छत्तीसगढ़बिलासपुर

2 करोड़ 92 लाख की ठगी, नई दिल्ली में पकड़ाये आरोपी के खिलाफ कई अपराध दर्ज

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर।रेंज साइबार थाना पुलिस ने करोड़ों रूपयों की ठगी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने अभियान चलाकर आरोपी को नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि अपने साथी के सहयोग से शिकायतकर्ता डॉक्टर से बैंक खाते में 2 करोड़ 92 लाख रूपया जमा करवाया है। पुलिस अधिकारी मनोज नायक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग अलग राज्यों में पचास से अधिक ठगी के मामले दर्ज हैं।रेंज साइबर थाना अधिकारी मनोज नायक ने बताया कि ठगी मामले की शिकायत लेकर पंडरी निवासी हड्डी रोग विशेषज्ञ प्रोफ़ेसर डॉ.डी. सुनील देवांगन ने ठगी का रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीडित ने बताया कि शेयर टेडिंग में मुनाफा कमाने के नाम से उनसे 2 करोड़.92 लाख रूपयों की ठगी हुई है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने शेयर मार्केट में रूपया लगाने पर दो गुना करने का झांसा दिया। आरोपी के कहने पर करीब तीन करोड़ रूपया अलग अलग खातों में शेयर मार्केट में दोगुना करने के लिए जमा किया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420,34 के तहत अपराध दर्ज किया। साथ ही घटना की जानकारी को वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया।पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने रेंज साइबर थाना रेंज रायपुर की टीम को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर आरोपियों को गिरफ्तार करने निर्देश दिया। विवेचना के दौरान आरोपियों के बैंक खातों और मोबाइल नंबरों का पता लगाया गया। छानबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अंकित सिंह दिल्ली निवासी है। लगातार पता ठिकाना बदल रहा है। आरोपी फर्जी कम्पनी बनाकर लोगों से विभिन्न बैंक खातों में अपने साथी के सहयोग सेरकम दो गुना का झांसा देकर जमा करवाता है।आरोपी को पुलिस टीम ने नई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी अंकित के खिलाफ अलग अलग राज्यों के 50 से अधिक पुलिस थाना और साइबर सेल मे रिपोर्ट दर्ज है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा भेजा गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!