Author: HD MAHANT

रायपुर : रायपुर में चौथे दिन भी निगम का बेधड़क होकर बुलडोजर दौड़ रहा है। अलग-अलग वार्डो के अतिक्रमण में हुई कार्रवाई के बाद अब बुलडोजर ने अपना रुख खुद महापौर के वार्ड कालीबाड़ी की तरफ मोड़ लिया है। यहाँ निगम के निर्देश पर एक बार फिर बुलडोजर की कार्रवाई देखने को मिली है। यहाँ पूरा एक्शन खुद महापौर एजाज ढेबर के वार्ड में देखने को मिला है। जानकारी के अनुसार कालीबाड़ी में सड़क के ऊपर सरकारी जमीन पर ही अवैध दुकानें बनाई गई थी जिसे ढहा दिया गया है। इस बारे में यह भी बताया जा रहा है कि…

Read More

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत का पहला बुलेट ट्रेन स्टेशन बनकर तैयार हो गया है. अहमदाबाद के साबरमती में बने इस शानदार रेलवे स्टेशन का वीडियो रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार (7 दिसंबर ) को  माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर ) पर शेयर  किया है. लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं. पहली बुलेट ट्रेन अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली है. इस ट्रेन को जापान की मदद से तैयार किया गया है. इस  अत्याधुनिक ट्रेन की मदद से अहमदाबाद से मुंबई की दूरी महज दो घंटे सात मिनट में तय की जाएगी. बुलेट ट्रेन…

Read More

लोक अदालत में दोनो पक्ष अपने प्रकरणों का करा सकते हैं शीघ्र निपटारा सारंगढ़ बिलाईगढ़, 8 दिसंबर 2023/ सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पूरे देश में इस वर्ष का चौथा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 09 दिसंबर 2023 शनिवार को किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, प्रदेश के सभी जिला न्यायालय और अधीनस्थ न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत खंडपीठ द्वारा समझौता योग्य मामलों का आपसी समझौता और राजीनामा से प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा। प्रकरण की सुनवाई के दौरान पक्षकार और आवेदनकर्ता न्यायालय में उपस्थित हो सकते हैं या फिर जरूरी कार्य के कारण…

Read More

नई दिल्ली: कैश फॉर क्वेरी मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच करने वाली एथिक्स कमेटी ने शुक्रवार को अपनी जांच रिपोर्ट लोक सभा में पेश कर दी है। एथिक्स कमेटी के चेयरमैन विनोद सोनकर ने शुक्रवार को जैसे ही कमेटी की जांच रिपोर्ट को सदन में पेश किया, तृणमूल कांग्रेस के सांसदों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। नारेबाजी करते हुए तृणमूल कांग्रेस के सांसद वेल में आ गए। कांग्रेस, एनसीपी, डीएमके, सपा और बसपा सहित अन्य कई विपक्षी दलों के सांसद तृणमूल कांग्रेस का साथ देते हुए अपनी-अपनी सीट पर खड़े हो गए। पीठासीन सभापति…

Read More

कोरबा : कोरबा जिले में हाथियों का दल विचरण कर रहा है। अपने झुंड से बिछड़कर एक हाथी देर रात बीच सड़क पर मंडरा रहा था। इस वजह से आवाजाही बंद रही। वहीं वन विभाग लगातार हाथियों पर नजर रखे हुए है। यह मामला कटघोरा वन मंडल क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, कटघोरा अंबिकापुर नेशनल हाईवे पर गुरसिया के बीच एक लोनर हाथी बीच सड़क पर देर रात तक मंडराता रहा। इससे आवाजाही बंद रही। बताया जा रहा है कि, कटघोरा वन मंडल के ऐतमानगर में 60 हाथी अलग-अलग झुंड में विचरण कर रहे हैं। वहीं वन विभाग…

Read More

प्राकृतिक आपदा केस में पीड़ित को आवश्यकतानुसार अस्पताल,थाना, तहसील जाना होगा सारंगढ़ बिलाईगढ़ 8 दिसंबर 2023/ राज्य सरकार ने प्राकृतिक आपदा से मनुष्य, पशु, घर, फसल आदि को होने वाले क्षति के लिए राजस्व और ऊर्जा विभाग (विद्युत कंपनी) के माध्यम से शासकीय कार्यवाही के बाद पीड़ित या उसके परिजन को आर्थिक अनुदान सहायता राशि देने का प्रावधान किया है। सरकारी अनुदान सहायता राशि प्राप्त करने के लिए पीड़ित या उनके परिजनों को घटना के हिसाब से सरकारी या निजी अस्पताल में इलाज और पुलिस वाले केस में थाना में रिपोर्ट दर्ज करना चाहिए। सरकारी कार्यवाही में इन सभी दस्तावेजों…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा से 90 विधानसभा सीटों में से 54 पर जीत दर्ज की है और अपनी सरकार बनाने जा रही है. रायपुर के दक्षिण सीट से बीजेपी प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. महंत रामसुंदर दास को 67719 वोटों से हराया है. इस जीत के बाद बृजमोहन अग्रवाल अपने प्रतिद्वंदी महंत रामसुंदर दास से मिलने दुधाधारी मठ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने राजेश्री महंत को श्रीफल और शाल से स्वागत कर उनका चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया. यही संस्कार बृजमोहन अग्रवाल को औरों से अलग बनाता है. प्रतिद्वंदी प्रत्याशियों के बीच ऐसी सौहार्दता आज के राजनैतिक…

Read More

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी हार मिली है. 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस 90 सीटों में 68 सीटें जीतकर सत्ता में आई थी लेकिन इस बार 35 पर ही सिमट गई. भाजपा 54 में जीत हासिल कर प्रदेश में सरकार बनाने जा रही है. वहीं चुनाव जंग के बीच भूपेश सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत ने एक बयान दिया था कि अगर कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तो वह अपनी मूंछ मुंडवा लेंगे. बीजेपी के जीत के बाद भाजपा नेता लगातार उन्हें मूंछ मुड़वाने की बात याद दिला रहे हैं. इस बीच आज अमरजीत भगत ने…

Read More

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर रफ़्तार का कहर देखें को मिला है. शहर के संजयनगर इलाके में गुरुवार की सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सायकल सवार नाबालिग को जोरदार टक्कर मार दी. कार से टक्कर के बाद नाबालिग दूर तक छिटक गया और सड़क पर बेसुध होकर गिर गया. इस दर्दनाक हादसे में मासूम की मौत हो गई है. दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है. जानकारी के मुताबिक हादसे में मृत नाबालिग का नाम प्रियांशु निर्मल है, जो कि सायकल में अखबार बाटने का काम करता था. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.

Read More

कोरबा : जिले के गेवरा खदान में एक बार फिर हादसा हुआ है. गेवरा के कोयला परिवहन मार्ग पर ट्रेलर की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. मृतक की पहचान 36 वर्षीय धनीराम पटेल, सिरली बोइदा हरदी बाजार निवासी के रूप में हुई है. मामला दीपका थाना क्षेत्र का है. घटना गुरुवार देर रात की बताई जा रही है. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं, ट्रेलर चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Read More