छत्तीसगढ़बिलासपुर

धर्मांतरण का आरोप,बजरंग दल की सूचना पर पुलिस की दबिश

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजकिशोर नगर में रॉयल पैलेस के पीछे स्थित जेम्स सिंह नामक व्यक्ति के निजी आवास में प्रार्थना सभा की आड़ में हिंदू समुदाय के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा है। बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव धनकर द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई लिखित शिकायत के अनुसार, उन्हें मुखबिरों से सूचना मिली थी कि जेम्स सिंह अपने घर में बिना किसी वैध अनुमति के प्रार्थना भवन संचालित कर रहा है, जहाँ लगभग 16 अन्य लोगों को प्रलोभन देकर और डरा-धमकाकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था। शिकायतकर्ता का दावा है कि आवासीय क्षेत्र में स्थित इस मकान में लोगों को बहला फुसलाकर हिंदू धर्म के विरुद्ध बरगलाया जा रहा था और सामूहिक प्रार्थना के बहाने धर्मांतरण की गतिविधियाँ संचालित की जा रही थीं। रविवार की सुबह करीब 08:30 बजे जब बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को इस संदिग्ध गतिविधि की भनक लगी, तो उन्होंने तत्काल पुलिस प्रशासन को मामले की सूचना दी। शिकायत में स्पष्ट किया गया है कि आवासीय नियमों का उल्लंघन करते हुए निजी संपत्ति को प्रार्थना स्थल के रूप में उपयोग करना और अवैध रूप से धर्म परिवर्तन कराना सामाजिक शांति के लिए खतरा है। थाना प्रभारी को सौंपे गए इस आवेदन के माध्यम से दोषियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई करने और क्षेत्र में चल रहे इस इस अवैध धर्मांतरण नेटवर्क पर रोक लगाने की मांग की गई है।

Related Articles

Back to top button