Author: HD MAHANT
Chhattisgarh’s millionaire MLA रायपुर। 2023 में विश्लेषण किए गए 90 विजेता उम्मीदवारों में से 17 विजेता उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। मंगलवार को एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) और छत्तीसगढ़ इलेक्शन वॉच ने छत्तीसगढ़ 2023 विधानसभा चुनावों में सभी 90 विजेता उम्मीदवारों के स्व-शपथ पत्रों का विश्लेषण किया। Chhattisgarh’s millionaire MLA अपनी रिपोर्ट में कहा, ”2023 में विश्लेषण किए गए 90 विजेता उम्मीदवारों में से 17 (19 प्रतिशत) ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 2018 में 24 विधायकों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले घोषित किये थे।…
छत्तीसगढ़ में अब भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही है। बीजेपी की जीत के बाद ही कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे दिग्गजों के बंगले खाली होने शुरू हो चुके हैं। साथ ही उनके नेम प्लेट को भी उखाड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पूर्व परिवहन और वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपना बंगला खाली कर दिया है। इसके अलावा कई अन्य मंत्रियों के नेम प्लेट में भी बदलाव हुआ है। दरअसल शंकर नगर रोड स्थित सिविल लाइन में कई कैबिनेट मंत्रियों को सरकारी बंगले अलॉट किए गए हैं। इन बंगलो में कांग्रेस के दिग्गजों ने 5…
छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद अब CM पद की रेस जारी है। इस बीच कुछ नामों को लेकर चर्चा भी चल रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर-सोनहत से विधायक चुनी गईं रेणुका सिंह को CM बनाने के लिए हवन-पूजन शुरू हो गया है। रेणुका के सूरजपुर स्थित आवास से कुछ दूर स्थित मंदिर के बाहर ही समर्थक यज्ञ कर रहे हैं। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहां पार्टी ने चुनावी राज्यों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी शामिल होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 05 दिसंबर 2023/जिले में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2023 अंतर्गत गठित एमसीएमसी टीम के सदस्यों ने कुशलपूर्वक कार्य संपादन की खुशी और सोशल मीडिया टीम की सदस्य व्यायाम शिक्षक ममता साहू के जन्मदिन पर जनपद पंचायत सारंगढ़ के कार्यस्थल में टीम की सदस्य ममता साहू, पूजा अकेला, लीना कुजूर, संजीता मिंज, प्रिस्का एक्का, दीपिका भगत, नीलिमा केशरवानी, आरती शुक्ला और सौरभ कुमार ने केक काटकर और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनके घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार दिनदहाड़े 3 बदमाशों ने गोगामेड़ी पर गोलियां चलाईं, फिर भाग निकले। गोगामेड़ी को मेट्रो मास हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोगामेड़ी के साथ घटना के दौरान मौजूद गार्ड अजीत सिंह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में उनको गोगामेड़ी के घर ले जाने वाले युवक की भी मौत हो गई। गैंगस्टर रोहित गोदारा ने हत्या की जिम्मेदारी लेते…
जिले में छत्तीसगढ़ कोलाहल नियंत्रण आदेश 31 जनवरी 2024 तक प्रभावशील सारंगढ़-बिलाईगढ़, 05 दिसंबर 2023/ स्कूली बच्चों के पढ़ाई, शासकीय कायों में बाधा और बुजुर्ग, बीमार व्यक्तियों के सेहत को ध्यान में रखते हुए डॉ. फरिहा ऑलम सिद्दकी, जिला दण्डाधिकारी सारंगढ़-बिलाईगढ़ ने जिले में 31 जनवरी 2024 तक ध्वनि प्रदूषण अंतर्गत ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग प्रतिबंधित किया है। इसके अंतर्गत शैक्षणिक संस्थाओं, रिहायशी क्षेत्रो, चिकित्सालय, नर्सिंग होम, न्यायालय परिसर, शासकीय कार्यालय, छात्रावास, नगरपालिका परिसर, जनपद पंचायत एवं अन्य किसी स्थानीय निकाय के कार्यालयों, बैंक, पोस्ट ऑफिस, दूरभाष केन्द्र आदि से 100 मीटर की दूरी के भीतर ध्वनि विस्तारक यंत्रों…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 05 दिसंबर 2023/ कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी के निर्देशन में सारबिला कैरियर अकादमी सारंगढ़ में एसडीएम बिलाईगढ़ डॉ. स्निग्धा तिवारी ने अभ्यर्थियों को कैरियर के संबंध में प्रेरणा (मोटिवेशन) दी। एसडीएम डॉ. तिवारी ने परीक्षा के संबंध में पूछे जाने वाले विविध प्रश्नों के संबंध में तर्कशक्ति को फोकस करने के लिए युवाओं को कहा। साथ ही साथ उन्होंने कहा कि कैरियर निर्माण के दौरान समय की उपयोगिता को बढ़ावा देना अनिवार्य है। सामाजिक और वर्तमान भौगोलिक दुनिया के रीति रिवाज तीज-त्यौहार मेला पारिवारिक एवं रिश्तेदारों की शादी जैसे कार्यक्रमों में समय बर्बाद नहीं करना है। आवश्यकतानुसार…
कोसीर और गाताडीह के सहायक समिति प्रबंधक पद से पृथक सारंगढ़ बिलाईगढ़, 05 दिसंबर 2023/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डॉ. फरिहा आलम सिद्दीकी ने जिले में धान खरीदी के फर्जी पंजीयन के मामले में सख्त कार्यवाही करते हुए सारंगढ़ विकासखंड के सेवा सहकारी समिति मर्यादित कोसीर और गाताडीह के सहायक समिति प्रबंधक को पद से पृथक किया है। फर्जी पंजीयन की शिकायत पर कलेक्टर डॉ. सिद्दीकी ने तहसीलदार सारंगढ़ को पंजीकृत कृषकों के रकबा का सत्यापन के लिए निर्देशित किया था। सहायक पंजीयक व्यास नारायण साहू से प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवा सहकारी समिति मर्यादित गाताड़ीह पंजीयन क्रमांक 402 के हल्का…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार आते ही बुलडोजर चलना शुरू हो गया है. राजधानी के मोतीबाग स्थित सालेम स्कूल के सामने अवैध चिकन चौपाटी पर निगम और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बुलडोजर लेकर पहुंची निगम की टीम ने सभी अवैध चौपाटी को हटाया दिया है.इस दौरान चौपाटी पुलिस और निगम कर्मी के साथ संचालकों का वाद विवाद भी हुआ. बता दें कि सोमवार को सालेम स्कूल की छात्राओं ने चौपाटी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है.सालेम स्कूल की छात्राओं ने सोमवार शाम को बैनर-पोस्टर लेकर चौपाटी हटाने के लिए…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आने के बाद भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है. प्रदेश में कांग्रेस की हार और बीजेपी की जीत हर ओर चर्चा है. वहीं सियासी बयानबाजी भी जारी है. इस बीच पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के मूंछ मुंडवाने वाले बयान पर बीजेपी उन्हें रेडार में लेने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. अब अमरजीत भगत को केदार कश्यप ने आड़े हाथों लिया है और कहा कि भगत चाहे तो मैं ही उनकी मूंछ मुड़वाने में उनकी मदद करूंगा. बता दें कि चुनाव से पहले पूर्व मंत्री अमरजीत…

