
. सुरेश सिंह बैस “शाश्वत” -बिलासपुर।आज सुबह तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। गांव के एक खेत में 38 वर्षीय युवक की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान ग्राम पकरिया निवासी राम मनोहर कौशिक के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक राम मनोहर कौशिक की हत्या उनके ही खेत के प्लॉट में की गई। आरोपियों ने हत्या के बाद मृतक के शव को पंप हाउस के केबल से बांध दिया। बताया जा रहा है कि राम मनोहर अक्सर अपने खेत की देखभाल के लिए रात में वहां जाया करते थे। राम मनोहर कौशिक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। हत्या का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के आगे की कार्यवाही जारी है।





