Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर, 04 जनवरी 2026/सद्गुरु कबीर विश्व शांति मिशन संस्थान द्वारा छत्तीसगढ़ संत संगठन के संयोजकत्व में आयोजित सद्गुरु कबीर स्मृति महोत्सव एवं आध्यात्मिक सम्मेलन का भव्य आयोजन राजधानी रायपुर स्थित मेकाहारा सभागार में प्रातः 11 बजे से अपराह्न 3 बजे तक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस आध्यात्मिक महोत्सव में प्रदेशभर से पहुंचे संत समाज के प्रतिनिधियों एवं हजारों श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सद्गुरु कबीर की अमृतवाणी, संतवाणी और भजनों से सभागार पूरी तरह कबीरमय हो उठा। पद्मश्री भारती बंधु सहित अन्य कलाकारों द्वारा प्रस्तुत कबीर भजनों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित कलाकार डॉ.…
सुरेश सिंह बैस “शाश्वत’//_ 1 जनवरी सन् 0001 का आरम्भ वर्ष ईसा मसीह के अनुयायियों द्वारा प्रचलित ईसा संवत है। इससे पूर्व वहां कोई संवत् प्रचलित था या नही, ज्ञात नही है। हमें लगता है कि इससे पहले वहां संवत् काल गणना किसी अन्य प्रकार से की जाती रही होगी। उसी से उन्होंने सप्ताह के सातों दिनों के नाम, महीनों के नाम आदि लिये और उन्हें प्रचलित किया। संसार के ज्ञात इतिहास में जितने भी सन् संवत् या न्यू ईयर परंपराएँ मिलतीं हैं उनमें सबसे प्राचीन परंपरा भारत में युगाब्ध संवत् की मानी जाती है जो लगभग 5124 वर्ष…
रायपुर 2 जनवरी 2025 /सद्गुरु कबीर स्मृति महोत्सव एवं अध्यात्म सम्मेलन 4 जनवरी रविवार को रायपुर ऑडिटोरियम हॉल मेकाहारा (अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम गेट नं.2) में सद्गुरु कबीर विश्व शांति मिशन (छ.ग. संत संगठन) के तत्वाधान में आयोजित किया गया है जिसमें सम्पूर्ण छ.ग. के 100 से भी अधिक आश्रमों से संत गुरूजनों एवं साध्वियों का आगमन होगा । सद्गुरु कबीर साहेब की वाणी को जन-जन तक पहुंचाने के लिए साहेब के मानने वाले विभिन्न परम्परा दामाखेड़ा, खरसिया, पारख सिद्धांत, नादवंश, जागु साहेब, दयानाम साहेब व अन्य परम्परा सभी को जोड़कर सद्गुरु कबीर विश्व शांति मिशन का गठन किया गया…
रायपुर 30 अगस्त 2025/जापान और दक्षिण कोरिया प्रवास से लौटने के उपरांत मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से कंवर समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हरवंश मिरी एवं महासचिव श्री नकुल चंद्रवंशी के नेतृत्व में समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री निवास में भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती कौशिल्या साय को बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री साय को आगामी भादो एकादशी पर्व पर आयोजित होने वाले करमा तिहार के मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह आयोजन दिनांक 03 सितम्बर 2025 को नवा रायपुर, अटल नगर स्थित नवीन मुख्यमंत्री निवास परिसर में…
छत्तीसगढ़ सरकार की जनकल्याणकारी धान खरीदी योजना अब गंभीर सवालों के घेरे में है। वर्ष 2010-11 एवं 2011-12 के दौरान धान उपार्जन एवं वितरण में व्यापक अनियमितताओं और घोर लापरवाही के सनसनीखेज आरोप सामने आए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार की नीति के तहत त्रिस्तरीय अनुबंध में यह स्पष्ट प्रावधान था कि धान की कमी अथवा गुणवत्ता में कमी होने पर नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी द्वारा की जाएगी। इस बीमा की जिम्मेदारी विपणन संघ की थी, परंतु चौंकाने वाली बात यह है कि अधिकांश समितियों का बीमा ही नहीं कराया गया और रखरखाव हेतु निर्धारित राशि भी समय…
