पूरे देश को कारागृह में तब्दील कर दिए गए मीडिया और अन्यान्य सामाजिक संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। प्रसारणो पर निगरानी रखी गई और गांधी परिवार के उत्तराधिकारियों की मनमानियों का दौर चला राजनीतिक शिष्टाचार को ताक में रखकर भ्रष्टाचार के खेल खेले गए देश के युवाओं को इसकी जानकारी होना चाहिए कांग्रेस के काले करतूतें छुपाए नहीं जा सकते। सभा को गोवर्धन गुलहरे भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी संबोधित किया।भाजपा कार्यालय में मीसा बंदियों और उनके परिवार के लोगो का शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। आभार वाचन युवामोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने किया। इस अवसर पर दत्ता त्रिपुरवार लोकतंत्र सेनानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोवर्धन गुलहरे जिलाध्यक्ष लोकतंत्र सेनानी निखिल केशरवानी जिलाध्यक्ष भाजयुमो दीपक सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष भाजयुमो बृजेन्द्र शुक्ला शिक्षा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक सहित युवामोर्चा कार्यक्रता सामाजिक संगठन के लोग मीसा बंदी परिवार के लोग उपस्थिति थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!