Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, July 20
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»बुजुर्ग दंपत्ति का भरोसा तोड़कर खाते से उड़ाए पैसे, केयर टेकर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ दुर्ग

बुजुर्ग दंपत्ति का भरोसा तोड़कर खाते से उड़ाए पैसे, केयर टेकर गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT19/05/2026 - 11:56 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

दुर्ग 19 मई (आरएनएस) जिस महिला को बुजुर्ग दंपत्ति की देखभाल और भरोसे की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसी ने उनके संयुक्त बैंक खाते में सेंध लगाकर हजारों रुपये निकाल लिए, लेकिन नेवई पुलिस की त्वरित जांच और तकनीकी पड़ताल ने आरोपी महिला को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। दुर्ग जिले के रिसाली सेक्टर इलाके में सामने आए इस चौंकाने वाले मामले ने बुजुर्गों की वित्तीय सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। मामला तब खुला जब पीड़ित परिवार ने 17 मई 2026 को थाना नेवई पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई कि उनके वृद्ध माता-पिता के संयुक्त बैंक खाते की देखरेख करने वाली केयर टेकर स्मिता बरगटे उम्र 44 वर्ष निवासी रिसाली सेक्टर थाना नेवई जिला दुर्ग ने विश्वास में लेकर बिना अनुमति खाते से 40 हजार 85 रुपये निकाल लिए। शिकायत में यह भी सामने आया कि आरोपी महिला द्वारा अन्य वित्तीय लेनदेन और रकम निकासी की जानकारी भी मिली है, जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराध क्रमांक 312/2026 धारा 316(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की। नेवई पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, बैंक ट्रांजेक्शन और दस्तावेजी रिकॉर्ड खंगाले तो शक सीधे केयर टेकर पर जाकर टिक गया। पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर पूछताछ की, जहां स्मिता बरगटे ने बुजुर्ग दंपत्ति के खाते से रकम निकालने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने 18 मई 2026 को विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल दुर्ग भेज दिया गया। मामले में बैंक ट्रांजेक्शन और संबंधित दस्तावेजी साक्ष्य जब्त किए गए हैं। इस कार्रवाई में निरीक्षक अनिल साहू, सउनि निगम प्रसाद पात्रे, प्रधान आरक्षक नंदलाल सिंह, आरक्षक रवि बिसाई, प्यावरे लाल साहू, देवप्रकाश वर्मा और महिला आरक्षक कीर्ति साहू की अहम भूमिका रही। दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि बुजुर्ग परिजनों के बैंक खाते, एटीएम, मोबाइल बैंकिंग और वित्तीय जानकारी किसी के साथ साझा करते समय बेहद सतर्क रहें, क्योंकि कई बार सबसे बड़ा खतरा बाहर से नहीं बल्कि भरोसे के दायरे के भीतर से निकलता है।

WhatsApp पर शेयर करें
HD MAHANT
See also  गर्मी को दृष्टिगत रखते 30 अप्रैल तक शाला संचालन में किया गया बदलाव
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एक ही हॉल में सो रहे थे पति, पत्नी और प्रेमी…तड़के 3 बजे कुल्हाड़ी से हुआ खूनी फैसला

09/07/2026 - 6:03 PM

संत कबीर प्राकट्य दिवस बना ऐतिहासिक, मानिकपुरी समाज के भव्य भवन का हुआ लोकार्पण

03/07/2026 - 8:23 PM

एकता, संगठन और सेवा के नए संकल्प के साथ मानिकपुरी पनका समाज की प्रखंड कार्यकारिणी गठित

02/07/2026 - 11:31 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

(अनुपपुर) एक ही जाति, दो दर्जे क्यों? अमरकंटक से पनिका समाज ने छेड़ी एसटी बहाली की निर्णायक लड़ाई

20/07/2026 - 4:50 AM

शहीद रजनीकांत सिंह को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, डीजीपी अरुण देव गौतम ने परिवार से की मुलाकात

12/07/2026 - 7:06 PM

महिला आयोग की सख्ती: लैंगिक उत्पीड़न मामले में जांच के आदेश, पीड़िता को हर माह ₹32 हजार देने पर बनी सहमति

10/07/2026 - 7:11 PM

पूजा-पाठ और शेयर ट्रेडिंग का झांसा देकर 85 लाख ठगे, इंदौर से दबोचा गया आरोपी

09/07/2026 - 7:41 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.