Author: HD MAHANT
रायगढ़ : लगातार हो रही मानव तस्करी दिनों दिन बढ़ती जा रही है जिसे रोकने के लिए पुलिस के द्वारा कई अभियान भी चलाए जा रहे हैं बावजूद इसके आरोपियों के द्वारा तस्करी का काम चोरी छूपे तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में नाबालिक लड़कियों को काम दिलाने का झांसा देकर महानगर ले जा रहे तीन युवकों को धरमजयगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक धरमजयगढ़ क्षेत्र के ही पारनेर गांव के रहने वाले हैं। दरअसल धरमजयगढ़ कापू क्षेत्र में मानव तस्करी रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसके तहत लोगों को…
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दो-तिहाई बहुमत से जीत के करीब पहुंचने के बाद मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं अब गर्म होने लगी हैं क्योंकि शिवराज सिंह चौहान ने तमात विपरित परिस्थितियों के बावजूद एक बार फिर राज्य में अपनी लोकप्रियता का लोहा मनवाया है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने किसी भी राज्य में मुख्यमंत्री पद के चेहरे की घोषणा नहीं की थी। कुछ प्रतिद्वंद्वियों की मौजूदगी के बावजूद शिवराज मध्य प्रदेश में सत्ता में बने रहने के लिए पसंदीदा नेता के रूप में उभरे हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ और राजस्थान में नेतृत्व की दौड़ खुली…
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के दो पायलट की मौत की खबर झूठी निकली है। दरअसल पहले खबर सामने आई थी कि विमान क्रैश होने की वजह से 2 पायलट की मौत हो गई है। हालांकि बाद में सच सामने आया कि पायलट की मौत नहीं हुई है लेकिन उन्हें गंभीर चोटें सामने आई हैं। क्या है पूरा मामला? दरअसल वायुसेना के अधिकारी के हवाले से खबर सामने आई कि विमान क्रैश होने की वजह से दो पायलट की मौत हुई है। भारतीय वायु सेना के दो पायलट उस समय मारे गए जब उनका पिलाटस प्रशिक्षण विमान तेलंगाना के डिंडीगुल स्थित वायु सेना अकादमी…
पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है और सोमवार से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बारिश के आसार है। बस्तर संभाग में सोमवार चार दिसंबर और मंगलवार पांच दिसंबर तथा मध्य छत्तीसगढ़ में चार, पांच व छह दिसंबर को बारिश की संभावना है। इसके साथ ही सरगुजा संभाग में पांच व छह दिसंबर को बारिश होगी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होगा। छह दिसंबर के बाद मौसम खुलते ही न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू होगी और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
बिलासपुर : मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों को प्रशासन की अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ा। आराम से बैठना तो दूर समर्थकों के लिए खड़े रहने की जगह नहीं थी। मार्ग पर ही खड़े रहकर रुझान जानते रहे। इतना ही नहीं वाहन भी मार्ग के दोनों तरफ खड़े रहे। इसके चलते पूरे समय जाम लगता रहा और समर्थकों के साथ राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इतनी समस्या के बाद भी समर्थक अपने क्षेत्र के प्रत्याशियों के परिणाम जानने के लिए सुबह से लेकर शाम तक डटे रहे। शासकीय इंजीनियरिंग कालेज में रविवार को सुबह मतगणना शुरू हुई। गणना के लिए प्रशासन…
दुर्ग : भिलाई के रामनगर क्षेत्र के बीएलवीके ऑप्टिकल्स में देर रात भीषण आग लग गई. आग इतना भड़क उठा की दुकान संचालक के घर तक आग पहुंच गई. घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इस घटना में एक पालतू कुत्ते की जलकर मौत हो गई है. वहीं चश्मा दुकान में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है. जानकारी के अनुसार, बीएलवीके ऑप्टिकल्स में देर रात लगभग 10.30 बजे आग लगी. आग इतना भयानक था कि चश्मा दुकान जलकर खाक हो…
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा के 90 विधानसभा सीटों में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की वापसी हुई है. बीजेपी 54 सीटों में जीत दर्ज की है और कांग्रेस के 35 और एक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खाते में सीट आई है. इस बड़ी जीत के साथ आज भाजपा विधायक दल की बैठक भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली थी, जिसे स्थगित कर दिया गया है. भाजपा मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में दोपहर 11 बजे भाजपा विधायक दल की बैठक आहूत की गई थी. यह बैठक बीजेपी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, सहप्रभारी नितिन नवीन की मौजूदगी में…
रायपुर : राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से ओम माथुर ने मुलाकात की। इस भेंट मुलाकात की जानकारी देते ओम माथुर ने सोशल मीडिया पर बताया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचंड विजय के पश्चात छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी श्री@OmMathur_bjp जी के साथ छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन जी से स्नेहमय भेंट की। बता दें कि 2023 चुनाव में छग की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। बीजेपी को 54 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस की बात करें तो 35 सीट पर सिमट गई।
अम्बिकापुर : सेना की नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाले सैनिक रामकुमार टोप्पो ने कांग्रेस के अभेद किले विधानसभा सीतापुर को अपने पहले राजनीतिक हमले में ढहा दिया है। विधानसभा सीतापुर में सैनिक रामकुमार ने पहली बार कमल फूल खिलाने में सफलता हासिल कर कांग्रेस के अभियान को चूर-चूर कर दिया है। कांग्रेस के पदाधिकारियों को सपने में भी यह अंदाजा नहीं था कि अमरजीत भगत के 20 वर्षों की राजनीतिक विरासत को तीन महीने पूर्व नौकरी छोड़कर राजनीति में कदम रखने वाला सैनिक इतनी सहजता से ध्वस्त कर देगा। सैनिक राम कुमार द्वारा सेना की नौकरी छोड़कर राजनीति…
नई दिल्ली: विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। 22 दिसंबर तक चलने वाला संसद का शीतकालीन सत्र इस बार गरम रह सकता है। आज सत्र के पहले ही दिन तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा से जुड़ी रिपोर्ट रखी जा सकती है। लोकसभा के एथिक्स पैनल ने जांच के बाद TMC सांसद को निष्कासित किए जाने की सिफारिश की है। तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ सकती हैं मुश्किलें मोइत्रा पर ‘पैसे लेकर सवाल पूछने’ के आरोप लगे हैं। अगर लोकसभा इस रिपोर्ट को अनुमोदित कर देती है तो मोइत्रा की सदस्यता खत्म हो…

