Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, August 18
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»शिवरीनारायण में माघी परंपरा का अनुपम दृश्य, श्रद्धालु भुइयां नापते पहुँचे शबरी धाम
छत्तीसगढ़ जांजगीर चांपा

शिवरीनारायण में माघी परंपरा का अनुपम दृश्य, श्रद्धालु भुइयां नापते पहुँचे शबरी धाम

HD MAHANTBy HD MAHANT05/02/2026 - 7:15 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

शिवरीनारायण।भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी का मूल स्थान एवं माता शबरी की पुण्य जन्मभूमि, मंदिरों की नगरी पावन शिवरीनारायण धाम में इन दिनों आस्था और श्रद्धा का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। माघ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी से लेकर माघ शुक्ल पूर्णिमा तक श्रद्धालु हाथों में नारियल (श्रीफल) लेकर जमीन पर दंडवत लोट लगाते हुए बड़ी संख्या में शबरी धाम पहुँच रहे हैं।विदित हो कि यह परंपरा वर्षों पुरानी है, जिसमें श्रद्धालु अपने घरों से ही जमीन पर भुइयां नापते हुए भगवान श्री शिवरीनारायण जी के दर्शन हेतु निकलते हैं। मान्यता है कि इस कठिन साधना से भगवान श्री शिवरीनारायण जी, माता शबरी जी एवं भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी श्रद्धालुओं की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसी आस्था और विश्वास के चलते 15 से 20 किलोमीटर दूर-दराज़ के क्षेत्रों से भी श्रद्धालु दंडवत लोट लगाते हुए शबरी धाम पहुँच रहे हैं।श्रद्धालुओं का कहना है कि इतनी लंबी दूरी तय करने के बावजूद उन्हें किसी प्रकार का दर्द, थकान या शारीरिक कष्ट नहीं होता। उनका विश्वास है कि यह सब भगवान श्री शिवरीनारायण जी, माता शबरी जी एवं भगवान जगन्नाथ स्वामी के आशीर्वाद से ही संभव हो पाता है। शबरी धाम पहुँचने पर श्रद्धालु श्री शिवरीनारायण भगवान मंदिर की 7 या 11 परिक्रमा करते हैं, साथ ही शबरी मंदिर में भी भुइयां लोट लगाकर पूजा-अर्चना करते हैं।भुइयां लोट लगाने वाले साधकों पर भगवान श्री शिवरीनारायण जी की कृपा-दृष्टि बनी रहती है और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। श्रद्धालुओं की सेवा हेतु नारायण सेवा समिति शिवरीनारायण द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क भोजन एवं आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई है। नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले साधकों को सुबह 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक निःशुल्क भोग-प्रसाद उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसका लाभ श्रद्धालु बड़ी संख्या में उठा रहे हैं।गौरतलब है कि नारायण सेवा समिति शिवरीनारायण द्वारा पिछले लगभग 32 वर्षों से भुइयां नापते हुए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क भोजन एवं दवाओं की व्यवस्था निरंतर और सफलतापूर्वक की जा रही है, जो सेवा और श्रद्धा का एक अनुकरणीय उदाहरण है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  तालाब में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था संबलपुर
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

40 साल से नहीं टूटा एक वादा! बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी बने छत्तीसगढ़ के असली ‘संजू बाबा’

29/07/2026 - 11:52 AM

शोकाकुल परिवार के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, निभाया सामाजिक दायित्व

27/07/2026 - 1:25 AM

रायपुर में मानिकपुरी समाज का संगठन विस्तार, युवा चेहरे पर लगा भरोसे की मुहर

26/07/2026 - 8:43 PM

Comments are closed.

पोस्ट

प्रशिक्षु DSP के गनमैन ने खुद को मारी गोली, हालत खतरे से बाहर

17/08/2026 - 8:36 PM

ऑनलाइन सट्टा ऐप का भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; ₹2 लाख का सामान जब्त

02/08/2026 - 12:58 AM

रायपुर में स्केटिंग का महाकुंभ: CBSE पूर्व क्षेत्रीय प्रतियोगिता आज से, 290 स्कूलों के 1200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

30/07/2026 - 9:01 PM

प्रथम सावन का महा रहस्य! हर प्राणी-पदार्थ में विराजते हैं सदाशिव, जानिए शिव पुराण दान और स्वाध्याय की दिव्य महिमा

30/07/2026 - 9:40 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.