Author: HD MAHANT

रायपुर : प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों की मुसीबत और बढ़ सकती है. इसके साथ ही लगभग 15 दिन और धान की कटाई पिछड़ जाएगी. बारिश की मार को देखते हुए किसानों ने शासन-प्रशासन से नमी युक्त धान खरीदी के साथ मुआवजे की मांग की है. प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश से धान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है. एक तरफ खेत में पानी भरने से कटी…

Read More

रायपुर : निवृतमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 5.40 बजे इंडिगो क़े नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे। जिस पर अजय चंद्राकर का कहना है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लोग आज हार की समीक्षा के लिए दिल्ली जा रहे हैं… लेकिन दिल्ली को हार की समीक्षा से ज्यादा रुचि पांच सालों के हिसाब- किताब में रहती है….. पर शायद कांग्रेस की बैलेंस शीट फरार है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मिली बड़ी हार के बाद 8 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक होगी। इसमें भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को बुलाया गया है।…

Read More

कोरबा : पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं एवं थाना/चौकियों का प्रत्येक सप्ताह क्रम से निरीक्षण होना है इसी क्रम में 06/12/2023 को पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कटघोरा में थाना कटघोरा एवं पु स कें जटगा का निरीक्षण किया गया जिसमें थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक तेज यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र जगटगा सउनि मंतु राम मरकाम एवं विवेचन गढ़ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, लंबित शिकायत एवं थाना में संधारित रजिस्टरों में की जाने वाली प्रविष्टियों का निरीक्षण कर सभी विवेचको को काफी महीनों से लंबित अपराध,…

Read More

कोरबा : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार व सरकार बदलते ही प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधिकारी एक्शन में आने लगे हैं। कड़े तेवर के लिए पहचाने जाने वाले कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला भी बुधवार की सुबह तब एक्शन में दिखें, जब वे कटघोरा थाना में समीक्षा बैठक लेने विभागीय वाहन में जा रहे थे। बालको नगर के परसाभाठा बाजार के पास सड़क (रिंग रोड) पर भारी वाहनों की वजह से जाम लगा था। सड़क के दोनों दिशाओं में भारी वाहनों की लंबी कतार मिली। स्कूल बसें व अन्य चार पहिया वाहन जाम में फंसे हुए थे। उन्होंने जानकारी…

Read More

असम के सबसे बड़े शहरों में से एक गुवाहाटी में आज सुबह 5:42 पर जब लोग नींद से जागे भी नहीं होंगे, तब वहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। हालांकि भूकंप के इन झटकों की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जल्द सुबह झटके महसूस होने की वजह से लोगों में डर का माहौल व्यापत है। https://twitter.com/ANI/status/1732558383138623672?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1732558383138623672%7Ctwgr%5E07bfb2a19e5930102ee931e5010811d80aa03255%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fnational%2Fearthquake-in-assam-early-morning-intensity-measured-more-then-3-on-richter-scale-2023-12-07-1006590

Read More

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से तमिलनाडु के कई शहरों में जिन्दगी अस्त-व्यस्त हो गई है। तूफान तो अब चला गया है लेकिन अपने निशान छोड़ गया है। इस तूफ़ान की वजह से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं। वहीं तूफ़ान ने 10 से ज्यादा लोगों की जान भी ले ली। प्रदेश की राजधानी चेन्नई के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। पानी को निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। तूफ़ान की वजह से यातायात भी प्रभवित हुए है। इसमें सड़क, वायु और रेल तीनों शामिल हैं। कई जगहों पर सड़क बुरी तरह…

Read More

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज…

Read More

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर आज भी दिख रहा है। जिसके कारण प्रदेश में आज अधिकतम तापमान में काफी ज्यादा गिरावट है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम और सरगुजा संभाग के जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा का अनुमान है। मंगलवार को साइक्लोन के असर से प्रदेश में मौसम ठंडा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री पेंड्रा में दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान दंतेवाड़ा में 26.3…

Read More

बलरामपुर जिले में ग्राम बरियों एवं चरगढ़ में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजूर और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के संयुक्त टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की है। ​​​​ दरअसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ग्राम बरियों में डॉ. ए.पी. मिश्रा (बी.ए.एम.एस.) के द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करने की सूचना मिली थी। मिली शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम ने क्लीनिक की जांच की। क्लीनिक का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं जांच में पाया गया कि संचालनकर्ता द्वारा क्लीनिक का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं कराया…

Read More

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 सांसद चुनाव जीते जबकि 9 हार गए। जीते हुए 12 सांसदों में से 11 ने बुधवार को लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। सिर्फ राजस्थान से चुनाव जीतने वाले बालकनाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। संसद सदस्यता छोड़ने वालों में मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक हैं। वहीं छत्तीसगढ़ से अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय जबकि राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया…

Read More