छत्तीसगढ़बिलासपुर

प्राचार्य राजेश गुप्ता हुए सम्मानित

सिं

सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर/बतौली। स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बतौली को राज्य शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस समारोह अंबिकापुर में कैबिनेट मंत्री राम विचार नेताम के द्वारा प्राचार्य राजेश कुमार गुप्ता को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर जिले के कलेक्टर विलास भोस्कार संदीपन एवं जिले के एसपी योगेश पटेल उपस्थित थे ।ज्ञातव्य हो कि छत्तीसगढ़ के शिक्षा सचिव ने उत्कृष्ट परीक्षा फल वाले विद्यालय को सम्मानित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी तारतम्य में जिले के पांच हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्य को सम्मानित किया गया है। इससे पूरा विद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रहा है और इस सत्र में भी उत्कृष्ट परीक्षा फल के लिए योजना बद्ध ढंग से अध्यापन कार्य कराए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!