Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
कलेक्टर ने ली प्रेस वार्ता स्वगणना का ऑनलाइन फॉर्म 30 अप्रैल तक स्वयं भर सकते हैं नागरिक सारंगढ़ बिलाईगढ़, 25 अप्रैल 2026/ कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में शुक्रवार संध्या को आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी भारत की जनगणना 2027 को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि जनगणना में नागरिकों द्वारा दी गई जानकारी पूरी तरह गोपनीय और सुरक्षित रहेगी तथा इसका उपयोग केवल विकास योजनाओं के निर्माण के लिए किया जाएगा। यह जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की योजना का आधार स्तंभ है। इस बार…
बिलासपुर 25 अप्रैल 2026/ थाना सकरी पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब और दो स्कूटी जब्त की हैं। पुलिस ने अपराध क्रमंक 346/2026 और 347/2026 के तहत धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपियों में योगेंद्र कुमार यादव उर्फ अमन (24) और रवि वर्मा (26) शामिल हैं। दरअसल उच्च अधिकारियों के निर्देश में बीट सिस्टम के तहत पुलिस को लगातार असामाजिक गतिविधियों की सूचनाएं मिल रही हैं। इसी क्रम में 23 अप्रैल को…
बिलासपुर 25 अप्रैल 2026/ गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए खाह्य विभाग के एक बार फिर से छापा मारा है। खाद्य विभाग ने महामाया गैस सुधारक दुकान से अवैध रूप से 54 सिलेंडर बरामद किए हैं। दरअसल कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर शुक्रवार की सुबह सीपत चौक सरकंडा में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण और रिफिलिंग के खिलाफ बड़ी छापामार कार्रवाई की गई। खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर के मार्गदर्शन में एएफओ अजय मौर्य एवं विनीता दास के नेतृत्व में टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक बड़े गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। खाद्य…
दुर्गंध आने पर घटना की हुई जानकारी सुरेश सिंह बैस ‘शाश्वत’ सरगुजा 25 अप्रैल 2026/ लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटकोना और अमेरा खदान के सरहद पर अवैध कोयला खनन के दौरान पत्थर में दबने से ग्रामीण की मौत हो गई है।इधर पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर मामले की जांच में जुटी है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम कटकोना और अमेरा खदान की सरहद पर 24 अप्रैल दिन शुक्रवार कीसुबह नदी किनारे से अजीब दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने जब जाकर देखा तो पत्थर के नीचे ग्रामीण दबा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत”25 अप्रैल 2026/ मानव इतिहास में कुछ बीमारियाँ ऐसी रही हैं, जिन्होंने लंबे समय तक समाज के स्वास्थ्य और विकास को प्रभावित किया है। मलेरिया ऐसी ही एक गंभीर संक्रामक बीमारी है, जो आज भी विश्व के कई हिस्सों में एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। 25 अप्रैल को मनाया जाने वाला विश्व मलेरिया दिवस हमें इस बीमारी के प्रति जागरूक होने, इसके रोकथाम के उपायों को अपनाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में प्रयास करने की प्रेरणा देता है।मलेरिया एक परजीवी जनित रोग है, जो संक्रमित मादा एनोफिलीज़ मच्छर के काटने से फैलता…
सुरेश सिंह बैस बिलासपुर 25 अप्रैल 2026/ न्यायधानी सहित राज्य में निजी स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। अब सभी निजी विद्यालयों में केवल एनसीईआरटी (NCERT) और छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CG बोर्ड) की निर्धारित पुस्तकें ही पढ़ाई जाएंगी। इसके साथ ही यूनिफॉर्म, बैग, किताब और कॉपी की खरीद को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। द भारत टाइम्स की पहल, शासन की कार्रवाई अभिभावकों की लगातार शिकायतों और मीडिया द्वारा उठाए गए मुद्दों के बाद शासन हरकत में…
रायपुर 24 अप्रैल 2026/ नौकरी का सपना दिखाकर एक ऐसा फर्जीवाड़ा सामने आया है जिसने सिस्टम की विश्वसनीयता पर ही सवाल खड़ा कर दिया है, सामान्य प्रशासन विभाग के नाम से जारी एक कथित नियुक्ति आदेश ने सैकड़ों युवाओं को भ्रम में डाल दिया जिसमें परिवहन, राजस्व-आपदा प्रबंधन, वन-जलवायु परिवर्तन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास और स्कूल शिक्षा जैसे पांच बड़े विभागों में भर्ती की सिफारिश दिखाई गई, पहली नजर में यह आदेश पूरी तरह असली जैसा लगा क्योंकि इसमें विभागीय सचिव रजत कुमार और उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल सिग्नेचर तक लगाए गए थे, लेकिन जब जांच हुई…
बिलासपुर 24 अप्रैल 2026/ चर्तुयुगी तीर्थ धाम रतनपुर में ऐतिहासिक और बहु उपयोगी उपेक्षित दुलहरा सरोवर गंदगी से अटा पटा पड़ा था। तालाब की ऐसी दुर्दशा को देखते हुए,डी एल एस महाविद्यालय अशोक नगर, पर्यावरण एवं पर्यटन विकास समिति, प्रयास प्रकाशन साहित्य अकादमी के संयुक्त अभियान के तहत तालाब की स्वच्छता का बीड़ा उठाया गया। , जहां जल है तो कल है, सरोवर बचाओ, देवालय स्वच्छता से संस्कृति बचाओ के तत्वावधान अभियान चलाया गया जिसमें शीतल प्रसाद पाटनवार ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की । 22 दिसंबर को विवेकानंद गार्डन में आयोजित”विश्व पृथ्वी दिवस”के अवसर पर स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र प्रदान…
सुरेश सिंह बैस शाश्वत भारत की आत्मा उसके गाँवों में बसती है—यह केवल एक कथन नहीं, बल्कि हमारे लोकतांत्रिक ढाँचे की आधारशिला है। 24 अप्रैल को मनाया जाने वाला राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस हमें उस प्रणाली की याद दिलाता है, जो लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पहुँचाती है और आम नागरिक को शासन का सक्रिय भागीदार बनाती है। पंचायती राज व्यवस्था का मूल उद्देश्य “ग्राम स्वराज” की अवधारणा को साकार करना है—एक ऐसा तंत्र, जिसमें गाँव स्वयं अपने विकास, संसाधनों और निर्णयों के लिए सक्षम और स्वायत्त हो। महात्मा गांधी ने जिस स्वराज की कल्पना की थी, उसकी वास्तविक अभिव्यक्ति…
बिलासपुर 24 अप्रैल 2026/ गौ सम्मान आह्वान अभियान बिलासपुर द्वारा गौ सेवा एवं संरक्षण तथा उसे राष्ट्र माता घोषित कराने एवं गौ हत्या पूर्ण रूप से बंद कराने की माँग हेतु हस्ताक्षर अभियान के लिए सम्मान, विमोचन,विचार एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन पूजा विधानी महापौर बिलासपुर नगर निगम के मुख्य आतिथ्य, डाॅ विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग एवं कुलपति थावे विद्यापीठ गोपालगंज बिहार की अध्यक्षता एवं डाॅ रमेश चन्द्र श्रीवास्तव , डाॅ विष्णु कुमार तिवारी, राजेश सोनार, ध्रुव देवांगन तथा सुखेन्द्र श्रीवास्तव के विशिष्ट आतिथ्य में सम्पन्न हुआ । इस अवसर पर राम निहोरा राजपूत, सुखेन्द्र श्रीवास्तव…
