Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर 20 जनवरी 2026(आरएनएस)नगर में जनजागरूकता की एक मजबूत पहल देखने को मिली जब मजदूर ट्रेड यूनियन द्वारा सामूहिक रूप से नशा मुक्ति जन जागरूकता रैली निकाली गई। इस दौरान नशा मुक्ति के लिए जागरूकता के नारों से आसमान गूंज उठा यह रैली तोरवा चौक से गांधी चौक तक निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, बच्चे और महिलाएं शामिल हुईं। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में संदेश लिखी तख्तियां लेकर नशा मुक्त देश, नशा मुक्त प्रदेश और नशा मुक्त शहर की कामना की। खास बात यह रही कि रैली में शामिल लोगों ने राह चलते नागरिकों को गुलाब…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों ने दिल्ली पहुंच कर श्री नितिन नबीन के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित राज्य के भाजपा नेताओं ने भी श्री नितिन नबीन के समर्थन में अपने समर्थन पत्र जमा किए हैं। मजबूत संगठन, स्पष्ट नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता हेतु छत्तीसगढ़ भाजपा पूरी तरह तैयार है। यह सहभागिता केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि संगठनात्मक एकता, अनुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति भारतीय जनता पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रतीक है। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा…
रायपुर19 जनवरी 2026 भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने सोमवार को यहाँ राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपकर एस.आई.आर. प्रक्रिया में नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 ,, दावा-आपत्ति एवं फॉर्म-7 प्रस्तुत करने में अवरोध एवं अनियमितता की शिकायत की है। डॉ. मिश्रा ने संविधान, लोक प्रतिनित्व अधिनियम एवं अन्य सुसंगत प्रावधानों की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर दावा-आपत्ति हेतु फार्म प्रस्तुत किए जाने की समय सीमा 31, जनवरी 2026 तक बढ़ाने का आग्रह किया है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा द्वारा सौंपे गए पत्र में कहा गया है…
जांजगीर-चांपा | 19 जनवरी 2026/अकलतरा पुलिस ने शेयर मार्केट और रियल स्टेट में निवेश के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। वर्ष 2022-23 से सक्रिय आरोपी अलग-अलग जिलों के भोले-भाले लोगों को हर माह 15 प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर जाल में फंसाता था। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, कोरबा एवं आसपास के क्षेत्रों में लगभग 30 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। गिरफ्तार आरोपी प्रमोद कुमार वैष्णव, पिता स्व. मोचन दास वैष्णव, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी जवाहर नगर अकलतरा है।…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन से छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं की लगातार मुलाकात पर आए कांग्रेस नेताओं के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। डॉ. मिश्रा ने एक बयान जारी कर कहा कि भाजपा राजनीतिक दल से पहले एक परिवार है, भाजपा की संस्कृति में परिवार के मुखिया से मुलाकात बेहद सामान्य व सरल है, लेकिन कांग्रेस एक परिवारवादी पार्टी है, यहां परिवार के मुखिया से मुलाकात करना तो दूर उन तक पहुंचना भी मुश्किल है, इसी आत्मग्लानि के चलते कांग्रेस के नेता परेशान हैंऔर…
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल ने कहा है कि राजनीति का अपराधीकरण और अपराधियों का राजनीतिकरण करके कांग्रेस अब अपराधों को लेकर सियासी पाखण्ड का प्रदर्शन कर रही है। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव गुंजन सिंह द्वारा प्रदेश में अपराधों को लेकर आयोजित पत्र-वार्ता पर पलटवार करते हुए उन्होंने प्रदेश में अपराधों को लेकर स्यापा मचा रही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे अधिकांश अपराधों में कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और नेताओं की संलिप्तता सामने आने के बाद अब कांग्रेस को पहले अपने गिरेबाँ में झाँकना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता…
कबीर तीर्थ मंदरौद स्थित समाधान विद्यालय का 12वां वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास से संपन्न धमतरी | मंदरौद/ 17 जनवरी 2026/महानदी के सुरम्य तट पर स्थित कबीर तीर्थ मंदरौद द्वारा संचालित समाधान विद्यालय का 12वां वार्षिक उत्सव भव्य, गरिमामयी एवं उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। प्रकृति की गोद में आयोजित इस समारोह में शिक्षा, संस्कार और सांस्कृतिक मूल्यों का सजीव संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्व भ्रमणशील संत भुवनेश्वर साहब, श्री एस. एल. साहू (सेवानिवृत्त, जल संसाधन विभाग), श्री रामदयाल उइके (पूर्व विधायक), श्री हर्ष शुक्ला (संपादक, राष्ट्रीय न्यूज सर्विस), श्री एच.…
रायपुर 16जनवरी 2026/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजयशंकर मिश्रा ने कहा है कि ‘विकसित भारत : जी राम जी अधिनियम’ को लेकर कांग्रेस लगातार तथ्य और सत्य की अनदेखी कर झूठ फैलाकर प्रदेश के किसानों व मजदूरों को बरगलाने का काम कर रही है। डॉ. मिश्रा ने कहा कि वीबी-जी राम जी को लेकर कांग्रेस द्वारा प्रदेश में चल रहा प्रदर्शन कांग्रेस के किसान-मजदूर विरोधी चरित्र का परिचायक है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. मिश्रा ने कहा कि दरअसल कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह तथ्यहीन बातें कर रही है और वह किसी भी सूरत…
रायपुर 16 जनवरी 2026/भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने महाराष्ट्र के स्थानीय निकायों के चुनाव नतीजों पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ये नतीजे महाराष्ट्र में मोदी मैजिक की प्रामाणिकता सिद्ध कर रहे हैं। निकाय चुनावों में भाजपानीत महायुति की शानदार जीत को श्री देव ने महाराष्ट्र के सुशासन मॉडल की ऐतिहासिक जीत बताया और कहा कि सुशासन, विकास और सौहार्द्रता पर महाराष्ट्र की नगरीय व शहरी जनता ने अपनी मुहर लगाई है, डबल इंजन की सरकार पर उसने विश्वास व्यक्त किया है, सरकार के द्वारा किए गए विकास पर विश्वास किया है। उल्लेखनीय है कि…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 जनवरी 2026/ उपमुख्यमंत्री अरुण साव के बरमकेला आगमन पर नगरवासियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, पटाखों और पारंपरिक कर्मा नृत्य के साथ उनका भव्य स्वागत। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने रविवार को गोधूलि बेला में 20 लाख रुपए की लागत से बरमकेला में नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण किया और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण, तिलक विधि-विधान से पूजन कर किया। बरमकेला के गार्डन परिसर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि “छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण अटल जी की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है। उनके योगदान को…
