Close Menu
The Bharat TimesThe Bharat Times
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

स्वस्थ पंचायत से समृद्ध भारत का संकल्प, पिथौरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मितानिन बहनों के योगदान को सराहा

27/11/2026 - 10:41 PM

खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, भगतदेवरी में 1200 विद्यार्थियों ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा

27/11/2026 - 10:38 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सजेगी ऐतिहासिक नगरी, 20 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

27/11/2026 - 10:33 PM
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, November 27
Facebook X (Twitter) Instagram
The Bharat TimesThe Bharat Times
Demo
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
    • कोरबा
    • अंबिकापुर
    • कोंडागाँव
    • जांजगीर चांपा
    • दुर्ग
    • जगदलपुर
    • धमतरी
    • दंतेवाड़ा
    • बलौदाबाजार
    • भटगांव
    • महासमुंद
    • रायगढ़
    • राजनांदगांव
    • रायपुर
    • देश दुनिया
    • सारंगढ़ बिलाईगढ़
  • मध्य प्रदेश
    • डिंडोरी
      • समनापुर
      • सरसीवा
      • सलिहा
  • राजनीति
  • मेरा शहर
  • होम
  • देश दुनिया
  • छत्तीसगढ़
  • मध्य प्रदेश
  • राजनीति
  • मेरा शहर
The Bharat TimesThe Bharat Times
Home»महासमुंद»गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये
महासमुंद छत्तीसगढ़ बसना

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

Basant Sahu Bureau ChiefBy Basant Sahu Bureau Chief27/11/2026 - 10:29 PM
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान निर्माण की भी घोषणा, गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों को सहेजने के लिए होगा ऐतिहासिक स्थल का सर्वांगीण विकास

महासमुंद/बसना/, 27 नवंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि बसना विकासखंड का ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक स्थल गढ़फूलझर आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के प्रमुख पवित्र धाम के रूप में विकसित होगा। गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़े इस ऐतिहासिक स्थल को आस्था, अध्यात्म, पर्यटन और सामाजिक समरसता के केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने नानकसागर के विकास के लिए एक करोड़ रुपये देने की घोषणा की। साथ ही सर्वसुविधायुक्त अंबेडकर भवन एवं सार्वजनिक उद्यान निर्माण की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय शुक्रवार को गढ़फूलझर में सिख समाज द्वारा आयोजित विशेष कीर्तन समागम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियों से जुड़े ऐतिहासिक स्थल पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया तथा शबद कीर्तन में शामिल होकर श्रद्धा व्यक्त की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और सौभाग्य की बात है कि गुरु नानक देव जी का पावन आगमन इस धरती पर हुआ था। उस समय यहां के राजा भैंना ने पांच एकड़ भूमि दान में दी थी। आज इस ऐतिहासिक और आध्यात्मिक विरासत को संरक्षित करते हुए इसका विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गढ़फूलझर में सिख समाज, कोलता समाज, आदिवासी समाज सहित सर्वसमाज के लिए ऐसा पवित्र धाम विकसित किया जाएगा, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए आस्था, संस्कृति, सद्भाव और सामाजिक एकता का प्रेरणास्रोत बनेगा।

See also  52 परी के शौकीनों पर पुलिस का शिकंजा, वृंदावन ग्रीन फार्म से 8 जुआड़ी गिरफ्तार

गुरु नानक देव जी का संदेश मानवता के लिए प्रेरणास्रोत

मुख्यमंत्री ने सिख समाज की सराहना करते हुए कहा कि सिख समाज स्वाभिमानी, परोपकारी और परिश्रमी समाज है। गुरु नानक देव जी ने पूरी मानवता को प्रेम, समानता, भाईचारे और सामाजिक समरसता का संदेश दिया। सिख समाज की लंगर परंपरा इसका जीवंत उदाहरण है, जहां जाति, धर्म, ऊंच-नीच और छोटे-बड़े का कोई भेदभाव नहीं होता। सभी लोग एक साथ बैठकर भोजन करते हैं। यह परंपरा मानवता और समानता के मूल्यों को मजबूत करती है।

