Author: HD MAHANT
भिलाई की सौम्या सलूजा ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महासमुंद के बसना अपने ससुराल में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मायके वालों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी बेटी को दहेज के लालच में मारा गया है। पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का शनिवार को भिलाई में अंतिम संस्कार किया गया। वैशाली नगर निवासी गौरव वर्मा ने बताया कि उसकी बहन सौम्या सलूजा की शादी दिसंबर 2013 में बसना निवासी गौरव सलूजा के बहन को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया शादी के कुछ दिन तक तो सब ठीक रहा,…
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की तर्ज पर रायगढ़ में भी जल्द ही राष्ट्रीय स्तर की नालंदा परिसर लाइब्रेरी का निर्माण किया जाएगा। बीजेपी विधायक ओपी चौधरी ने जिलाधीश कार्तिकेय गोयल से इस मामले में चर्चा भी की है। नालंदा परिसर ओपी चौधरी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। राष्ट्रीय स्तर की लाइब्रेरी नालंदा परिसर के जरिए प्रदेश भर के युवा प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं, प्रवेश परीक्षाओं सहित नालंदा परिसर की लाइब्रेरी से जुड़ी अहम जानकारियां प्रदेश के युवाओं को संघ लोक सेवा आयोग सहित समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने या बेहतर प्रदर्शन करने के लिए रायपुर में…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ 09 दिसंबर 2023// भारतीय थलसेना (अग्निवीर) भर्ती रैली की अप्रैल में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश (सीईई) परीक्षा में उत्तीर्ण सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के युवाओं के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा सहित अन्य भर्ती परीक्षाओं का आयोजन 16 दिसंबर 2023 को जांजगीर-चांपा जिले के पुलिस लाईन खोखराभांठा में आयोजित किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रैली में सम्मिलित होने के लिए आवश्यक दस्तावेजों को लेकर जाना अनिवार्य है। जिसमें कक्षा 10वीं, 12वीं अंकसूची, टी.सी., निवास प्रमाण पत्र, फोटोयुक्त जाति प्रमाण पत्र, स्कूल या सरपंच द्वारा जारी फोटो युक्त चरित्र प्रमाण पत्र, सरपंच या पार्षद द्वारा जारी अविवाहित प्रमाण…
बिहार के नवादा में महिला सिपाही के बेटे की बेहरमी से सरेआम हत्या कर दी गई. हत्या से पहले आरोपी ने युवक की आंखों में मिर्च पाउडर डाल दिया. इसके बाद चाकू से 30 बार हमला किया. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. जिस समय ये घटना हुई, उस दौरान सड़क पर लोगों की आवाजाही जारी थी, लेकिन किसी ने भी युवक को बचाने की कोशिश नहीं की. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. जानकारी के अनुसार, यह घटना नवादा-कादिरगंज रास्ते पर KLS कॉलेज के पास हुई है. मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय राहुल…
रामानुजगंज से पूर्व विधायक बृहस्पत सिंह को छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. नोटिस जारी करते हुए पीसीसी ने 3 दिन में बृहस्पत से लिखित में जवाब मांगा है. उन पर पार्टी की छवि धूमिल करने का आरोप लगा है. जिसके चलते उन्हें नोटिस जारी किया गया है. बता दें कि पूर्व विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा और पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव पर गंभीर आरोप लगाए थे. साथ ही कुमारी सैलजा को हटाने की मांग की थी. दरअसल, शुक्रवार को बृहस्पत सिंह ने प्रदेश के शीर्ष नेताओं के खिलाफ बयानबाजी की थी.…
रायपुर : झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के घर से मिले 300 करोड़ रुपयों को लेकर अरुण साव ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि जहां कांग्रेस होगी वहां करप्शन होगा. जहां कांग्रेस होगी वहां क्राइम होगा, ये कांग्रेस के कल्चर का उदाहरण है. एक राज्यसभा सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये निकालना, ये कांग्रेस जो करती है उसका बड़ा उदाहरण है. वहीं शनिवार को लोकसभा में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा पर हुई कार्रवाई को लेकर साव ने कहा कि हर एक जनप्रतिनिधि से अपेक्षा की जाती है कि वो कानून का पालन करे, और जिस…
नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में बीजेपी नेता की नक्सलियों ने हत्या की। बीजेपी नेता कोमल माँझी मंदिर में पूजा करने गये थे, वहीं पर हत्या की। नक्सलियों ने हत्या की धमकी की चिट्ठी भी जारी की थी। इससे पहले भी नक्सलियों ने बीजेपी नेता सागर साहू की हत्या की थी। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल से नक्सली कोमल मांझी की हत्या की साजिश रच रहे थे। लेकिन शनिवार को जब मांझी शीतला माता मंदिर में पूजा के लिए गया था तभी तीन नक्सलियों ने उसे घेर लिया। उन्होंने टंगिए से गला पर वार कर कोमल मांझी की…
रायपुर : देश के लगभग सभी राज्यों में मिचौंग तूफ़ान का असर देखने को मिला। वहीं, अब मिचौंग तूफ़ान का असर कम होते ही छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ले ली है। प्रदेश के कई इलाकों में ठंड अचानक से बढ़ गई है। कई इलाके घने कोहरे के चादर से ढके हुए हैं। लगातार बारिश होने की वजह से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। रात के साथ ही अब दिनभर ठिठुरन बढ़ गई है। बता दें कि बीते दिनों लगातार हो रही बारिश और बादलों के छाए रहने से लोग काफी परेशान थे। वहीं, अब बारिश के बाद आसमान साफ…
छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार ने वापसी कर ली है। सरकार में आते ही भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ में अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलने कते साथ अब गुंडे-बदमाशों पर भी एक्शन लिया जा रहा है। इसी बीच छ्त्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिस की सरप्राइज दबिश कार्यवाही की गई। शहर की कई आउटर इलाके में स्थित बीएसयूपी कॉलोनियों में पुलिस ने एक साथ दबिश दी। बती दें कि गुंडा, निगरानी गुंडा, बदमाश, हिस्ट्रीशीटरो समेत संदिग्ध लोगों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने एक साथ सरप्राइज चेकिंग अभियान शुरू की। वहीं, प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के साथ ही अवैध रूप…
रायपुर : नौकरी के इंतजार में बैठे बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा अवसर है. जिले के युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 11 दिसम्बर को रोजगार कार्यालय, पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जॉब फेयर आयोजित होगा. सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले इस जॉब फेयर में 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बीसीए, एमबीए, एमसीए, बीएससी, एमएससी, बीटेक, आईटीआई, डिप्लोमा (इलेक्ट्रिकल) उत्तीर्ण युवाओं की लगभग 150 पदों पर भर्ती होगी. जिसमें रोजगार प्राप्त युवाओं को 8 हजार से 25 हजार रूपये तक मासिक वेतन मिल सकेगा. इस जॉब फेयर में निजी क्षेत्र…



