Author: HD MAHANT
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विकसित भारत संकल्प यात्रा के शुभारंभ तिथि 16 दिसंबर के पूर्व व्यवस्था के संबंध में बैठक ली। बैठक में डॉ. सिद्दीकी ने भारत संकल्प यात्रा की 8 प्रचार वाहन के स्वागत, उत्सव, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के रिकार्डेड संदेश प्रसारण, शपथ, मेरी कहानी मेरी जुबानी अंतर्गत हितग्राहियों के अनुभव साझा, कृषि गतिविधियां अंतर्गत ड्रोन का प्रदर्शन, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, किसानों से जैविक खेती पर बातचीत, ऑन स्पाट क्विज, स्कूली बच्चों और महिला सदस्यों द्वारा धरती कहें पुकार के और स्वच्छता गीत पर सांस्कृतिक कार्यक्रम और ऑन…
रायपुर। राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलो में आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई जारी है. छत्तीसगढ़ में 18 प्रमुख व्यावसायिक संस्थाओं के करीब 50 ठिकानों पर आईटी की टीम ने दबिश दी है. आईटी की टीम ने रायपुर में अनाज कारोबारी के ठिकाने से 2 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी जब्त की है. अभी भी टीम जांच में जुटी है. कारोबारियो के ठिकानों से कंप्यूटर हार्डडिस्क और लूज पेपर भी जब्त किया गया है.
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने 18 दिसंबर को गुरू घासीदास जयंती के अवसर पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ संपूर्ण जिले में मदिरा शुष्क दिवस का आदेश जारी की है। इसके अंतर्गत समस्त देशी मदिरा, कंपोजिट मदिरा एवं विदेशी मदिरा दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाएगा। इस दौरान मदिरा का संपूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। इसके कड़ाई से पालन के लिए कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेशित की हैं।
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2023/प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन रथ का वर्चुअल शुभारंभ किया जाएगा। जिले के बरमकेला जनपद के ग्राम पोरथ और सारंगढ़ जनपद के ग्राम सिंघनपुर में इस कार्यक्रम का आयोजन निर्धारित है। ग्राम पोरथ में रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में यह कार्यक्रम संपादित होगा। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने जिले के नागरिकों और हितग्राहियों को इस वीबीएसवाय कार्यक्रम में शामिल होकर सफल बनाने के लिए अपील की है।
रायपुर. वरिष्ठ बीजेपी विधायक रामविचार नेताम को प्रोटेम स्पीकर बनाया गया है. नेताम नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलायेंगे. नेताम रामानुजगंज से विधायक हैं. उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अजय तिर्की को 29663 वोट से हराया है. विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19, 20 और 21 दिसंबर को होगा, जिसमें रामविचार नेताम सभी नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएंगे.
पीएम फसल बीमा योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 दिसंबर सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2023/कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी और पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष सिंह ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत उद्यानिकी फसल के लिए तैयार की गई वाहन रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने इस अवसर पर कहा कि सभी किसान कृषि और उद्यानिकी फसलों का बीमा अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2023 तक कराएं। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों कृषि फसल से संबंधित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के सामान्य प्रशासन विभाग ने निगम मंडल आयोग की नियुक्तियां समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है. इसके लिए सभी विभाग के अपर सचिव को सामान्य प्रशासन विभाग ने पत्र लिखा है. साय सरकार ने पिछली सरकार में हुई राजनैतिक नियुक्तियां ख़त्म करने का निर्देश जारी किया है. संवैधानिक पदों पर हुई नियुक्तियों को छोड़कर सभी राजनैतिक नियुक्तियां रद्द की जाएगी.
वीसी में कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी सहित जिला अधिकारी शामिल हुए सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2023/विकसित भारत संकल्प यात्रा के वाहन रथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा वर्चुअल शुभारंभ 16 दिसंबर को किया जाएगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा (वीबीएसवाय) के सफल क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुक्रवार को सुबह 10.30 बजे आयोजित किया गया। इसमें कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी सहित जिला स्तरीय अधिकारीगण शामिल हुए। वीसी में अधिकारियों द्वारा वीबीएसवाय कार्यक्रम के अब तक जिलों में की गई तैयारियों के संबंध में सभी कलेक्टरों से जानकारी ली गई। अधिकारियों ने वीसी में कहा कि यह प्रधानमंत्री श्री…
सारंगढ़ और बिलाईगढ़ से परीक्षार्थी को लेकर 17 दिसंबर को बस होगी रवाना सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के लिए जीडी परीक्षा 18 दिसंबर को और टेक्निकल परीक्षा 20 दिसंबर को सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2023/ अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली अंतर्गत अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेष परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक पुलिस लाईन खोखरा भांठा जांजगीर में का आयोजन किया जा रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए जनरल ड्यूटी हेतु परीक्षा 18 दिसंबर 2023 को और टेक्निकल-क्लर्क भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर को निर्धारित किया गया…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 दिसंबर 2023/ अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली अंतर्गत अप्रैल 2023 में ऑनलाईन सामान्य प्रवेष परीक्षा (सीईई) में उत्तीर्ण युवाओं का शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती परीक्षा 15 दिसंबर से 23 दिसंबर 2023 तक पुलिस लाईन खोखरा भांठा जांजगीर में का आयोजन किया जा रहा है। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए जनरल ड्यूटी हेतु परीक्षा 18 दिसंबर 2023 को और टेक्निकल-क्लर्क भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर को निर्धारित किया गया है। इसके अनुसार जनपद पंचायत बरमकेला एवं सारंगढ़ क्षेत्र के आवेदकों के लिए 17 दिसंबर 2023 को दोपहर 01 बजे जनपद पंचायत परिसर सारंगढ में तथा जनपद पंचायत बिलाईगढ़…



