छत्तीसगढ़बिलासपुर

रेत का अवैध परिवहन करते तीन हाईवा आठ ट्रेक्टर पकड़े गए

बिलासपुर।कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा शुक्रवार और शनिवार दो दिनों में दर्जनों ग्रामों में दबिश देकर 3 हाईवा और 8 ट्रैक्टर पकड़ा गया। ये वाहन रेत और खनिजों का अवैध तरीके से परिवहन कर रहे थे। वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 की प्रावधानों के उल्लंघन में कार्रवाई की गई है।खनिकर्म विभाग के उप संचालक दिनेश मिश्रा ने बताया कि विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा लोधीपारा, कोनी, सेंदरी, कछार, लोफन्दी, मंगला, धुरीपारा, लोखंडी, निरतू, घुटकू, मोपका, उसलापुर, सिरगिट्टी, लावर क्षेत्र में सघन जांच अभियान चलाया गया। सरकंडा क्षेत्र में 2 हाईवा को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर पुलिस थाना सरकंडा एवं सेंदरी क्षेत्र मे एक ट्रेक्टर को पुलिस थाना कोनी में अभिरक्षा में रखा गया है। रतनपुर क्षेत्र में खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर 05 ट्रेक्टर को जप्त कर पुलिस थाना रतनपुर में अभिरक्षा में रखा गया है। सिरगिट्टी क्षेत्र में एक हाईवा एवं एक ट्रेक्टर रेत को पुलिस थाना सिरगिट्टी में एवं एक गाड़ी ईट (मिट्टी) को खनिज जांच चौकी लांवर में अभिरक्षा में रखा गया है। वैध अभिवहन पास एवं रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी ग्यारह वाहन चालकों और मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!