धमतरी 21 अप्रैल 2026/ सांकरा के फॉरेस्ट नाके पर एक सिल्वर कार रुकी और अगले ही पल खुला ऐसा राज जिसने पूरे इलाके को हिला दिया—डिक्की से निकले 62 पैकेट, कुल 127 किलो गांजा, कीमत 63 लाख से ज्यादा और मौके पर ही धर लिए गए दो अंतरराज्यीय तस्कर, जिले में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच 20 अप्रैल की शाम सांकरा स्थित फॉरेस्ट नाका पर वन विभाग की टीम नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी तभी महाराष्ट्र नंबर की संदिग्ध कार एमएच10-डी क्यू-4294 को रोका गया, तलाशी शुरू हुई और जैसे-जैसे डिक्की खुली वैसे-वैसे परत दर परत बड़ा खुलासा सामने आता गया, भूरे टेप में कसकर पैक किए गए 62 पैकेट मिले जिनमें भारी मात्रा में गांजा भरा था, तुरंत थाना सिहावा पुलिस को मौके पर बुलाया गया, गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई की गई, तौल में 127.09 किलोग्राम गांजा निकला जिसकी अनुमानित कीमत 63.54 लाख रुपये आंकी गई, शुरुआती जांच ने साफ किया कि यह खेप ओडिशा से महाराष्ट्र सप्लाई के लिए ले जाई जा रही थी यानी पूरा नेटवर्क अंतरराज्यीय था, पुलिस ने मौके से सिर्फ गांजा ही नहीं बल्कि करीब 9 लाख रुपये कीमत की कार, दो मोबाइल फोन और 1500 रुपये नकद भी जब्त किए, कुल जब्ती की कीमत लगभग 72.71 लाख रुपये पहुंच गई, कार्रवाई के दौरान पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप विष्णु खोत (41) और स्वप्नील मुलिक (31) निवासी सांगली, महाराष्ट्र के रूप में हुई, दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (ख) (द्बद्ब) (सी) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया, पुलिस का कहना है कि मुखबिर तंत्र, सतर्क चेकिंग और संयुक्त कार्रवाई ने इस बड़ी खेप को पकड़ा और नशे के नेटवर्क पर करारा वार किया, अधिकारियों ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और जो भी इस धंधे में शामिल मिलेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा—यह कार्रवाई सिर्फ गिरफ्तारी नहीं बल्कि नशे के खिलाफ सख्त चेतावनी है।


