बिलासपुर।प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी राष्ट्रीय समिति, बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा शासकीय जे पी वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर में वार्षिकोत्सव , विमोचन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र तिवारी जी की कृति ” सफ़हात का जाइक़ा” का विमोचन एवं सुरेन्द्र तिवारी जी का सम्मान किया गया तथा प्रयास प्रकाशन द्वारा प्रकाशित सम्मान पत्रिका का विमोचन किया गया एवं छै दशकों से साहित्य सेवा के लिए वरिष्ठ साहित्यकार श्री बुधराम यादव जी का सम्मान किया गया ।आयोजन न्यायमूर्ति चन्द्र भूषण वाजपेयी जी, (छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर) के मुख्य आतिथ्य डॉ. विनय कुमार पाठक (पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग,कुलपति(थावे विद्यापीठ, गोपालगंज, बिहार) की अध्यक्षता एवं डॉ.श्यामलाल निराला (प्राचार्य जे पी वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, ),धर्म भूषण डॉ. पं श्रीधर गौरहा,श्री शिव प्रताप साव जी (समाजसेवी), डाॅ विष्णु कुमार तिवारी (वरिष्ट साहित्यकार),श्री संतुलाल सोनकर (संस्थापक सोनकर कॉलेज,मुंगेली) के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ ।
इस अवसर पर अकादमी के अध्यक्ष डाॅ राघवेन्द्र कुमार दुबे ने अकादमी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी देते हुए आयोजन की जानकारी दी तथा डाॅ गजेन्द्र तिवारी ने सम्मानित जनों का परिचय दिया ।
सरस्वती वंदना और स्वागत गान की प्रस्तुति राम निहोरा राजपूत जी द्वारा की गई । अतिथियों का स्वागत डाॅ विवेक तिवारी,डाॅ गजेन्द्र तिवारी,अंजनी कुमार तिवारी, शत्रुघन जेसवानी , राजेश सोनार, डाॅ आशीष श्रीवास, डाॅ बजरंगबली शर्मा,डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव , शीतल प्रसाद पाटनवार,पूर्णिमा तिवारी ने किया । इस अवसर पर अकादमी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया -” सहोदरा देवी शर्मा स्मृति नृत्यांगना सम्मान” से आँचल पाण्डेय (नृत्यांगना), “ताँतूराम सोनकर स्मृति दानवीर सम्मान” से रामचरण सोनकर,” गुना देवी तिवारी स्मृति चिकित्सा रत्न सम्मान” से कर्नल (डॉ.) योगेन्द्र शंकर दुबे, “पं. भागीरथी गौरहा स्मृति विप्र कुल गौरव समाज सेवा सम्मान” से डॉ. प्रदीप शुक्ला, “चंद्रप्रभा बाजपेयी स्मृति विधि विभूषण सम्मान “से मुरलीधर शर्मा (अधिवक्ता), “अमरनाथ साव स्मृति समाजसेवी सम्मान” से श्रीमती सुनीता विनोद सारथी सरपंच ग्राम पंचायत मस्तुरी (समाजसेवी) को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में डाॅ विनय कुमार पाठक ने कहा कि छत्तीसगढ़ में समाजसेवियों साहित्य सेवियों के सम्मान की परंपरा रही है । ऐसे लोगों के सम्मान से समाज को नयी दिशा मिलती है वहीं नयी पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है । यह छत्तीसगढ़ की उदार भावना ही रही है कि छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा करने वालों का सम्मान सदा होते आया है । उन्होंने इस प्रेरक परंपरा के निर्वहन के लिए प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के आयोजन की प्रशंसा करते हुए बधाई दी ।
मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति चन्द्रभूषण वाजपेयी जी ने कहा कि प्रेरक व्यक्तित्वों के सम्मान से पूरा समाज सम्मानित और गौरवान्वित होता है । उन्होंने पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेन्द्र तिवारी जी की कृति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ऐसी कृतियों की आज आवश्यकता है । उन्होंने समस्त सम्मानित जनों को बधाई दी ।






