Author: HD MAHANT

रायपुर : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज दोपहर राजभवन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से भेंट की. इस दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य की छठवीं विधानसभा के गठन के निर्वाचित सदस्यों की अधिसूचना के साथ निर्वाचित अभ्यर्थियों की सूची सौंपी. इस अवसर पर भारत निर्वाचन आयोग के प्रमुख सचिव एसबी जोशी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश महादेव क्षीरसागर, भारत निर्वाचन आयोग के अवर सचिव रितेश सिंह, सेक्शन अधिकारी देवेश सिंह और जूनियर असिस्टेंट अनीश उपस्थित थे.

Read More

जांजगीर चांपा : जांजगीर एसपी ने विजय अग्रवाल ने 1 प्रशिक्षु डीएसपी, 2 टीआई ,2 एसआई, 2 एएसआई का तबादला आदेश जारी किया है. एसपी ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक संगम राम को नैला चौकी का प्रभार दिया है. नैला चौकी प्रभारी सत्यम चौहान को सारागांव थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय को यातायात शाखा से बम्हनीडीह थाना प्रभारी बनाया गया है. 3 उप निरीक्षक का भी बिर्रा, सारागांव और यातायात में तबादला किया गया है. इसके अलावा 2 एसआई को लाइन अटैच किया गया है.

Read More

नई दिल्‍ली : भारतीय रेलवे में लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं. अब यात्रियों की शिकायतों पर तुरंत एक्‍शन लिया जाता है. ऐसे में यात्रियों को सुखद और सुरक्षित माहौल मिलता है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक महिला यात्री की शिकायत पर महज 12 मिनट में कार्रवाई की है. महिला यात्री ने रेलगाड़ी में तीन शराबियों द्वारा हंगामा करने की शिकायत की थी. इससे पहले आरपीएफ ने एक बयान जारी किया था, जिसमें शिकायत पर करीब 45 मिनट में कार्रवाई करने की जानकारी दी गई थी. वैष्णव ने संवाददाताओं से कहा, “यात्री…

Read More

बिलासपुर : जिले में कॉलेज छात्रा पर सरेराह जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है. सहेली के साथ कॉलेज से पैदल घर लौट रही छात्रा पर एक युवक धारदार हथियार चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे छात्रा के गले में गंभीर चोट आई है. घायल छात्रा को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है. मामला कोटा थाना क्षेत्र का है. पुलिस हमलावर युवक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है. कोटा क्षेत्र की निवासी युवती कोटा स्थित निरंजन केशरवानी शासकीय कालेज में एमए प्रथम वर्ष की छात्रा है. उसी कालेज में खैरझींटी साजापाली…

Read More

रायपुर : बंगाल की खाड़ी में बनें चक्रवाती तूफान मिचौंग का प्रभाव देश के कई राज्यों में पड़ा है. इसका असर छत्तीसगढ़ में दिख रहा है. जिसके कारण कई जगहों पर भारी बारिश हुई है. वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में चक्रवर्ती तूफान की चेतावनी के चलते भारतीय रेलवे ने पांच ट्रेने रद्द कर दी है. मिचौंग के चलते रद्द की गई ट्रेनें 4 दिसंबर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल (मद्रास) -बिलासपुर एक्सप्रेस का नहीं होगा परिचालन. बिलासपुर- एर्नाकुलम एक्सप्रेस भी 4 दिसंबर तक रद्द. बिलासपुर से चलने वाली बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस 5 दिसंबर तक नहीं चलेगी. 6 दिसंबर से एर्नाकुलम…

Read More

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है। बता दें कि प्रदेश में उत्तर भारत और मध्य भारत में मौसमी बदलाव का असर छत्तीसगढ़ में भी पड़ रहा है। जहां सर्दियों ने अपना सितम ढाना शुरू कर दिया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में एक नए चक्रवाती तूफान ने दस्तक देना शुरू ​कर दिया है। यह चक्रवाती तूफान मिचौंग नाम का है जो अब छत्तीसगढ़ के भी मौसम का हाल बिगाड़ रहा है। बताया जा रहा है कि च्रकवाती तूफान मिचौंग दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में पहुंच रहा है। आज दोपहर तक तट से टकराएगा चक्रवाती तुफान मिली जानकारी…

Read More

कोरबा : एसईसीएल (SECL) दीपका के गेवरा कॉलोनी के क्वाटर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. जहां क्वाटर के छज्जा का एक बड़ा हिस्सा का गिर गया है. वहीं घर के आंगन में खेल रहे दो मासूम बाल-बाल बचे हैं. इस घटना से हड़कप मच गया है. खगेंद्र प्रसाद नायक ने बताया कि एसईसीएल के सिविल विभाग को कई बार शिकायत किया गया है. लेकिन शिकायत के बाद कोई अधिकारी कंप्लेंट अटेंड करने नहीं आ रहे थे. वहीं घटना की सूचना पर सिविल विभाग के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे. आए दिन कर्मचारी कॉलोनी में छज्जा गिरने की घटनाएं…

Read More

रायपुर/दिल्ली : बीजेपी ने आज राजधानी दिल्ली में अहम बैठक बुलाई गई है। राज्यों के प्रभारियों की बैठक होगी। इस बैठक में सीएम फेस को लेकर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ये बैठक बुलाई है। वहीं, छत्तीसगढ़ विधायकों से मुलाकात कर प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मानसुख मांडविया और सह प्रभारी नितिन नबीन दिल्ली लौटे चुके हैं। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी दिल्ली रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है, कि वे इस बैठक में शामिल हो सकते हैं।

Read More

देश के दक्षिणी राज्यों में चक्रवात मिचौंग का कहर देखने को मिल रहा है. चेन्नई में भारी बारिश और तेज हवाओं के बाद इससे संबंधित घटनाओं में कम से कम 8 लोगों की मौत हो चुकी है. रनवे पर पानी भर जाने की वजह से हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन भी प्रभावित हुआ और कई उड़ानें रद्द करनी पड़ीं. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को ये गंभीर चक्रवाती तूफान में बदल गया और मंगलवार की सुबह दक्षिणी आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है. सोमवार (04 दिसंबर) को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवात मिचौंग से…

Read More

पाकिस्तान में छिपकर बैठे खालिस्तानी आतंकी लखबीर सिंह रोडे की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, लखबीर सिंह रोडे की 2 दिसंबर को पाकिस्तान में हार्ट अटैक की वजह से मौत हुई। खबर लीक ना हो इसके चलते चोरी छिपे पाकिस्तान में सिख रीति-रिवाज से लखबीर सिंह रोडे का अंतिम संस्कार कर दिया गया। लखबीर सिंह रोडे, जरनैल सिंह भिंडरावाले का भतीजा है। पंजाब में आतंकी गतिविधियों में रहा शामिल लखबीर सिंह रोडे पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर भारत के खिलाफ पंजाब में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। लखबीर सिंह रोडे भारत में प्रतिबंधित आतंकी संगठनों खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (KLF) और…

Read More