Author: HD MAHANT
आत्मसमर्पित नक्सलियों ने नक्सल ऑपरेशन कार्यालय सुकमा में एसपी किरण चव्हाण, संदीप मित्तल एडिशनल एसपी सुकमा, प्रभात कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑप्स सुकमा, परमेश्वर तिलकवार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, उत्तम प्रताप सिंह उप पुलिस अधीक्षक बस्तर फाईटर, निरीक्षक उत्तम सिंह गावड़े प्रभारी नक्सल सेल के सामने बिना हथियार के आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले नक्सली मिलिशिया डिप्टी कमाण्डर उईका लखमा, डीएकेएमएस सदस्य बुधराम, डीएकेएमएस सदस्य नरसिंह, डीएकेएमएस सदस्य टांगरू कुंजाम, मिलिशिया सदस्य सोड़ी रत्ती, मिलिशिया सदस्य तेलाम अर्जुन, मिलिशिया सदस्य मड़कम सुरेश, मिलिशिया सदस्य कुंजाम नन्दा, मिलिशिया सदस्य सोड़ी समर, मिलिशिया सदस्य काको चिल्को। सुकमा पुलिस के सामने 5 महिला…
छत्तीसगढ़ का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा यह कल (10 दिसंबर) शाम तक साफ हो सकता है। बीजेपी विधायक दल की़ बैठक दोपहर 12 बजे होगी। इसमें बीजेपी की ओर से नियुक्त किए गए तीनों पर्यवेक्षक शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि तीनों पर्यवेक्षक शनिवार शाम तक रायपुर आ सकते हैं। वहीं, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, मनसुख मांडविया और नितिन नबीन रविवार को रायपुर पहुंचेंगे। इस बीच आदिवासी सीएम की अटकलों को लेकर पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा है कि बीजेपी जाति समुदाय के हिसाब से काम नहीं करती, बल्कि विकास को ध्यान में रखकर करती है। बैठक में…
छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने BJP नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया। नक्सलियों ने आमदई माइंस की दलाली करने का आरोप लगाया है। घटना छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोमल मांझी शनिवार सुबह छोटेडोंगर गांव में स्थित शीतला माता मंदिर से लौट रहे थे। इसी बीच 4 से 5 नक्सली वहां आ धमके। सुनसान इलाका देखकर नक्सलियों ने मांझी को पकड़ लिया और जंगल की…
भाजपा के महामंत्री और पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि गांधी परिवार सांसदों के जरिए देश को लूट रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भी छत्तीसगढ़ को लूटने की सोच रही। ये बातें उन्होंने रायपुर के एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में मीडिया से कही। केदार ने झारखंड में सांसद धीरज साहू के ठिकानों से 200 करोड़ से ज्यादा की बरामदगी पर कांग्रेस पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार का गांधी करप्शन सेंटर कांग्रेस चला रही है। नेताओं को गांधी परिवार ही ऐसे काम करने की ट्रेनिंग देता है। साहू शराब के मशीनों से चल रही गिनती…
भिलाई की सौम्या सलूजा ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महासमुंद के बसना अपने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मायके वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी को दहेज के लालच में मारा गया है। पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शनिवार को भिलाई में अंतिम संस्कार किया गया। वैशाली नगर निवासी गौरव वर्मा ने बताया कि उसकी बहन सौम्या सलूजा की शादी दिसंबर 2013 में बसना निवासी गौरव सलूजा के बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा,…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ में भी जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। बीजेपी विधायक ओपी चौधरी ने जिलाधीश कार्तिकेय गोयल से इस मामले में चर्चा भी की है। नालंदा परिसर ओपी चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। राष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी नालंदा परिसर के जरिए प्रदेश भर के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, प्रवेश परीक्षाओं सहित नालंदा परिसर की लाइब्रेरी से जुड़ी अहम जानकारियां प्रदेश के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग सहित समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने या बेहतर प्रदर्शन करने के लिए रायपुर में…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 09 दिसंबर 2023// भारतीय थलसेना (अग्निवीर) भर्ती रैली की अप्रैल में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश (सीईई) परीक्षा में उत्तीर्ण सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 16 दिसंबर 2023 को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाईन खोखराभांठा में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रैली में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जाना अनिवार्य है। जिसमें कक्षा 10वीं, 12वीं अंकसूची, टी.सी., निवास प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त जाति प्रमाण पत्र, स्कूल या सरपंच द्वारा जारी फोटो युक्त चरित्र प्रमाण पत्र, सरपंच या पार्षद द्वारा जारी अविवाहित प्रमाण…
बिहार के नवादा में महिला सिपाही के बेटे की बेहरमी से सरेआम हत्या कर दी गई. हत्या से पहले आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया. इसके बाद चाकू से 30 बार हमला किया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिस समय ये घटना हुई, उस दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना नवादा-कादिरगंज रास्ते पर KLS कॉलेज के पास हुई है. मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय राहुल…
रामानुजगंज से पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस जारी करते हुए पीसीसी ने 3 दिन में बृहस्पत से लिखित में जवाब मांगा है. उन पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है. जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही कुमारी सैलजा को हटाने की मांग की थी. दरअसल, शुक्रवार को बृहस्पत सिंह ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं के खिलाफ बयानबाजी की थी.…
रायपुर : झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से मिले 300 करोड़ रुपयों को लेकर अरुण साव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होगी वहां करप्शन होगा. जहां कांग्रेस होगी वहां क्राइम होगा, ये कांग्रेस के कल्चर का उदाहरण है. एक राज्यसभा सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये निकालना, ये कांग्रेस जो करती है उसका बड़ा उदाहरण है. वहीं शनिवार को लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हुई कार्रवाई को लेकर साव ने कहा कि हर एक जनप्रतिनिधि से अपेक्षा की जाती है कि वो कानून का पालन करे, और जिस…

