सुरेश सिंह वैस/बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खजरी में गुरुवार को 16 वर्षीय अभिषेक ध्रुव खारुन नदी में नहाते समय तेज बहाव के कारण बह गया। यह घटना उस समय घटित हुई जब अभिषेक अपने दो दोस्तों के साथ शाम करीब 5 बजे नदी में स्नान करने गया था। अभिषेक जब नदी में नहा रहा था, तभी अचानक नदी में तेज बहाव आ गया। इस बहाव में अभिषेक बहने लगा और उसके दोस्तों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव के कारण अभिषेक बह गया। अभिषेक के दोस्तों ने तुरंत इस दुर्घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी, जिन्होंने सीपत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की, लेकिन अंधेरा हो जाने के कारण खोजबीन के बावजूद अभिषेक का कोई पता नहीं चल सका। अगले दिन शुक्रवार को पुलिस ने गोताखोरों की सहायता से फिर से खोजबीन की। इस दौरान अभिषेक का शव घटनास्थल से लगभग बीस मीटर दूर जलकुम्मियों में फंसा हुआ पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक ध्रुव स्व. दुर्गेश ध्रुव का पुत्र था। उसकी पढ़ाई आठवीं कक्षा तक हुई थी और उसके परिवार में तीन भाई हैं। परिजनों ने बताया कि अभिषेक गूंगा था। इस दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।
Read Next
1 day ago
पुलिस और आबकारी की कार्यवाही में 61 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद
1 day ago
सीपत एनटीपीसी के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ईस्ट जोन इंटर सीबीएसई स्पर्धा में जीते पदक
1 day ago
फिलिस्तीन का झंडा लगाए जाने के बाद शहर में गर्माया माहौल ,तार बाहर थाना प्रभारी लाइन अटैच
2 days ago
झारसुगुड़ा व्हाया बलौदा बाजार रायपुर रेल कॉरिडोर बनने की बाट जोहते क्षेत्रवासी
2 days ago
क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं चरम पर- सड़क पार करते हुए एक व्यापारी की हुई मौत
2 days ago
नगर के भूपेंद्र श्रीवास्तव नेपाल के हिन्दी काव्य रत्न मानद उपाधि से सम्मानित
2 days ago
शराबी बोलेरो चालक ने रांग साइड से मारी टक्कर, दुर्घटना में एक युवती की हुई मौत दूसरी घायल
2 days ago
पढ़ाने गई थी व्याख्याता, पीछे से सुने मकान से चोरों ने किया जेवर पार
2 days ago
महामंडलेश्वर स्वामी श्री 108 हरिहरानंद सरस्वती जी पहुंचे पीतांबरा पीठ
3 days ago
सारंगढ़ और ग्राम जिल्दी के आंगनबाड़ी सहायिका हेतु आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 18 सितम्बर
Related Articles
Check Also
Close