Author: HD MAHANT
जांजगीर में रविवार को हुए सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन, दूल्हे के पिता और बुआ-फूफा समेत 5 लोगों की मौत हो गई थी। अब दूल्हे के पिता ओमप्रकाश सोनी (50) की मौत से पहले का वो वीडियो सामने आया है, जो उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट पर शेयर की थी। मौत से कुछ ही घंटे पहले शनिवार रात को वे अपनी पत्नी के साथ बेटे की शादी में जमकर नाचे थे। उन्होंने अपनी पत्नी के साथ ‘जन्म जन्म का साथ है हमारा-तुम्हारा’ गाने पर डांस किया था। हालांकि कुछ ही घंटों बाद उनकी मौत भीषण सड़क हादसे में हो गई। बता दें…
छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से ठीक पहले नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में IED ब्लास्ट किया है। IED की चपेट में आने से एक जवान शहीद हो गया जबकि एक जवान घायल है। घायल जवान को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जा रहा है कि आमदई खदान के पास CAF के जवान सर्चिंग पर निकले थे, उसी दौरान IED ब्लास्ट हुआ। मामला छोटेडोंगर थाना क्षेत्र का है।
सुकमा : नाबालिग को शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाने वाले युवक को गिरफ्तार किया गया है. दरअसल पिछले महीने थाना पोलमपल्ली क्षेत्र के ग्रामीण महिला द्वारा थाना पोलमपल्ली में आ नाबालिग को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसला कर भगाकर ले जाने के संबंध में मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराने पर थाना पोलमपल्ली में अपराध क्रमांक 06/2023 धारा 363 भादवि. प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। प्रकरण के संवेदनशीलता को देखते हुये अपहृता की पता – साजी व आरोपी की त्वरित गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय किरण चव्हाण, अति. पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, अति. पुलिस अधीक्षक, आकाश…
कोरबा : कोरबा के बुधवारी मोहल्ले में उस समय सनसनी फ़ैल गई जब पता चला कि नीतीश भारती नामक लगभग 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगा ली है ।डॉक्टर कामता भारती के पुत्र नीतीश ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया इससे परिजन अनजान है । वे सिर्फ यही बता पा रहे हैं कि कुछ दिन पहले ही कामता भारती ने एक नया घर बनाया जिसमें नीतीश अकेले रहा करता था। आज सुबह उसके फांसी पर लटक जाने की सूचना प्राप्त हुई। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तफ्तीश शुरू कर दी है।
कोरबा : कोरबा के हरदीबाजार थाना क्षेत्र में एक सड़ी-गली लाश मिली है। ग्राम हरदी बाजार के आश्रित मोहल्ला भाटापारा निवासी सुखलाल धनवार उम्र 55 वर्ष के रूप में इस लाश की पहचान हुई है। बुजुर्ग की लाश एसवी पावर प्लांट के बाउंड्री वॉल से लगे मेन रोड के पास बरामद हुई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह आने-जाने वालों ने लाश को देखा। इसके बाद ग्राम नेवसा के कोटवार ने हरदी बाजार थाना पुलिस को लाश मिलने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सीएसपी दर्री सहित हरदी बाजार थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मृतक के…
कोरबा : जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने शराब पीकर बच्चों से गाली गलौज करने वाले सहायक शिक्षक को निलंबित किया है। प्राप्त जानकारी अनुसार राजेश कुमार तिवारी, शासकीय प्राथमिक शाला बरपाली (जिल्गा) में सहायक शिक्षक (एल.बी.) के पद पर पदस्थ थे। वह प्रतिदिन शराब के नशे में शाला आकर वहाँ पढ़ने वाले बच्चों से गाली गलौज करते थे। शाला के प्राचार्य, बच्चों, ग्राम सरपंच सहित समस्त ग्रामवासियों ने इसकी शिकायत की थी। उक्त शिकायत को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कोरबा ने अपनी जाँच में सही पाया, जिनके जाँच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने शिक्षक राजेश कुमार तिवारी,…
नई दिल्ली : मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के नए सीएम की आज ताजपोशी होनेवाली है। मध्य प्रदेश में मोहन यादव सुबह साढ़े 11 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय शाम 4 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दोनों समारोह में मौजूद रहेंगे। मोहन यादव के साथ दो डिप्टी सीएम भी लेंगे शपथ आज सबसे पहले मध्य प्रदेश में शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में विधायक दल के नेता मोहन यादव सीएम पद की शपथ लेंगे। मोहन यादव के साथ राजेन्द्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा भी डिप्टी सीएम की शपथ लेंगे। यह…
नई दिल्ली: महादेव ऐप मामले में भारतीय जांच एजेंसियों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। मुख्य आरोपियों में से एक रवि उप्पल को दुबई में हिरासत में लिया गया है। इंटरपोल की तरफ से जारी रेड कॉर्नर नोटिस के आधार पर उसे हिरासत में लिया गया है। उप्पल को भारत लाने के लिए ईडी (ED) दुबई में जांच एजेंसियों के संपर्क में है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को बताया कि महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप के दो मुख्य मालिकों में से एक रवि उप्पल को ईडी के आदेश पर इंटरपोल द्वारा जारी रेड नोटिस के आधार पर स्थानीय पुलिस ने दुबई में हिरासत…
आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। आज रुद्रव्रत किया जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 5 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से 21 दिवसीय देवी अन्नपूर्णा की पूजा शुरू हो गई है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज आपका दिन ठीक ठाक…
नगरीय निकायों में 13 दिसंबर को और पंचायतों में 14 दिसंबर को किया जाएगा साफ-सफाई सारंगढ़ बिलाईगढ़, 12 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों, युवाओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वस्फूर्त शामिल होने की अपील की है।जिले के नगरीय निकायों में 13 दिसंबर को और ग्राम पंचायतों में 14 दिसंबर को साफ-सफाई किया जाएगा। इसके अंतर्गत नगरपालिका सारंगढ़ के नेतृत्व में तुर्कीतालाब उद्यान परिसर का साफ-सफाई 13 दिसंबर बुधवार को सुबह 6.30 बजे साफ-सफाई प्रारंभ किया जाएगा।



