बिलासपुर। जंगल में गुम हुए बालक को पुलिस ने खोज निकालकर सुरक्षित बचाया एवं बालक के अभिभावकों को सौंप दिया।घटना कुछ इस प्रकार है कि कोटा थाने में मोबाइल से सूचना मिली कि ग्राम लारी पारा का रहने वाला कक्षा 9वीं का 14 वर्षीय छात्र समीर मेरसा स्कूल की छुट्टी होने के बाद रोज की तरह घर लौट आता था,मगर घटना वाले दिन काफी देर तक घर नहीं आया। हालांकि उसकी छुट्टी 11:30 बजे हो चुकी थी लेकिन उसके घर ना लौटने पर माता-पिता परेशान हो गए। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुरंत गुम बालक के पिता पुन्नूलाल मेरसा और अन्य ग्रामीणों के साथ ग्राम लारी पारा और खरगहना के जंगलों में बालक की तलाश शुरू की। इसी दौरान गुम बालक समीर मेरसा महाराज प्लॉट के पास मिल गया। पूछताछ के दौरान पता चला कि स्कूल की छुट्टी के बाद वह शौच के लिए खरगहना नाला गया था, जहां एक बैल ने उसे दौड़ाया और वह भागते-भागते रास्ता भटक गया। लेकिन पुलिस की तत्परता से गुम बालक अपने परिवार से मिल पाया।
Read Next
25 minutes ago
प्रवासी भारतीय हिंदी भाषा व संस्कृति के ध्वज वाहक हैं- न्यायमूर्ति वाजपेई
1 day ago
स्थाई बिजली आपूर्ति हेतु अरपा नदी पर आर पार विद्युत लाइन बिछाने का कार्य शुरू
1 day ago
ट्रैफिक सिग्नल में राहगीरों से जबरन वसूली पर पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार
1 day ago
बिलासपुर एयरपोर्ट से माह भर में नाइट लैंडिंग चालू
1 day ago
बिलासपुर की जीवनरेखा: अरपा नदी का सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और पर्यावरणीय महत्व
2 days ago
रेत के अवैध परिवहन पर राजस्व और पुलिस टीम ने की 12 ट्रेक्टरों पर कार्रवाई
2 days ago
अवैध खनन और शराब पर कलेक्टर का सख्त रुख, होली से पहले कानून व्यवस्था कसने के निर्देश
2 days ago
मकान खरीदने वालों के लिए सुनहरा अवसर, सारंगढ़ में आज शाम तक हाऊसिंग बोर्ड का शिविर
2 days ago
हाईवे के बीच में हैंडपंप , ग्रामीणों को हो रही परेशानी
2 days ago
ग्रामीणों द्वारा सीपत एनटीपीसी पर वादा खिलाफी और भ्रष्टाचार आरोप
Related Articles
बेलगहना पुलिस की सूझबूझ से बची जान
2 days ago
Check Also
Close

