Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
बिलासपुर। प्रदेश के कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा शक्तियों के दुरुपयोग का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने साफ शब्दों में माना है कि एक नागरिक की गैर-कानूनी गिरफ्तारी और हिरासत ने उसके मौलिक अधिकारों का घोर उल्लंघन किया। अदालत ने कहा कि यदि राज्य या उसके अधिकारी अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए किसी नागरिक के फंडामेंटल राइट्स का हनन करते हैं, तो प्रभावित व्यक्ति संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत पब्लिक लॉ में सीधे राहत पाने का हकदार है।हाईकोर्ट ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि याचिकाकर्ता और उसके माता-पिता को गैर-कानूनी हिरासत के कारण गंभीर…
रायपुर 23 जनवरी 2026/राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के गौरवपूर्ण अवसर पर भारतीय सेना के प्रतिष्ठित दो सैन्य बैंड—गढ़वाल राइफल्स रेजिमेंटल सेंटर बैंड तथा रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर (आरवीसी) सेंटर बैंड—द्वारा अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर के सभागार में एक भव्य एवं मंत्रमुग्ध कर देने वाला संगीतमय कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन 23 जनवरी 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ‘वंदे मातरम्’ की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और देशभक्ति भावना को आम जनमानस तक पहुँचाना तथा स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े मूल्यों को नई पीढ़ी से जोड़ना था। इस अवसर के साथ ही रायपुर…
रायपुर, 23 जनवरी 2026। रायपुर के नवनियुक्त प्रथम पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था, शहरी सुरक्षा की चुनौतियों तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। उन्होंने नागरिक सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन एवं प्रशासनिक समन्वय को प्रभावी बनाने जैसे बिंदुओं पर भी विचार-विमर्श किया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि राजधानी रायपुर को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और नागरिकों के लिए अधिक अनुकूल बनाने हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने प्रशासनिक स्तर पर समन्वय के साथ…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जनवरी 2026/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में मदिरा शुष्क दिवस का आदेश जारी किया है। इस आदेश के पालन में सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले की सीमा में संचालित समस्त देशी, विदेशी और कंपोजिट मदिरा की फुटकर दुकानों जैसे देशी मदिरा दुकान (सीएस-2 घघ), कंपोजिट मदिरा (सीएस-2 घघ कंपोजिट), विदेशी मदिरा दुकान (एफ.एल-1 घघ कंपोजिट), दुकानों एवम मदिरा दुकानों से संलग्न अहाता, सीएस 2 (ग- अहाता), सीएस 2 (ग- कंपोजिट अहाता), एफ एल 1 (ख- अहाता) पूर्णतः बंद रहेगा। इस दौरान जिले में मदिरा का संपूर्ण…
कलेक्टर ने बालिकाओं के स्वास्थ्य, पोषण और बोर्ड परीक्षा की तैयारी का जाना हाल कलेक्टर ने आशा निकेतन में वृद्धजनों के देखरेख और सखी सेंटर के कार्यों का किया अवलोकन सारंगढ़–बिलाईगढ़, 23 जनवरी 2026/कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने गुरुवार को जिला मुख्यालय सारंगढ़ में संचालित कई संस्थाओं का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले उन्होंने आशा निकेतन वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ कन्नौजे ने आश्रम में रह रहे सभी वृद्धजनों से आत्मीय बातचीत कर उनके खान-पान, स्वास्थ्य एवं दैनिक व्यवस्थाओं की जानकारी ली और वृद्धजनों की सेहत को ध्यान में रखते हुए पोषणयुक्त भोजन प्रदान करने तथा सप्ताह…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 23 जनवरी 2026 कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे के निर्देश पर महिला एवं बाल विकास विभाग के कोसीर परियोजना में गुरुवार को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अंतर्गत शिशुवती, गर्भवती महिलाओं के लिए सास बहू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा शामिल हुई। उन्होंने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, समय पर जांच व टीकाकरण कराने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाएं, किशोरी बालिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सभी हितग्राहियों को योजना की जानकारी प्रदान…
बिलासपुर 23 जनवरी 2026 न्याय व्यवस्था को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से विधि एवं न्याय विभाग, भारत सरकार द्वारा अधिवक्ता अद्वित सिंह बैस को न्यायबंधु नियुक्त किया गया है।न्याय बंधु भारत सरकार की एक विशिष्ट एवं प्रतिष्ठित प्रो बोनो विधिक सहायता पहल है, जिसके अंतर्गत चयनित अधिवक्ता आर्थिक रूप से कमजोर, श्रमिक, मजदूर, वंचित एवं हाशिए पर खड़े वर्गों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करते हैं। न्यायिक मंचों पर प्रो-बोनो विधिक सहायता न्याय बंधु दायित्वों के अनुसार अधिवक्ता अद्वित सिंह बैस अब प्रो-बोनो विधिक सहायता के अंतर्गत बिलासपुर एवं रायपुर जिला एवं सत्र न्यायालय, तथा छत्तीसगढ़…
सारंगढ़–बिलाईगढ़ जिले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। कोरबा में पदस्थ तहसीलदार बंदेराम भगत, अपने पुत्र के साथ हुई मारपीट के मामले में एफआईआर दर्ज न होने से आहत होकर सारंगढ़ कोतवाली थाना परिसर के सामने धरने पर बैठ गए हैं। यह घटना अब प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हलचल का कारण बन गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 जनवरी को तहसीलदार बंदेराम भगत के पुत्र राहुल भगत स्कूटी से जा रहे थे। इसी दौरान सड़क पर खड़े कलेक्टर के गनमैन से किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट…
22 जनवरी 2026 की पुलिस प्रेस नोट में राजधानी रायपुर के विभिन्न थानों में दर्ज अपराधों का खुलासा रायपुर | 22 जनवरी 2026)राजधानी रायपुर में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट (दिनांक 22.01.2026, प्रातः) के अनुसार शहर के अलग–अलग थाना क्षेत्रों में मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी, चोरी एवं आपसी विवाद से जुड़े कुल 12 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। प्रेस नोट के मुताबिक गुढ़ियारी, गोलबाजार, खमतराई, टिकरापारा, सरस्वती नगर, डीडी नगर एवं अन्य थाना क्षेत्रों में अधिकांश मामलों में पुरानी रंजिश, पारिवारिक विवाद, जमीन व पैसों के लेनदेन को लेकर…
सारंगढ़–बिलाईगढ़, 22 जनवरी 2026/ दिव्यांगजनों के रोजगार के लिए रायपुर में 23 जनवरी को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक विशेष रोजगार कार्यालय (दिव्यांगजनों के नियोजन हेतु) पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर, राजभवन के बाजू सिविल लाइन्स रायपुर में किया जाएगा। इस प्लेसमेंट कैम्प में स्क्वेयर बिजीनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा कस्टमर सपोर्ट एक्सीक्यूटिव के 100 पदों पर साक्षात्कार के माध्यम से भर्ती की जाएगी। चयनित आवेदकों का वेतन 10500 -14500/- के साथ ही ईपीएफ इंसेंटिव, मेडिकल की सुविधा रहेगी। कार्यक्षेत्र स्क्वेयर बिजीनेस सर्विस प्रा.लि. फ्लोर-7, ब्लॉक-सी, सीबीडी बिल्डिंग सेक्टर 21 नवा रायपुर रहेगा। दिव्यांगजनों…
