छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया समाज के गौरवों का सम्मान

एच.डी. महंत एवं सेवक दास दीवान को मिला सम्मान, समाज में खुशी की लहर

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज का शपथ ग्रहण एवं युवक-युवती परिचय मिलन समारोह रविवार को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में भव्य रूप से संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई और समाज की ऐतिहासिक भूमिका एवं योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि “मानिकपुरी पनिका समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। समाज ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर राष्ट्र निर्माण तक में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कला, साहित्य, शिक्षा और सामाजिक चेतना के क्षेत्र में भी इस समाज ने अपना विशिष्ट स्थान बनाया है।”

समारोह में समाज के उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों को मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समाज सेवा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एच.डी. महंत और सेवक दास दीवान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सेवक दास दीवान, एच डी महंत को छत्तीसगढ़ प्रदेश मानिकपुरी पनिका समाज का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त किया।

कला के क्षेत्र में नवल दास मानिकपुरी और अनुसुइया मानिकपुरी को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सम्मान समारोह ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया।

 

Related Articles

Back to top button