Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 27
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बिलासपुर

    डकैती की योजना बनाते हुए संदिग्ध हथियारबंद गिरोह को पुलिस ने पकड़ा

    HD MAHANTBy HD MAHANT25/08/2024 - 3:51 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। पुलिस पकड़ने तो गई थी मामूली अपराधियों को लेकिन उसके हाथ लग गया हथियारबंद गिरोह। ये गिरोह आने वाले दिनों में डकैती की योजना बना रहा था। इसके बाद पुलिस ने डकैतों का जुलूस निकाला। पुलिस इन दिनों ऑपरेशन स्ट्रीट के तहत हथियार रखकर घूमने वाले बदमाशों की धर पकड़ कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस के हाथ एक बड़ा गिरोह लगा, जिसके पास बाकायदा पिस्तौल और देसी कट्टा था। और यह गिरोह आने वाले दिनों में एटीएम में डकैती डालने की योजना बना रहा था। मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि मिनी बस्ती जतिया तालाब सुलभ के पास कुछ लोग बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।मौके पर पुलिस पहुंची तो पुलिस को देखकर अपराधी इधर-उधर भागने लगे, लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर 11 अपराधियों को पकड़ लिया। सुलभ के आसपास योजना बना रहे इन अपराधियों की तलाशी में उनके पास से एक पिस्टल, 6 देसी कट्टा, दो मैगजीन, 10 जिंदा कारतूस, एक तलवार, चाकू, फरसा और मारुति वेगनर कार भी मिला। पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने भोपाल अवधपुरी में रहने वाले किसी धीरेंद्र सिंह तोमर से यह हथियार खरीदे थे, यह सभी आने वाले दिनों में नेहरू चौक एटीएम में डकैती डालने की योजना बना रहे थे, लेकिन इससे पहले ही पकड़े गए। पुलिस ने इस मामले में मिनी बस्ती में रहने वाले स्वराज कुरें उर्फ कांदा, राज उर्फ बड़े सिदार, मनोज कोसले उर्फ महाराज, दिलीप बंजारे, विक्की बंजारे, सुभाष कुर्रे, रितेश उर्फ़ चिंटू अग्रवाल, अश्विनी रात्रे, विजय तोमर, पृथ्वीराज ठाकुर उर्फ मोनू और सुमित जायसवाल को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि गिरोह में शामिल सभी पेशेवर अपराधी है और उनके खिलाफ दर्जनों मामले अलग-अलग थाने में दर्ज है।लगातार अपराध को अंजाम देने से इनके हौसले इस कदर बढ़ गए कि ये गिरोह बनाकर बड़े अपराध को अंजाम देने की योजना बना रहे थे, इसलिए पुलिस ने उनका हौसला पस्त करने के लिए सभी 11 अपराधियों का जुलूस निकाला। बिलासा गुड़ी से जिला न्यायालय तक इन्हें पैदल चला कर ले जाया गया। इस घटना ने पुलिस के कान खड़े कर दिए हैं। पुलिस को यह जानकारी मिली है कि छत्तीसगढ़ से सटे राज्यों में आसानी से अवैध हथियार मिल रहे हैं, जिसे यहां के अपराधी खरीद कर बड़े अपराधों को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं, यह किसी खतरे की घंटी से कम नहीं है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM

    घर की बाड़ी में छिपा था ‘नशे का जाल’, पुलिस ने मारी रेड और 40 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 6:20 PM

    ऑटो में बैठते ही भरोसा टूटा, सुनसान घर में ले जाकर किया दरिंदगी का खेल—पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार 

    26/04/2026 - 10:10 AM
    Editors Picks

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM

    बिलासपुर में जल संकट गहराया: बूंद-बूंद को तरस रहे लोग, टैंकरों के भरोसे कटी रातें

    27/04/2026 - 10:48 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.