Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, September 20
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा 20 मई को “वॉकेथॉन” का आयोजन
छत्तीसगढ़ बिलासपुर

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने पर आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा 20 मई को “वॉकेथॉन” का आयोजन

HD MAHANTBy HD MAHANT19/05/2026 - 11:39 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

बिलासपुर। आकाशवाणी बिलासपुर द्वारा भारत में आकाशवाणी के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार, 20 मई 2026 को प्रातः 7:00 बजे “वॉकेथॉन” का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवनशैली, सामाजिक जागरूकता एवं जनसंपर्क को बढ़ावा देना है। आकाशवाणी बिलासपुर की कार्यक्रम प्रमुख डॉ. सुप्रिया भारतीयन ने बताया कि आकाशवाणी ने पिछले नौ दशकों में देश की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं जनजागरण की परंपरा को सशक्त स्वर प्रदान किया है। समाचार, संगीत, साहित्य, शिक्षा, कृषि, युवा एवं लोकसंस्कृति से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से आकाशवाणी निरंतर जनमानस से जुड़ी रही है। भारतीय जनजीवन की विविधता और संवेदनाओं को स्वर देने वाली यह संस्था आज भी विश्वसनीय प्रसारण माध्यम के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में लगभग 200 प्रतिभागियों के शामिल होने की संभावना है, जिनमें आकाशवाणी के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़े संसाधन व्यक्ति, वार्ताकार, चिकित्सक तथा गणमान्य नागरिक सम्मिलित रहेंगे। इस अवसर पर बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि विशेष अतिथि के रूप में डीआईजी एवं एसएसपी रजनेश सिंह उपस्थित रहेंगे। “आयोजन में सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रदान किए जाने वाले सहभागिता पदक डॉ. अजय पाण्डेय, स्किन क्योर क्लिनिक के सौजन्य से उपलब्धराए जा रहे हैं। वॉकेथॉन का प्रारंभ आकाशवाणी परिसर से होगा। रैली निर्धारित मार्ग से होते हुए नूतन चौक, सीपत चौक एवं मुक्तिधाम सिग्नल चौक तक जाएगी तथा पुनः आकाशवाणी परिसर लौटेगी। लगभग 3.5 किलोमीटर की इस पदयात्रा के लिए प्रतिभागियों की रिपोर्टिंग प्रातः 6:30 बजे रखी गई है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 7:00 बजे होगा तथा समापन प्रातः 8:00 बजे आकाशवाणी परिसर में किया जाएगा।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  ऑटो में बैठते ही भरोसा टूटा, सुनसान घर में ले जाकर किया दरिंदगी का खेल—पुलिस ने आरोपी को 48 घंटे में किया गिरफ्तार 
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

जन्माष्टमी पर छत्तीसगढ़ी सिनेमा का बड़ा तोहफा: ‘मोर मयारू, तोर मयारू’ ने पहले ही दिन जीता दर्शकों का दिल

04/09/2026 - 11:47 PM

सुसाइड नोट और वीडियो बने सबूत, बहू समेत तीन आरोपी जेल भेजे गए

04/09/2026 - 8:48 AM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

केसारी में मवेशी तस्करी का खुलासा, 34 भैंस-भैंसे जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार

18/09/2026 - 3:50 PM

ग़ज़ल का भविष्य उज्ज्वल है, बस उसे नई पीढ़ी की धड़कन से जोड़ना होगा : जसप्रीत ‘जाज़िम’ शर्मा

13/09/2026 - 11:50 PM

दुख की घड़ी में समाज के बीच पहुंचे डॉ. ललित मानिकपुरी, एकजुटता का दिया संदेश

10/09/2026 - 9:17 PM

बिलासपुर से गूंजा ST आरक्षण का शंखनाद, राष्ट्रीय बैठक में एकजुट हुआ पनिका समाज

07/09/2026 - 11:35 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.