सारंगढ़-बिलाईगढ़, 17 अप्रैल 2026—सरकारी कार्यालय में हुई मारपीट की घटना ने प्रशासन को हिला दिया और मामला सीधे कलेक्टर तक पहुंचते ही सख्त कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया, डॉ संजय कंन्नौजे ने 16 अप्रैल को उप संचालक कृषि कार्यालय में हुई घटना पर तत्काल संज्ञान लेते हुए डीडीए कृषि को 4 बिंदुओं पर तथ्यात्मक और प्रमाणिक जांच रिपोर्ट तुरंत पेश करने के निर्देश दिए हैं, वहीं मारपीट में शामिल आरईओ प्रवीण पटेल पर भी प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है और उनके खिलाफ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के उल्लंघन पर कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है, नोटिस में साफ कहा गया है कि प्रवीण पटेल को पत्र प्राप्ति के तीन दिन के भीतर स्वयं कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष रखना होगा और घटना का पूरा स्पष्टीकरण देना होगा, यदि निर्धारित समय में जवाब नहीं दिया गया या जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो कलेक्टर कार्यालय द्वारा एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी, प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई को कड़ा संदेश माना जा रहा है कि सरकारी दफ्तरों में अनुशासनहीनता और हिंसक व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, अब सबकी नजर इस पर टिकी है कि जांच रिपोर्ट में क्या सामने आता है और आरोपी अधिकारी अपना पक्ष कैसे रखते हैं—लेकिन संकेत साफ है, सिस्टम के अंदर कानून तोड़ोगे तो बचने की कोई गुंजाइश नहीं।

