बिलासपुर जून 2026/ शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले जल संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों के तहत जिले में मोर गंव, मोर तरिया अभियान को तेजी से अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जनपद पंचायत मस्तूरी की ग्राम पंचायत बोहारडीह में नवीन तरिया निर्माण कार्य प्रगति पर है। कार्य को मानसून पूर्व पूर्ण करने के लिए विशेष कार्ययोजना के अनुसार तेजी से निर्माण कराया जा रहा है, ताकि वर्षा जल का अधिकतम संचयन सुनिश्चित किया जा सके। जिले में मोर गांव, मोर तरिया योजना के अंतर्गत 38 नवीन तरिया निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। सभी स्वीकृत कार्यों में तेजी से काम कराया जा रहा है, जिससे आने वाले वर्षाकाल में जल संरक्षण की मजबूत व्यवस्था विकसित हो सके। इन तरियों के निर्माण से भू-जल स्तर को बढ़ावा मिलेगा, सिंचाई और पशुओं के लिए जल उपलब्धता सुनिश्चित होगी।





