Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
संस्कृत के व्याख्याता की ड्यूटी लिपिकीय कार्य में लगाने पर केंद्राध्यक्ष को मिला नोटिस सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मार्च 2025/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर प्रकाश कुमार सर्वे (आईएएस) ने परीक्षा केंद्र क्रमांक 381036 शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लेन्ध्रा विकासखण्ड बरमकेला में हायर सेकण्डरी स्कूल परीक्षा का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस परीक्षा केंद्र में कक्षा बारहवीं के संस्कृत विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित होना पाया गया। निरीक्षण के दौरान संस्कृत के ही व्याख्याता की ड्यूटी लिपिकीय कार्य में किए जाने के कारण संबंधित केन्द्राध्यक्ष को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
पेंशन, दिव्यांग सहायक उपकरण जैसी सरकारी सुविधा लेने के लिए यूडीआईडी प्रमाण पत्र आवश्यक सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मार्च 2025/समाज कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सारंगढ़ में दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र यूडीआईडी बनाने हेतु प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया। विभाग द्वारा सक्षम शनिवार की थीम पर प्रत्येक माह आयोजित हो रहे दिव्यांग शिविर से अनेक दिव्यांग जन लाभान्वित हो रहे हैं। समाज कल्याण विभाग सारंगढ़ बिलाईगढ़ के निर्देशन में आयोजित शिविर में उपस्थित 172 नागरिकों का पंजीयन हुआ में से 155 दिव्यांग जनों का यूडीआईडी हेतु चिन्हित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को मिल…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मार्च 2025/सांसद जांजगीर चांपा कमलेश जांगड़े के पत्राचार और उनके सांसद निधि से सामुदायिक भवन बिलाईगढ़ में दिव्यांग और वृद्ध जनों को सहायक उपकरण वितरित किया गया और भारत माता वाहिनी के 4 नशा मुक्ति रथ को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरुआत भारतमाता और छत्तीसगढ़ महतारी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस अवसर पर उप संचालक समाज कल्याण विनय तिवारी ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जानकारी दी और नशा मुक्ति तथा बाल विवाह मुक्त भारत के लिए एसडीएम वर्षा बंसल ने उपस्थित सभी…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 मार्च 2025/ जिले के नगर पंचायत सरिया में नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल एवं पार्षदगणों का शपथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में मुख्य अतिथि वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी सहित अन्य अतिथियों में जगन्नाथ पाणिग्राही, गिरधर गुप्ता, कमल गर्ग, गौतम अग्रवाल, डॉ अभिलाषा कैलाश नायक, सरिया नगर के गणमान्य नागरिक थे। इस पूरे कार्यक्रम में परंपरा, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत गान कर शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नगर पंचायत सरिया के नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमलेश अग्रवाल को पीठासीन अधिकारी…
सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव, 8 मार्च 2025 – सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष एवं जिला सत्र एवं प्रधान जिला न्यायाधीश माननीय श्री जितेन्द्र कुमार जैन जी के आदेशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ की सचिव माननीय श्रीमती अंकिता मुदलियार जी के मार्गदर्शन में विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक बनाना था। शिविर में महिलाओं को समाज में उनके सम्मान और महत्व के बारे में जानकारी दी गई, साथ ही यह संदेश दिया गया कि महिलाओं…
सारंगढ़ बिलाईगढ़/भटगांव, 8 मार्च 2025 – जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माननीय अध्यक्ष एवं जिला न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन के आदेशानुसार तथा सचिव अंकिता मुदलियार के मार्गदर्शन में, तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव के अध्यक्ष न्यायाधीश पुनीतराम गुरुपंच द्वारा न्यायालय परिसर में विधिक सेवा और लोक अदालत पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधिक सहायता सेवा (Legal Aid) के महत्व पर प्रकाश डाला गया, जिसके तहत गरीब व जरूरतमंद लोगों को बिना किसी शुल्क या नाममात्र के शुल्क पर कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। इसके अलावा, लोक अदालत के लाभों की विस्तृत जानकारी दी…
सक्ती-बाराद्वार शहर में 7 मार्च को मेन रोड स्थित हेतराम घनश्याम दास की राइस मिल में आगजनी की बड़ी घटना सामने आई। इस भीषण आग में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। भारी नुकसान, धान के बोरे और स्कूल बस जलकर खाक राइस मिल में रखे लगभग 646 बोरे धान (वजन 258.40 क्विंटल) और हजारों की संख्या में खाली बोरे पूरी तरह जल गए। इसके अलावा, कंचनपुर स्थित शक्ति के जिंदल वर्ल्ड स्कूल की बस भी इस आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गई। यह बस मिल परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से खड़ी…
जशपुर: करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड के फरार डायरेक्टर जितेंद्र बीसे को जशपुर पुलिस ने इंदौर से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपनी पहचान छिपाने के लिए दाढ़ी बढ़ाकर और भेष बदलकर रह रहा था। पुलिस की विशेष टीम ने साइबर सेल की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर उसे घेराबंदी कर पकड़ा। SSP के निर्देश पर हुई कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में चिटफंड मामलों की समीक्षा के दौरान फरार आरोपियों की गिरफ्तारी और उनकी संपत्ति चिन्हांकित करने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 मार्च 2025/ छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 के धारा 25 के तहत जनपद पंचायत के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के निर्वाचन के लिए कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू ने एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ वर्षा बंसल को पीठासीन अधिकारी और सीईओ बिलाईगढ़ प्रतीक प्रधान को सहायक पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया है। जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के सभाकक्ष में 4 मार्च को 11 बजे से निर्वाचन की कार्यवाही संपन्न करने के लिए कलेक्टर ने अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 1 मार्च 2025/दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का दौर शनिवार 1 मार्च को बारहवीं के हिंदी प्रश्न पत्र से प्रारंभ हुआ है, जिसमें 6175 कुल विद्यार्थी में से 6057 उपस्थित और 118 अनुपस्थित थे। यह परीक्षा 28 मार्च तक संचालित होगा। दोनों बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में 64 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जहां परीक्षा का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक निर्धारित है। जिले में एक भी नकल प्रकरण दर्ज नहीं है।सरसीवां और मंधाईभांठा परीक्षा केंद्र का निरीक्षण नायब तहसीलदार आयुष तिवारी और उनकी उड़नदस्ता टीम ने की। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारंगढ़…
