Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

कटहल लदी पिकअप निकली गांजा एक्सप्रेस, 125 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार

07/06/2026 - 10:49 AM

साइकिल पर सवार हुई कबीरधाम पुलिस, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

07/06/2026 - 8:45 AM

29 करोड़ की चिटफंड ठगी में बड़ा एक्शन, पीएसीएल के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

07/06/2026 - 8:27 AM
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, June 7
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»छत्तीसगढ़»29 करोड़ की चिटफंड ठगी में बड़ा एक्शन, पीएसीएल के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ कबीरधाम कवर्धा

29 करोड़ की चिटफंड ठगी में बड़ा एक्शन, पीएसीएल के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

HD MAHANTBy HD MAHANT07/06/2026 - 8:27 AM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

कबीरधाम/कवर्धा7 जून 2026 /हजारों लोगों की मेहनत की कमाई को दोगुना करने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये हड़पने वाले बहुचर्चित पीएसीएल चिटफंड घोटाले में कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। करीब 13,275 निवेशकों से लगभग 29 करोड़ 72 लाख 41 हजार 178 रुपये जुटाकर रकम वापस नहीं करने के इस मामले में पुलिस की कार्रवाई से लंबे समय से न्याय की उम्मीद लगाए बैठे जमाकर्ताओं को राहत मिली है।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और अमित पटेल के मार्गदर्शन में चल रही जांच के दौरान सामने आया कि पल्स एग्रोटिक कार्पोरेशन लिमिटेड (पीएसीएल) कंपनी ने लोगों को कम समय में रकम दोगुनी होने और अधिक ब्याज मिलने का लालच देकर निवेश कराया था। निवेशकों ने भरोसा कर अपनी जमा-पूंजी कंपनी में लगाई, लेकिन समय आने पर उन्हें उनकी राशि वापस नहीं मिली। इसके बाद पीड़ित निवेशकों ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया।

ग्राम महराटोला निवासी ढेलउ राम साहू और ग्राम धनेली निवासी पुनीता बाई की शिकायत पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 363/2015 दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की गई। जांच के दौरान करोड़ों रुपये की ठगी और हजारों लोगों के साथ धोखाधड़ी के पुख्ता साक्ष्य सामने आए। इससे पहले भी कंपनी के कई संचालकों के खिलाफ धारा 173(8) के तहत चालान विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किया जा चुका है।

जांच में आरोपी गुरनाम सिंह पिता हरि सिंह (70 वर्ष), निवासी ग्राम एवं पोस्ट झालियान कलां, थाना चमकौर साहिब, जिला रूपनगर (रोपड़), पंजाब तथा गुरूजंत सिंह गिल पिता तेजा सिंह गिल (76 वर्ष), निवासी मकान क्रमांक 2117/7, मोहाली, पंजाब की भूमिका सामने आई। दोनों आरोपी उत्तरप्रदेश के उरई जिला जालौन जेल में निरुद्ध थे। पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट जारी कर विशेष टीम भेजी, न्यायालयीन प्रक्रिया पूरी कर दोनों को कबीरधाम लाया गया और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 406, 34 भारतीय दंड संहिता, इनामी चिटफंड एवं धन परिचालन योजना (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3, 4, 5 तथा छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों का संरक्षण अधिनियम की धारा 10 के तहत कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि ऊंचे मुनाफे का लालच कई बार जीवनभर की बचत पर भारी पड़ जाता है। कबीरधाम पुलिस ने लोगों से किसी भी कंपनी में निवेश से पहले उसकी वैधानिकता की पूरी जांच करने और संदिग्ध योजनाओं की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

https://thebharattimes.com/wp-content/uploads/2026/06/VID-20260607-WA0035.mp4
HD MAHANT
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

कटहल लदी पिकअप निकली गांजा एक्सप्रेस, 125 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार

07/06/2026 - 10:49 AM

साइकिल पर सवार हुई कबीरधाम पुलिस, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

07/06/2026 - 8:45 AM

“भरोसे पर डाका! 4 लाख हड़पकर फरार ब्रांच मैनेजर 24 घंटे में गिरफ्तार”

07/06/2026 - 1:00 AM

अज्ञात बुकिंग पड़ सकती है भारी, कोरबा पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

07/06/2026 - 12:38 AM

महाराष्ट्र बॉर्डर से पहले पुलिस का शिकंजा, 800 पेटी शराब के साथ तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब”

06/06/2026 - 11:53 PM

शादी का वादा, दो साल का प्रेम संबंध और फिर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

06/06/2026 - 11:22 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

कटहल लदी पिकअप निकली गांजा एक्सप्रेस, 125 किलो नशे के साथ दो गिरफ्तार

07/06/2026 - 10:49 AM

साइकिल पर सवार हुई कबीरधाम पुलिस, फिटनेस और पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

07/06/2026 - 8:45 AM

29 करोड़ की चिटफंड ठगी में बड़ा एक्शन, पीएसीएल के दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

07/06/2026 - 8:27 AM

“भरोसे पर डाका! 4 लाख हड़पकर फरार ब्रांच मैनेजर 24 घंटे में गिरफ्तार”

07/06/2026 - 1:00 AM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.