सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। जिला आटो संघ का चुनाव 21 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान त्रिवेणी भवन, व्यापार बिहार, में चुनाव संपन्न किया जावेगा। इसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा भी किया जावेगा। जिला आटो संघ चुनाव के लिये पिछले दिनों जिला आटो संघ का एक अहम बैठक जिला आटो संघ चुनाव हेतू एक आवश्यक बैठक किया गया था। इस बैठक में चुनाव अधिकारी के रूप में आटो संघ के पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास एवं पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव को बनाया गया है। चुनाव अधिकारी पूर्व अध्यक्ष मनोज श्रीवास एवं पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव ने चुनाव संबधित जानकारी दी। जिला आटो संघ का चुनाव निम्न 5 पदों के लिए किया जावेगा जिसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष के लिये किया जावेगा। लगभग 2000 आटो संघ के वोटर इस चुनाव प्रकिया में भाग लेंगें। चुनाव मतदान का 21 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, स्थान त्रिवेणी भवन, व्यापार बिहार, में संपन्न किया जावेगा। इसी दिन देर रात तक चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों का चुनाव परिणाम की घोषणा भी किया जावेगा। चुनाव कार्यक्रम निम्नलिखित बिंदुओं पर किया जावेगा। 1.14 जुलाई 2024, दिन रविवार, समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक, स्थान रेल्वे स्टेशन, आटो स्टैण्ड, गेट नम्बर 03 (बजरंग बली स्टैण्ड) में चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकार किया जावेगा। 2) इसी दिन नामांकन पत्र की जांज दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक किया जावेगा। 3) इसी दिन नाम वापसी दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक। 4) इसी दिन चुनाव चिन्ह आबंटन शाम 5 बजे से शाम 6 बजे तक। 5) प्रत्याशियों के चुनाव प्रचार 15 जुलाई 2024 से 20 जुलाई 2024 शाम 6 बजे तक प्रचार कर सकते हैं। 6) मतदान के लिए मतदाता अगर चालक है तो ड्राईविंग लायसेंस और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है। अगर आटो मालिक है तो अपना आटो का आर. सी. बुक और आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य है। हर मतदाता को सुनिचित किये अनुसार परिचय पत्र लाना अनिवार्य है नहीं लाने पर मतदान करने से वांछित कर दिया जावेगा। अगर चुनाव लड़ने वाले कोई प्रत्याशी मतदाता को प्रलोभन जैसे पैसा, शराब, अन्य नशीली पदार्थया अन्य प्रकार का बांटते पाया जाता है तो उस प्रत्याशी का नामांकन चुनाव अधिकारी द्वारा रद्द किया जावेगा। नामांकन शुल्क अध्यक्ष पद हेतू 5हजार रुपया एवं चार पदों जैसे उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव एवं कोषाध्यक्ष पद हेतू 4 हजार रुपया निधार्रित किया गया है। जो भी फेरबदल और संशोधन चुनाव अधिकारी के निर्णय पर ही किया जावेगा जो कि अंतिम निर्णय होगा। इस चुनाव में पुलिस बल की भी विशेष इंतजाम प्रशासन द्वारा किया जावेगा ताकि किसी भी तरह के असामाजिक तत्वों के द्वारा उग्र क्रिया कल्प एवं प्रदर्शन रोका जाय। उपरयुक्त कि जानकारी जिला आटो संघ के पूर्व अध्यक्ष व्ही मधुसूदन राव के द्वारा दी गयी।अध्यक्ष पद हेतू वर्तमान अध्यक्ष अजय पाणिकर (नान), मोरेश हेल, वकील खान, श्रीमती पाटले के नाम संभावित बताए जा रहे हैं।
Read Next
6 days ago
गैर परंपरागत गणेश मूर्ति; बदलते स्वरूप के मायने क्या हैं
6 days ago
पत्रकारिता आज के परिवेश में कैसी है, कैसी होनी चाहिए
1 week ago
नरेंद्र मोदी विचार मंच की प्रदेश स्तरीय बैठक संपन्न, पीएम मोदी के 75वें जन्मदिवस पर होंगे भव्य आयोजन
2 weeks ago
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को कंवर समाज प्रतिनिधिमंडल ने दी बधाई एवं करमा तिहार के लिए आमंत्रण
2 weeks ago
धान खरीदी घोटाले पर बड़ा खुलासा, समिति प्रबंधकों के परिजनों में आक्रोश – जनहित याचिका की तैयारी
2 weeks ago
राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच में नई जिम्मेदारियां, छत्तीसगढ़ को मिला सशक्त नेतृत्व
2 weeks ago
पंडित राजेंद्र गंगानी की कथक प्रस्तुति ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध
2 weeks ago
तेलीबांधा में नकली एंकर उत्पाद बेचने का भंडाफोड़, दुकानदार पर अपराध दर्ज
August 2, 2025
छ.ग.की ऐतिहासिक सजा: रोशनी फाउंडेशन ठगी मामले में मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास
August 1, 2025
संगीत, सम्मान और संदेशों की त्रिवेणी बनी ‘रफी नाइट’,जनसेवक,पत्रकारों और पर्यावरण योद्धाओं का हुआ सम्मान
Related Articles
राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान पत्रकार एच. डी. महंत और एडवो. राकेश महौत के बीच सौजन्य मुलाकात
July 31, 2025
सत्य की कीमत: पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड में बड़ा खुलासा, PWD के 5 अफसर गिरफ्तार
July 30, 2025
Check Also
Close