Author: HD MAHANT
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 19 दिसंबर से शुरू हो सकता है। दो दिन में इसकी अधिसूचना जारी हो सकती है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- 19-20 और 21 दिसंबर को सत्र रखा जाए, इसे लेकर CM विष्णुदेव साय की अधिकारियों से बात हुई है। उसमें प्रोटेम स्पीकर होंगे, विधायकों की शपथ होगी अभिभाषण वगैरह की जो प्रक्रिया होती है, उसी रूप से कार्य सदन में होगा। CM विष्णुदेव साय और अधिकारियों के बीच जल्द ही सत्र बुलाने की बात पर सहमति बनी है। सत्र और प्रदेश को कब तक अन्य वि सदन में अनुपूरक बजट को लेकर चर्चा…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को शोकॉज नोटिस जारी किया है। अग्रवाल ने कोरबा में एक बैठक लेकर कहा था कि इस चुनाव में कांग्रेस की एकजुटता नहीं थी। इस बार का चुनाव सेंट्रलाइज था। सरकार पिछले चुनाव में मिले जनादेश का कद्र नहीं कर पाई। मंत्रियों को पावर नहीं मिली। एक ताकत केन्द्रीकृत रही और कुछ लोगों के साथ पांच साल सरकार चलाती रही। नोटिस में लिखा है कि पार्टी की हार के बाद जयसिंह अग्रवाल ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें बिना नाम कांग्रेस के सीटिंग एमएलए के टिकट काटने पर…
गुंडरदेही से पूर्व विधायक और बीजेपी नेता आर के राय ने रायपुर के एक IPS अफसर की शिकायत सीधे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की है। राय और IPS अधिकारी के बीच हुए विवाद से जुड़ा मामला शपथ ग्रहण समारोह वाले दिन यानी 13 दिसंबर का है। आर के राय ने आरोप लगाया है कि शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर विवाद हुआ, जिसमें IPS मयंक गुर्जर ने उनके साथ धक्का-मुक्की की। राय ने कहा है कि उनके एंट्री पास पर अधिकारी प्रवेश नहीं दे रहे थे। बहस करने लगे और धक्का दे दिया, जिससे उन्हें चोट अफसर को…
गरियाबंद में 27 गांव के 3 हजार 622 किसानों ने अब तक अपने धान का एक दाना भी नहीं बेचा है। इनमें से 1933 किसानों पर 10.15 करोड़ का कर्ज है। सत्ता बदली तो कर्ज माफी नहीं हुई। सूखा क्षेत्र घोषित भी नहीं हुआ। किसानों का हाल ऐसा है कि फसल बीमा से भी अब भरपाई नहीं होगी। किसान असमंजस में हैं। कई किसान ओडिशा से आए धान को जुगाड़ से सरकारी रेट में बिकवा रहे हैं, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके। दरअसल, खरीदी शुरू होने से पहले ही किसानों ने प्रशासन को लिखित ज्ञापन देकर कम बारिश के…
अंबिकापुर: नई सरकार बन जाने के बाद अब धान उपार्जन केन्द्रों में रौनक दिखनी शुरू हो गई है। किसान अब अपने फसल को समर्थन मूल्य पर बेचने धान उपार्जन केंद्र में पहुंच रहे हैं। किसानों के समर्थन मूल्य पर धान बेचने पहुंचता देख अब अधिकारी भी जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में बतौली के धान खरीदी केंद्र में भू-अधीक्षक पुष्पा नेताम ने धान उपार्जन केंद्र मंगारी और बतौली धान उपार्जन केंद्र में जाकर किसानों से चर्चा की है और धान की वजन ठीक ढंग से हो रही है या नहीं…
रायपुर। अगर आप भी छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं या उसकी तैयारी कर रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर द्वारा आरक्षक संवर्ग में जिला पुलिस बल के 5967 पदों तथा सशस्त्र बल के 133 पदों समेत कुल 6 हजार से अधिक पदों पर भर्ती (CG Police Constable Bharti 2024) के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी शुक्रवार, 15 दिसंबर 2023 से शुरू हो रही है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, cgpolice.gov.in लिंक के माध्यम से सम्बन्धित अप्लीकेशन पेज पर जाकर आवेदन कर सकेंगे। CG Police Recruitment आयुसीमा सीजी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती 2024 (CG…
रायपुर: CG Cabinet Minister List 2024 विष्णुदेव साय कैबिनेट की पहली बैठक के बाद से ही भाजपा सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है। विपक्ष जहां एक ओर धान खरीदी के मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साध रही है तो वहीं मंत्रिमंडल गठन पर भी आड़ेहाथों लिया है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि 17 दिसम्बर को सीएम साय दिल्ली जाएंगे। दिल्ली प्रवास पर उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा भी रहेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में ही मंत्रिमडल पर मुहर लगेगी, जिसके बाद यहां मंत्रियों को पद और गोपनीयता की…
सोनभद्र की दुद्धी विधानसभा सीट से BJP विधायक रामदुलार गोंड को नाबालिग से रेप केस में 25 साल की सजा सुनाई है। साथ ही, कोर्ट ने 10 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। अब उसकी विधायकी भी जाना तय है। इससे पहले शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में विधायक को कोर्ट लाया गया था। विधायक ने बच्चों की पढ़ाई का हवाला देकर कोर्ट से कम सजा की अपील की थी। वह कोर्ट के सामने गिड़गिड़ाया। मंगलवार को 9 साल पुराने नाबालिग से रेप में MP/MLA कोर्ट ने विधायक को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने विधायक को पॉक्सो, 376 0 से…
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह के कमिश्ननर सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर सर्वे से दिक्कत है तो प्रॉपर तरीका अपनाएं। इसके बाद सुनवाई पर विचार किया जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को विवादित स्थल का कमिश्नर सर्वे का आदेश दिया था। शाही ईदगाह मस्जिद और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने वर्चुअली इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इसमें कमिश्नर सर्वे और हाईकोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार…
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान-शाही ईदगाह के कमिश्ननर सर्वे पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट ने इनकार कर दिया। शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज करते हुए कहा कि अगर सर्वे से दिक्कत है तो प्रॉपर तरीका अपनाएं। इसके बाद सुनवाई पर विचार किया जाएगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गुरुवार को विवादित स्थल का कमिश्नर सर्वे का आदेश दिया था। शाही ईदगाह मस्जिद और सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड ने वर्चुअली इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। इसमें कमिश्नर सर्वे और हाईकोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इससे इनकार…



