रायपुर, 30 जनवरी 2025: रायपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना गंज पुलिस की संयुक्त टीम ने नमस्ते चौक के पास गांजा के साथ एक अंतर्राज्यीय आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी अंकित जाटव (27 वर्ष), निवासी मेरठ (उत्तर प्रदेश), अपने बैग में गांजा लेकर बिक्री की फिराक में था। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10.230 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2,04,600 आंकी गई है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज:
थाना गंज में अपराध क्रमांक 24/25 के तहत धारा 20बी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार, रायपुर पुलिस नशे के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) के नेतृत्व में गठित 11 सदस्यीय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- निरीक्षक यशवंत सिंह ठाकुर (थाना प्रभारी गंज)
- निरीक्षक परेश कुमार पाण्डेय (प्रभारी, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट)
- सउनि मंगलेश्वर सिंह परिहार
- प्र.आर. माखन ध्रुव, आरक्षक अनिल राजपूत, अभिषेक सिंह तोमर, पुरुषोत्तम सिन्हा, अविनाश टंडन, विकास क्षत्री
- सउनि राजेश मंडलेश एवं म.प्र.आर. दुर्गा बघेल (थाना गंज से)
पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है, जिससे आरोपी के नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा सके।