रायपुर/27 अगस्त 2025 राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच ने संगठन विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण नियुक्तियां करते हुए छत्तीसगढ़ को नई ऊर्जा प्रदान की है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण ओमेटा ने बलोदा बाजार के नंदकिशोर साहू को राष्ट्रीय सचिव और रायपुर के प्रकाश शर्मा को प्रदेश प्रभारी (छत्तीसगढ़) की जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति पत्र जारी करते हुए डॉ. ओमेटा ने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पदाधिकारी संगठन के उद्देश्यों – पर्यावरण संरक्षण, खनिज संसाधनों के संवर्धन और प्रदूषण नियंत्रण – को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि यह जिम्मेदारी केवल पद नहीं,…
रायपुर, 27 अगस्त/रायगढ़ में आयोजित हो रहे चक्रधर समारोह के मंच पर दिल्ली से पधारे देश के प्रख्यात कथक नर्तक पंडित राजेंद्र गंगानी ने अपनी मोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। समारोह के 40वें संस्करण की शुरुआत उनके प्रस्तुति से हुई। जयपुर घराने के वरिष्ठ कलाकार पंडित गंगानी ने अपनी अद्भुत नृत्य शैली में पारंपरिक कथक की झलक प्रस्तुत की। महज चार वर्ष की आयु से उन्होंने नृत्य साधना प्रारंभ की थी। वर्ष 2003 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया, साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी उन्हें अनेक पुरस्कार और अलंकरण प्राप्त हुए हैं।…
मुंबई: FIR Against Shahrukh Khan and Deepika: फिल्म स्टार्स कई बड़ी-बड़ी कंपनियों और उनके प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करते हैं। इन विज्ञापनों पर भरोसा कर के लोग प्रोडक्ट्स खरीदतें भी हैं, लेकिन कई बार स्टार्स को प्रोडक्ट्स का विज्ञापन करना भारी पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड के किंग खान के नाम से पहचाने जानें वाले शाहरुख़ खान और दीपिका पादुकोण के साथ। क्यों हुई बॉलीवुड स्टार्स पर FIR FIR Against Shahrukh Khan and Deepika: दरअसल, राजस्थान में कार में खराबी आने पर और कंपनी की तरफ से किसी भी तरह की मदद नहीं करने पर वकील ने इस…
रायपुर। तेलीबांधा स्थित सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में नकली एंकर ब्रांड के विद्युत उपकरण बेचने का मामला उजागर हुआ है। कंपनी की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लगभग 12 हजार रुपये मूल्य के नकली सामान ज़ब्त किए और दुकान संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, पैनासोनिक लाइफ सॉल्यूशन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर और टीम लीडर ने 25 अगस्त को पुलिस को लिखित शिकायत दी थी कि तेलीबांधा स्थित सुंदरानी इलेक्ट्रिकल में एंकर कंपनी के नकली उत्पाद बेचे जा रहे हैं। शिकायत की पुष्टि के लिए पुलिस टीम, कंपनी के प्रतिनिधियों और…
सरसींवा, छत्तीसगढ़/सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बहुचर्चित रोशनी फाउंडेशन ठगी प्रकरण में विशेष न्यायालय ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी नारायण दास मानिकपुरी को आजीवन कारावास एवं ₹1.80 करोड़ के कठोर अर्थदंड की सजा सुनाई है। यह फैसला उन सैकड़ों पीड़ित निवेशकों के लिए राहत और न्याय की रोशनी लेकर आया है, जिनसे करोड़ों रुपये यह कहकर वसूले गए थे कि उन्हें हर माह 30 प्रतिशत रिटर्न तथा एक वर्ष में मूलधन वापस मिलेगा। इस जघन्य आर्थिक अपराध का पर्दाफाश करने में थाना सरसींवा के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) टीकाराम खटकर की निर्णायक भूमिका रही। उनकी निष्पक्ष, प्रमाण आधारित एवं विधिसम्मत विवेचना…
