Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, July 21
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»अरपा नदी किनारे नया रिवर व्यू बनेगा आकर्षण का केंद्र –
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

अरपा नदी किनारे नया रिवर व्यू बनेगा आकर्षण का केंद्र –

HD MAHANTBy HD MAHANT04/05/2026 - 9:40 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

देश का पहला इंडोर गार्डन, वाटर फॉल, क्रूज रेस्टोरेंट और एडवेंचर पार्क तैयार

सुरेश सिंह बैस
बिलासपुर। शहर के विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से अरपा नदी के किनारे विकसित किए जा रहे रिवर व्यू प्रोजेक्ट को अब और भव्य रूप दिया जा रहा है। इस परियोजना के तहत देश का पहला इंडोर गार्डन, आकर्षक वॉटर फॉल, आधुनिक क्रूज रेस्टोरेंट और रोमांचक एडवेंचर पार्क तैयार किया जा रहा है, जो आने वाले समय में बिलासपुर की पहचान बन सकता है। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का ठेका पीपीपी (पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर हैदराबाद की एक निजी कंपनी को दिया गया है। कंपनी इस पूरे क्षेत्र का विकास कर इसे एक आधुनिक पर्यटन स्थल के रूप में तैयार करेगी। इसके एवज में नगर निगम को हर वर्ष लगभग 11 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त होगा।

परियोजना की खास बातें

0 अरपा नदी के दोनों किनारों को विकसित कर आकर्षक रिवरफ्रंट तैयार किया जा रहा है।

0 इंडोर गार्डन और वाटर फॉल जैसी अनोखी सुविधाएं पहली बार शहर में
क्रूज रेस्टोरेंट और वाटर स्पोर्ट्स से बढ़ेगा पर्यटन।

0 एडवेंचर पार्क युवाओं के लिए बनेगा खास आकर्षण।

0 ओपन थिएटर की सुविधा, जहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन संभव होगा।

विकास कार्यों पर करोड़ों का निवेश

परियोजना को मूर्त रूप देने के लिए कंपनी द्वारा करीब ढाई करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें आधुनिक लाइटिंग, बैठने की व्यवस्था, पाथवे, गार्डनिंग और सुरक्षा से जुड़े सभी जरूरी प्रबंध किए जाएंगे। रिवरफ्रंट को खूबसूरत बनाने के लिए पहले ही कई स्थानों पर लाइटिंग, फुटपाथ और किनारों का संरक्षण कार्य पूरा किया जा चुका है।

See also  52 परी के शौकीनों पर पुलिस का शिकंजा, वृंदावन ग्रीन फार्म से 8 जुआड़ी गिरफ्तार

स्मार्ट सिटी योजना से जुड़ा प्रोजेक्ट

यह पूरा विकास कार्य स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत किया जा रहा है। पहले चरण में नदी के दोनों किनारों पर सड़कों और बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण किया गया था, जबकि अब दूसरे चरण में इसे पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

जल्द बनेगा शहर का नया पर्यटन केंद्र

विशेषज्ञों का मानना है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद बिलासपुर को एक नई पहचान मिलेगी और यह स्थान स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के लिए भी प्रमुख आकर्षण बन जाएगा। अरपा नदी का यह रिवर व्यू प्रोजेक्ट न सिर्फ शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि रोजगार और पर्यटन के नए अवसर भी पैदा करेगा।

संवारा जा रहा रिवरव्यू

रिवर व्यू को संवारा जा रहा है। यहां देश का पहला इंडोर गार्डन, वाटर फॉल, क्रूज रेस्टोरेंट और एडवेंचर पार्क बनाया जा रहा है। इसके साथ ही वाटर स्पोर्ट्स, मल्टीप्लेक्स और रेस्टोरेंट बनाने के लिए पीपीपी मोड पर हैदराबाद की एक कंपनी को काम दिया गया है। यहां बेक्वेट, मल्टी प्लेक्स, फूड काउंटर भी होंगे। अटल परिसर का निर्माण भी पूरा कर लिया गया है।आने वाले समय में यह बिलासपुर के विकास का प्रतीक बन सकता है।

– एसपी साह, जीएम टैक्निकल, स्मार्ट सिटी

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM

Comments are closed.

पोस्ट

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.