Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
    What's Hot

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM

    मल्हार में मिला इतिहास का सोता: मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

    28/04/2026 - 11:59 AM

    जेल से निकलते ही ‘प्रोफेशनल’ चोर फिर सलाखों के पीछे:

    28/04/2026 - 11:56 AM
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, April 28
    Facebook X (Twitter) Instagram
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    Demo
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
      • सारंगढ़ बिलाईगढ़
      • बलौदाबाजार
      • कोरबा
      • बिलासपुर
      • अंबिकापुर
      • रायपुर
    • मध्य प्रदेश
      • डिंडोरी
        • समनापुर
        • करंजिया
        • अमरपुर
        • सहपुरा
          • बजाग
        • मेंहदवानी
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    • होम
    • मेरा शहर
    • छत्तीसगढ़
    • मध्य प्रदेश
    • देश दुनिया
    • मनोरंजन
    • राजनीति
    The Bharat TimesThe Bharat Times
    छत्तीसगढ़ बिलासपुर

    भीषण गर्मी का कहर: बचाव के उपाय, घटती हरियाली और प्री-मानसून बारिश में कमी से बढ़ी चिंता

    HD MAHANTBy HD MAHANT28/04/2026 - 11:52 AM
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    सुरेश सिंह बैस// रायपुर 28 अप्रैल 2026/ प्रदेश में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। तापमान लगातार 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सावधानी नहीं बरती गई, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

    धूप और लू से बचाव जरूरी

    शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत गिरी ने सलाह दी है कि लोग अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और धूप से बचाव के उपाय अपनाएं। लापरवाही बरतने पर उल्टी, दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। विशेष रूप से बच्चों और बुजुर्गों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। दोपहर के समय बाहर निकलने पर त्वचा झुलसने और शरीर में जलन की शिकायतें बढ़ रही हैं। महिलाओं में इसका असर अधिक देखा जा रहा है।

    तापमान में लगातार वृद्धि

    पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों पर नजर डालें तो अधिकतम तापमान 41 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जबकि न्यूनतम तापमान भी 25 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा है। यह स्थिति सामान्य से अधिक गर्मी का संकेत दे रही है।

    *एक नजर तापमान पर*

    28 अप्रैल: 44.4c / 29.6

    27 अप्रैल: 44.4c / 29.2

    26 अप्रैल: 44°C / 29°C

    25 अप्रैल: 44°C / 28°C

    24 अप्रैल: 43°C / 29°C

    23 अप्रैल: 43°C / 28°C

    22 अप्रैल: 42°C / 26°C

    प्री-मानसून बारिश में कमी से कृषि प्रभावित

    इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक डॉ. एस.आर. पटेल के अनुसार, प्री-मानसून बारिश में कमी और अनियमितता के कारण मिट्टी की नमी प्रभावित हो रही है। इससे खरीफ फसलों की बुवाई समय पर नहीं हो पा रही और उत्पादन पर भी असर पड़ने की आशंका है। उन्होंने सुझाव दिया कि सूखा सहनशील फसल किस्मों को अपनाने के साथ वर्षा जल संरक्षण और उन्नत कृषि तकनीकों पर ध्यान देना जरूरी है।

    घटती हरियाली बढ़ा रही गर्मी

    वैज्ञानिकों का मानना है कि तीव्र गर्मी की एक प्रमुख वजह लगातार घटती हरियाली और असंतुलित भूमि उपयोग है। विशेषज्ञ अजीत विलियम्स के अनुसार, शहरीकरण के साथ हरित क्षेत्रों का विस्तार बेहद आवश्यक है। बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण और शहरों में ग्रीन बेल्ट का निर्माण तापमान नियंत्रण में सहायक हो सकता है।

    समाधान की दिशा में कदम जरूरी

    विशेषज्ञों ने एक स्वर में कहा है कि बढ़ती गर्मी से निपटने के लिए व्यक्तिगत सतर्कता के साथ-साथ सामूहिक प्रयास भी जरूरी हैं। जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाना और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाना ही इस चुनौती से निपटने का प्रभावी उपाय है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
    HD MAHANT
    • Facebook
    • Instagram

    Editor in chief

    Related Posts

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM

    मल्हार में मिला इतिहास का सोता: मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

    28/04/2026 - 11:59 AM

    जेल से निकलते ही ‘प्रोफेशनल’ चोर फिर सलाखों के पीछे:

    28/04/2026 - 11:56 AM

    नया बस्तर: संघर्ष से विकास की ओर बढ़ती एक नई कहानी

    27/04/2026 - 10:59 AM

    संभाग के सबसे बड़े व्यावसायिक केंद्र में नकली सामान का जाल गहराया-

    27/04/2026 - 10:55 AM

    शहर में आवारा व हिंसक कुत्तों का बढ़ता खतरा, हर दिन हो रहे हमले

    27/04/2026 - 10:51 AM
    Editors Picks

    लौह इरादों की प्रतीक : पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी

    28/04/2026 - 12:01 PM

    मल्हार में मिला इतिहास का सोता: मिला 2000 साल पुराना दुर्लभ ताम्रपत्र

    28/04/2026 - 11:59 AM

    जेल से निकलते ही ‘प्रोफेशनल’ चोर फिर सलाखों के पीछे:

    28/04/2026 - 11:56 AM

    भीषण गर्मी का कहर: बचाव के उपाय, घटती हरियाली और प्री-मानसून बारिश में कमी से बढ़ी चिंता

    28/04/2026 - 11:52 AM
    About Us
    About Us

    एच. डी. महंत
    मुख्य संपादक

    📍 Official Address:
    Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment
    Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha
    Raipur, Chhattisgarh – 492013

    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    Udyam Registration
    Udyam Registration

    UDYAM-CG-33-0000933

    post calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    © 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    • Refund Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.