उन्होंने कहा कि गढ़फूलझर और नानकसागर का विकास भी इन्हीं आदर्शों के अनुरूप किया जा रहा है। नानकसागर अपनी ऐतिहासिक पहचान और प्रसिद्धि की ओर अग्रसर है। इसके विकास के लिए एक करोड़ रुपये की घोषणा के साथ अंबेडकर भवन और सार्वजनिक उद्यान का निर्माण क्षेत्र के विकास को नई दिशा देगा।

गढ़फूलझर की ऐतिहासिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी प्रतिष्ठा : संपत अग्रवाल

बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि गढ़फूलझर का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व अत्यंत गौरवशाली है। जिस प्रकार छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है, उसी प्रकार गुरु नानक देव जी की पावन स्मृतियां भी गढ़फूलझर और नानकसागर से जुड़ी हुई हैं। लगभग 500 वर्ष पूर्व गुरु नानक देव जी ने यहां प्रवास कर समय बिताया था। यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ हमारी ऐतिहासिक विरासत का भी महत्वपूर्ण केंद्र है।

उन्होंने कहा कि गढ़फूलझर एवं नानकसागर का सर्वांगीण विकास कर इसे पर्यटन, अध्यात्म और सामाजिक सद्भाव के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और गढ़फूलझर की ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित होगी।

See also  सिम्स मोहर्रम पर्व को लेकर अलर्ट मोड में

कार्यक्रम में जत्थेदार बाबा साहिब सिंह, राज्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा, क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह सवन्नी, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा सहित सिख समाज एवं सर्वसमाज के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

WhatsApp पर शेयर करें
Basant Sahu Bureau Chief
Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

Related Posts

स्वस्थ पंचायत से समृद्ध भारत का संकल्प, पिथौरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मितानिन बहनों के योगदान को सराहा

27/11/2026 - 10:41 PM

खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, भगतदेवरी में 1200 विद्यार्थियों ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा

27/11/2026 - 10:38 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सजेगी ऐतिहासिक नगरी, 20 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

27/11/2026 - 10:33 PM

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 3:30 PM

बसना टीआई शरद दुबे की कार्रवाई से मचा हड़कंप, कार से 1 करोड़ से अधिक की चांदी और नकदी जब्त

27/11/2026 - 11:41 AM

किसानों पर प्रकृति का कहर, सरकार की संवेदनहीनता ने बढ़ाई पीड़ा: प्रवेश दुबे

26/11/2026 - 5:45 PM
Leave A Reply Cancel Reply

पोस्ट

स्वस्थ पंचायत से समृद्ध भारत का संकल्प, पिथौरा में स्वास्थ्य मेले का आयोजन; विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मितानिन बहनों के योगदान को सराहा

27/11/2026 - 10:41 PM

खेल मैदान में दिखा प्रतिभाओं का दम, भगतदेवरी में 1200 विद्यार्थियों ने लिया खेल प्रतियोगिता में हिस्सा

27/11/2026 - 10:38 PM

सिरपुर महोत्सव 2027: इतिहास, अध्यात्म और संस्कृति के रंगों से सजेगी ऐतिहासिक नगरी, 20 से 22 फरवरी तक होगा भव्य आयोजन

27/11/2026 - 10:33 PM

गढ़फूलझर बनेगा छत्तीसगढ़ का प्रमुख आध्यात्मिक धाम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नानकसागर के विकास के लिए दिए 1 करोड़ रुपये

27/11/2026 - 10:29 PM

एच. डी. महंत
मुख्य संपादक

Official Address :
Shop No. 2, Ground Floor, Gokul Apartment, Near Shyam Nagar Chowk, Shyam Nagar, Telibandha Raipur, Chhattisgarh – 492013

Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
UDYAM-CG-33-0000933
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    
© 2026 The Bharat Times. Designed by Nimble Technology.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.