Author: HD MAHANT
आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और मंगलवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान श्राद्ध आदि की अमावस्या है। साथ ही आज शाम 6 बजकर 51 मिनट तक धृति योग रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 57 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर…
रायपुर. छत्तीसगढ़ कैडर के IPS जितेंद्र सिंह मीणा CBI के उप महानिरीक्षक बनाए गए हैं. केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर जितेंद्र मीणा को जिम्मेदारी सौंपी है. जितेंद्र सिंह मीणा 2007 बैच के आईपीएस हैं.भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी जितेंद्र सिंह मीणा को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में उप महानिरीक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है. केंद्र सरकार ने आदेश जारी कर जितेंद्र सिंह मीणा समेत 4 IPS अधिकारियों की नियुक्ति की है. छत्तीसगढ़ कैडर के 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी मीणा को पांच साल की अवधि के लिए सीबीआई में नियुक्त किया गया है.
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 दिसंबर 2023/ विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 से विजयी राजनीतिक दल ने सर्वसम्मति से मुख्यमंत्री पद के लिए वर्तमान विधायक एवं पूर्व सांसद व केन्द्रीय इस्पात मंत्री श्री विष्णुदेव साय का चयन किया है, जिनका मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर 2023 को रायपुर के साईंस कॉलेज मैदान में अपरान्ह 3 बजे निर्धारित किया गया है। लोकतंत्र के इस स्वर्णिम पलों को आम नागरिकों, मतदाताओं तक पहुंचाने के लिए सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के चयनित शहरों और गांवों में कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने सोमवार संध्या को आयोजित बैठक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 11 दिसंबर 2023/कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले के प्रमुख अधिकारियो की बैठक ली। बैठक की शुरुआत में डॉ सिद्दीकी ने जिले के स्वामी आत्मानंद विद्यालय उत्कृष्ट अंग्रेजी और हिंदी माध्यम विद्यालयों, अन्य शासकीय विद्यालयों में विज्ञान प्रयोगशाला भवन, कंप्यूटर कक्ष, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्री और पोस्ट मैट्रिक छात्रावास निर्माण, पुल, पुलियों, सीसी रोड निर्माण, नलकूप खनन आदि के संबंध में निर्माण एजेंसियों शिक्षा, आदिम जाति और अनुसूचित जाति विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, पंचायत विभाग के अधिकारियों से अब तक निर्माण हो चुके कार्यों की जानकारी ली और शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।…
रायगढ़ शहर में पार्षद प्रतिनिधि को जातिगत गाली-गलौज देने का मामला सामने आया है। पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी ने एक व्यापारी पर यह आरोप लगाया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल, कोतवाली में की गई शिकायत में पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी ने एक व्यापारी पर आरोप लगाया है। मामला सड़क पर गंदा पानी छोड़ने से जुड़ा है। कुम्हार पारा के राजा हार्डवेयर संचालक ने वार्ड नंबर 5 बापू नगर के पार्षद प्रतिनिधि खोलू सारथी को फोन पर शिकायत की कि सुनील केडिया रोड पर गंदा पानी छोड़ रहा है। नगर निगम…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 दिसंबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने कलेक्टर कक्ष में जिले के दूरस्थ क्षेत्र से आए ग्रामीणों, दिव्यांगों, महिला पुरूष बुजुर्ग आदि से मुलाकात की। उन्होंने उनके आवेदन पर दर्ज समस्या के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को फोन कर और आवेदन में अधिकारियों को निर्देशित किया। डुरूमगढ़ के दृष्टिबाधित दिव्यांग लेखराम पटेल ने राजस्व दुरूस्ती के लिए कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी से निवेदन किया। कलेक्टर ने तहसीलदार को फोन करके आवेदक के निराकरण के लिए निर्देशित किया। इसी प्रकार डुरूमगढ़ के ही दृष्टिबाधित दिव्यांग पवन साहू को पेंशन और दिव्यांग प्रमाण पत्र…
मध्यप्रदेश के अगले मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे। मोहन यादव उज्जैन दक्षिण से विधायक हैं। भोपाल स्थित BJP के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के विधायक दल की बैठक जारी है। जिसमें प्रदेश के नए मुखिया के नाम पर मुहर लग जाएगी। बैठक में सबसे पहले वीडी शर्मा बोले, इसके बाद पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर संबोधित कर रहे हैं। बैठक में पर्यवेक्षक मनोहर लाल खट्टर (CM हरियाणा), डॉ. के. लक्ष्मण (राष्ट्रीय अध्यक्ष, BJP OBC मोर्चा) और आशा लकड़ा (राष्ट्रीय सचिव भाजपा) भी शामिल हैं। विधायक दल की बैठक से पहले भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इधर, बीजेपी ऑफिस के बाहर…
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudeo Sai) की माता जसमनी देवी ने जब बेटे को मुख्यमंत्री बनाए जाने की खबर सुनी तो खुश होकर उन्होंने कहा कि मेरे बेटे को छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा का सौभाग्य मिला है, इससे अच्छी बात भला और क्या हो सकती है. उ10 दिसंबर को रायपुर में विधायक-दल का नेता चुने जाने के लिए आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए सीएम साय अपने गृहग्राम बगिया से अपनी मां का आशीर्वाद लेकर रवाना हुए थे. अपनी लंबी राजनीतिक पारी में मिली सभी सफलताओं का श्रेय वे अपनी मां के आशीर्वाद को देते हैं. किसान परिवार से…
कांग्रेस ने अपने नेता और कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, सार्वजनिक बयानबाजी अनुशासनहीनता पर होगी कार्यवाही
रायपुर। पार्टी में कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेताओं और एक दूसरे के खिलाफ की जा रही बयानबाजी अवांछित है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन के दायरे में रहे। किसी भी प्रकार के बयान मीडिया में न देवें। पार्टी के किसी भी पदाधिकारी, कार्यकर्ता के द्वारा खिलाफ की जा रही सार्वजनिक बयानबाजी अनुशासनहीनता के दायरे में आती है। पार्टी नेतृत्व ने सभी से कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी संयम रखे, अपनी बात पार्टी फोरम पर रखें। सार्वजनिक बयानबाजी आरोप प्रत्यारोप लगाने वालों…
कांग्रेस ने अपने नेता और कार्यकर्ताओं को दी नसीहत, सार्वजनिक बयानबाजी अनुशासनहीनता पर होगी कार्यवाही
रायपुर। पार्टी में कुछ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा वरिष्ठ नेताओं और एक दूसरे के खिलाफ की जा रही बयानबाजी अवांछित है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अनुशासन के दायरे में रहे। किसी भी प्रकार के बयान मीडिया में न देवें। पार्टी के किसी भी पदाधिकारी, कार्यकर्ता के द्वारा खिलाफ की जा रही सार्वजनिक बयानबाजी अनुशासनहीनता के दायरे में आती है। पार्टी नेतृत्व ने सभी से कड़े शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। सभी संयम रखे, अपनी बात पार्टी फोरम पर रखें। सार्वजनिक बयानबाजी आरोप प्रत्यारोप लगाने वालों…



