Author: HD MAHANT
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा है कि उनकी सरकार पिछली भूपेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेगी और जो अनुपयोगी होंगी, उन्हें बंद किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि भाजपा की रमन सरकार की जिन योजनाओं को भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उनको फिर से चालू किया जाएगा। साय ने बुधवार को ही दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ शपथ ली है। भाजपा ने भूपेश सरकार की योजनाओं की लगातार आलोचना की है। ऐसे में क्या अब आपकी सरकार भूपेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर उनको बंद करेगी? साय: भूपेश…
छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साफ कहा है कि उनकी सरकार पिछली भूपेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा करेगी और जो अनुपयोगी होंगी, उन्हें बंद किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि भाजपा की रमन सरकार की जिन योजनाओं को भूपेश सरकार ने बंद कर दिया था, उनको फिर से चालू किया जाएगा। साय ने बुधवार को ही दो उप मुख्यमंत्रियों के साथ शपथ ली है। : भाजपा ने भूपेश सरकार की योजनाओं की लगातार आलोचना की है। ऐसे में क्या अब आपकी सरकार भूपेश सरकार की योजनाओं की समीक्षा कर उनको बंद करेगी? साय:…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 दिसंबर 2023/उम्र और तर्जुबा इंसान को अपने जीवन के सहयोगियों का याद दिलाता है। बुजुर्ग व्यक्ति अपने हितैषी सभी लोगों जिनमें योजनाकार प्रधानमंत्री से लेकर गृह निर्माण में सहयोग करने वाले रोजगार सहायक के प्रति अत्यंत आस्थावान और श्रद्धेय की दृष्टि में देखते हैं। ठीक ऐसे ही सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम फर्सवानी की लगभग 70 वर्षीय गौरी सारथी, परिवार में अकेली है। कोई सहारा और आय का स्रोत नहीं होने के कारण उन्होंने जिंदगी में पक्का मकान का आस छोड़ दी थी। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उनको लाभांवित किया गया…
रायपुर : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि सौम्या चौरसिया कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव थीं। कोयले घोटाले की जांच कर रही ED – ईडी की जांच कोयला घोटाले से संबंधित है, जिसमें वरिष्ठ नौकरशाहों, व्यापारियों, राजनेताओं और बिचौलियों के एक ‘कार्टेल’ द्वारा छत्तीसगढ़ में परिवहन किए गए प्रत्येक टन कोयले के लिए 25 रुपये प्रति टन की अवैध लेवी वसूली जा…
गरियाबंद : छुरा के ग्राम बोईरडीह में नाला के पास दो मोटरसाइकिल की आमने सामने से हुई टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य लोगों को गंभीर हालत में तत्काल छुरा अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद उन्हें रायपुर भेज दिया गया है।बता दें कि बाइक से बोईरडीह नाला के पास पहुंचा था और वहीं सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि दोनों की मोटरसाइकिलें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं मृतकों की पहचान कृष्ण कुमार साहू उम्र 23 वर्ष ग्राम बीजापाल एवं आत्माराम…
नई दिल्ली: संसद में हुई घुसपैठ के मामले में आरोपी ललित झा की दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल सरगर्मी से तलाश कर रही है। वहीं ललित झा को लेकर बड़ी खबर ये है कि उसने संसद में घुसपैठ की घटना से जुड़ा वीडियो अपने एक एनजीओ पार्टनर को भेजा था। घटना के समय ललित संसद भवन के बाहर मौजूद था और वह वीडियो बना रहा था। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ललित झा की तलाश में जुटी है। उसकी लास्ट लोकेशन नीमराना में मिली है। ‘मीडिया कवरेज देखिए’ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ललित झा ने घटना का…
संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है जिसमें आज गुरुवार, 14 दिसंबर को लोकसभा में तीन अहम नए क्रिमिनल बिल पर चर्चा होने जा रही है। बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह पहले ही इन तीनों बिलों (भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 और भारतीय साक्ष्य बिल-2023) को पेश कर चुके हैं। ये क्रमश: इंडियन पीनल कोड (IPC), कोड ऑफ क्रिमिनल प्रोसिजर (CrPC) और इंडियन एविडेंस एक्ट में संशोधन करेंगे। पहले ही हो चुके हैं पेश जानकारी दे दें कि इन तीनों बिलों में संशोधन के लिए पहले जो बिल पेश किए गए थे, उन्हें संसद की…
कवर्धा/अभनपुर : प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. बीते 12 घंटों में रायपुर और कवर्धा जिले में हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्ति घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल किया गया है. कवर्धा में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाइवे 30 पर बीती रात सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रामकृष्ण पब्लिक स्कूल पास तेज रफ्तार कार सड़क पर खड़े गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली से जा टकराई. दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए, वहीं कार सवार दो लोग घंटों तक फंसे रहे, जिन्हें दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गया. दुर्घटना में घायल दोनों कार सवारों…
कोरबा : हत्या के मामले जेल से जमानत पर छूटकर अपने घर पहुंचे आरोपी ने मुख्य गवाह को जान से मारने के इरादे से उसके ऊपर टांग से हमला किया. इस घटना में गवाह की जान बाल-बाल बच गई, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है. मामला लेमरु थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पेंड्राडीह का है. पांच साल पहले आंतूराम ने एक भिखारी की हत्या कर दी थी. मामले में छोटकाराम व उसका पुत्र मुख्य गवाह था. इस मामले में आरोपी जेल में था. जमानत पर रिहा होने के बाद जब वह अपने गांव पहुंचा बदला लेने…
सक्ति : नारायणपुर में शहीद हुए कमलेश साहू का पार्थिव शरीर आज गुरुवार की सुबह हसौद पहुंच सकता है। कड़ी सुरक्षा के साथ शहीद का पार्थिव शरीर नारायणपुर से हसौद लाया जा रहा है। बुधवार की शाम शहीद के पार्थिव देह को नारायणपुर में ससम्मान पूर्वक सलामी दिया गया, तत्पश्चात अंतिम संस्कार हेतु शहीद जवान के पार्थिव देह को गृहग्राम जिला सक्ती के लिए रवाना किया गया। पार्थिव देह हसौद पहुंचने पर विधि-विधान से शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों से मिलकर बंधाया ढांढस कलेक्टर-एसपी ने शहिद के परिजनों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस दुःख की घड़ी…



