छत्तीसगढ़बिलासपुर

ट्रैफिक का व्यस्ततम तारबहार अंडर ब्रिज 45 दिन मरम्मत के लिए रहेगा बंद

बिलासपुर 28 मार्च 2026/ शहर के सबसे व्यस्त मर्गों में शामिल तारबहार अंडरब्रिज पर अब सीधा असर पड़ने वाला है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने तारबहार अंडरब्रिज को 1 अप्रैल से 15 मई तक पूरी तरह बंद करने का फैसला लिया है। वजह सड़क मरम्मत और आवागमन को बेहतर बनाने का काम। लेकिन इस फैसले के साथ शहर की रोजमर्रा की रफ्तार पर बड़ा दबाव तय है। रेलवे के मुताबिक, बिलासपुर स्टेशन यार्ड के किमी 719/28-30 पर स्थित यह अंडरब्रिज मरम्मत के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। 1 अप्रैल बुधवार से 15 मई शुक्रवार 2026 तक सड़क यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित इस दौरान किसी भी तरह का वाहन आवागमन संभव नहीं होगा। तारबहार अंडरब्रिज रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही का प्रमुख रास्ता है। इसके बंद होते ही आसपास के मार्गों पर ट्रैफिक लोड अचानक बढ़ने की संभावना है। पीक ऑवर्स में जाम की स्थिति और लंबी कतारें आम हो सकती हैं।

असर सीधे आम लोगों पर

रेलवे के इस फैसले का स्कूल-कॉलेज जाने वाले छात्रों पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ेंगा। इसके अलावा ऑफिस और व्यापारिक गतिविधियों पर असर रोजाना आने-जाने वालों को लंबा डायवर्जन का सामना पड़ेगा। मरम्मत के बाद अंडरब्रिज को बेहतर और सुरक्षित बनाने की बात कही जा रही है, लेकिन शहर को 45 दिन का ट्रैफिक झटका झेलना होगा।

रेलवे ने ट्रैफिक डायवर्जन के लिए दो मार्ग बताए

चुचुहियापारा रोड अंडरब्रिज, हेमुनगर रोड ओवरब्रिज इन रास्तों पर अब पूरा ट्रैफिक शिफ्ट होगा, जिससे यहां दबाव कई गुना बढ़ने की संभावना है। रेल प्रशासन का कहना है कि अंडरब्रिज में सड़क की स्थिति सुधारने और सुरक्षित, सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए यह काम जरूरी है। इसी कारण पूर्ण बंदी का फैसला लिया गया है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!