छत्तीसगढ़

बिलासपुर में थाने पहुंचा खून से लथपथ ABVP नेता:BAR में विवाद के बाद ​NSUI कार्यकर्ताओं ने सिर फोड़ा, कलेक्टोरेट के सामने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

बिलासपुर में शुक्रवार देर रात तंत्रा बार में NSUI कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाया। इसके बाद उन्होंने रास्ता रोक कर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला महामंत्री पर पत्थर और रॉड से हमला कर दिया। हमले में ABVP नेता के सिर पर गंभीर चोट आई है। हालांकि, दूसरे पक्ष से भी लोग घायल हुए हैं। पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा स्थित शिवम होम्स कॉलोनी का रहने वाला आयुष तिवारी (22) ABVP का जिला महामंत्री है। उसका भाई 36 मॉल में काम करता है। शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे वो अपने भाई को लेने मॉल गया था। इसी दौरान NSUI के गौतम ऋषि, अंशुमान दुबे और उसके साथी शराब पीकर तंत्रा बार में बवाल मचा रहे थे। तभी उनका आयुष तिवारी के भाई से विवाद हो गया। आयुष की समझाइश पर सभी लोग वहां से निकल गए।

HD MAHANT

Editor

Related Articles

Back to top button