छत्तीसगढ़बिलासपुर

नेहरू चौक में अब नहीं होगा कोई धरना प्रदर्शन

बिलासपुर। संभागीय मुख्यालय बिलासपुर में धरना प्रदर्शन के लिए नए स्थल निर्धारण के लिए 2 फरवरी को शाम 5 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में जरूरी बैठक आहूत की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल और एसएसपी रजनेश सिंह की मौजूदगी में विभिन्न संगठनों से विचार विमर्श कर नए स्थल का चिन्हांकन किया जाएगा। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी संजय अग्रवाल ने बैठक में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक, में व्यावसायिक और शासकीय कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारियों को शामिल होने का अनुरोध किया है। लोकतांत्रिक व्यवस्था व संविधान में दिए गए अधिकारों के अंतर्गत सभी नागरिकों और संगठनों को विधि पूर्वक, शांति पूर्ण आचरण से अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्रता दी गयी है। जिसके तहत अपनी मांग रखने, संदेश देने के लिए धरना,रैली, जुलूस निकाल कर ज्ञापन दिया जाता है द्य जिला बिलासपुर में धरना, रैली और जुलूस हेतु मुख्य रूप से नेहरू चौक का उपयोग किया जाता है। यह चौक यातायात की दृष्टि से सबसे व्यस्त व महत्वपूर्ण चौक है। यहाँ आयोजित धरना प्रदर्शन से यातायात गंभीर रूप से प्रभावित होता है और आगंतुकों को परेशानी होती है द्य यहाँ स्थित अनुविभागीय अधिकारी (रा.) व तहसील कार्यालय, नवीन भवन का निर्माण प्रस्तावित है। निर्माणाधीन अवधि में यहां किसी भी धरना-प्रदर्शन के लिए अनुमति दिया जाना सम्भव नहीं होगा। उक्त स्थिति से अवगत कराने और सभी स्टेक होल्डर से चर्चा कर नवीन स्थल चिन्हांकित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में मंथन सभा कक्ष कलेक्ट्रेट में होगा।

Related Articles

Back to top button