छत्तीसगढ़

रेणुका सिंह को CM बनाने के लिए हवन-पूजन:सूरजपुर में समर्थक कर रहे मंत्र जाप; BJP की बैठक में शामिल होने साव दिल्ली रवाना

छत्तीसगढ़ में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद अब CM पद की रेस जारी है। इस बीच कुछ नामों को लेकर चर्चा भी चल रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री और भरतपुर-सोनहत से विधायक चुनी गईं रेणुका सिंह को CM बनाने के लिए हवन-पूजन शुरू हो गया है। रेणुका के सूरजपुर स्थित आवास से कुछ दूर स्थित मंदिर के बाहर ही समर्थक यज्ञ कर रहे हैं।

उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिल्ली रवाना हो गए हैं। वहां पार्टी ने चुनावी राज्यों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। इसमें प्रदेश प्रभारी ओम माथुर भी शामिल होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ के लिए पर्यवेक्षक का नाम तय किया जा सकता है। इसके बाद एक-दो दिन में रायपुर में विधायक दल की बैठक होगी।

रविंद्र चौबे ने मंत्री के आगे पूर्व लिखवा दिया है। वहीं मो. अकबर के बंगले के बाहर से नेम प्लेट हटा दी गई है।
रविंद्र चौबे ने मंत्री के आगे पूर्व लिखवा दिया है। वहीं मो. अकबर के बंगले के बाहर से नेम प्लेट हटा दी गई है।

जानिए सरकार बदलने के बाद आज प्रदेश में क्या हो रहा है….

मंत्रियों के बंगले खाली होना शुरू, नेम प्लेट उखाड़ी गई
राज्य में भाजपा बहुमत के साथ सरकार बना रही है। नई सरकार के आने से पहले ही कांग्रेस में पावरफुल मंत्रियों के बंगले खाली होना शुरू हो गए हैं। बंगले के बाहर लगी नेम प्लेट भी उखाड़ी जा रही है। मंगलवार को मंत्री मोहम्मद अकबर ने अपना बंगला खाली कर दिया है। वहीं रवींद्र चौबे ने अपने नाम के आगे पूर्व मंत्री लिखवा दिया है।

नेता प्रतिपक्ष की रेस में पांच नाम
छत्तीसगढ़ में कांग्रेस इस बार विपक्ष की भूमिका निभाने वाली है। पार्टी में चर्चा है कि नेता प्रतिपक्ष कौन बनेगा। अब गिनती के अनुभवी चेहरे बचे हैं। रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्‍यक्ष रहे डॉ. चरणदास महंत, पूर्व मंत्री कवासी लखमा, पूर्व मंत्री उमेश पटेल और लखेश्वर बघेल शामिल हैं।

नेता प्रतिपक्ष की रेस में भूपेश बघेल और महंत का नाम भी है।
  • rammandir-ramlala

Related Articles

Back to top button