बिलासपुर 7 मई 2026 / दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर के नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडल के प्रमुख नागभीड़, का राजनांदगांव, गोंदिया, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस इतवारी एवं को छिंदवाड़ाल इत्यादि रेलवे स्टेशनों पर जनता खाना स्टॉल की व्यवस्था की गई है। यह स्टॉल प्लेटफॉर्म पर विशेष रूप से ट्रेनों के के जनरल कोच के सामने लगाए जा रहे हैं, ताकि के सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले के यात्रियों को आसानी से किफायती एवं स्वच्छ भोजन उपलब्ध हो सके। जनता खाना में किफायती विकल्प उपलब्ध कराए जा रहे हैं जिसमें 20/- में 7 पूड़ी (लगभग 175 र्ड ग्राम), सूखी आलू की सब्जी एवं आम की अचार, लेमन राइस एवं 14 में 1 लीटर पानी की बोतल दी जा रही है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में यह पहल शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य आम यात्रियों को सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है।
स्टेशन में मिस्ट कूलिंग सिस्टम
बिलासपुर । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं आराम को ध्यान में रखते हुए राजनांदगांव रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक मिस्ट कूलिंग सिस्टम की शुरुआत की गई है। यह सराहनीय पहल विशेष रूप से गर्मी के मौसम में प्लेटफॉर्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है। मिस्ट कूलिंग सिस्टम एक आधुनिक तकनीक पर आधारित व्यवस्था है, जिसमें अत्यंत सूक्ष्म जल कणों का छिड़काव किया जाता है। मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक दिलीप सिंह के प्रयासों से हुआ।






