Author: HD MAHANT

बलौदाबाजार, 31 जुलाई 2025, नगर भवन बलौदाबाजार में बुधवार शाम सुरों की ऐसी बयार बही कि मोहम्मद रफी के नगमों में डूबे सैकड़ों श्रोतागणों से खचाखच भरे सभागार में गीतों की गूंज और तालियों की झंकार देर शाम तक गूंजती रही। रफी साहब की 44वीं पुण्यतिथि पर आयोजित "एक शाम रफी के नाम" कार्यक्रम में न सिर्फ गीत–संगीत की रंगीन प्रस्तुतियां हुईं, बल्कि समाज सेवा से जुड़े अनेक व्यक्तित्वों को मंच से सम्मानित भी किया गया,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकाराम वर्मा मौजूद रहे,जिन्होंने रफी के गीत "हुस्न पहाड़ों का…" और छत्तीसगढ़ी गीत "डहर…

Read More

एडवो. राकेश महौत न केवल सामाजिक विषयों को लेकर गंभीर और प्रतिबद्ध हैं, बल्कि उनका तेज-तर्रार स्वभाव, स्पष्ट दृष्टिकोण और निर्भीक वक्तव्य उन्हें एक प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है। इस सौजन्य भेंट में समाज, कानून और मानवाधिकार जैसे विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई,एच.डी.महंत ने इस मुलाकात को प्रेरणादायक बताते हुए कहा–“प्रशिक्षण कार्यक्रम ने पंचायत एवं बाल संरक्षण के क्षेत्र में मेरी दृष्टि को और व्यापक किया। साथ ही राकेश जी से हुई यह संवादात्मक मुलाकात विचारों के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम रही”प्रशिक्षण सत्रों में प्रतिभागियों को किशोर न्याय अधिनियम, बाल संरक्षण तंत्र, समिति की जिम्मेदारियाँ और व्यवहारिक…

Read More

रायपुर/बीजापुर, 30 जुलाई 2025/छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में स्वतंत्र पत्रकार मुकेश चंद्राकर की सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) के पांच अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अफसरों में दो सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता (EE), एक वर्तमान EE, एक SDO और एक उप अभियंता शामिल हैं। सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। भ्रष्ट गठजोड़ के खिलाफ आवाज बनी जानलेवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर जैसे संवेदनशील और नक्सल प्रभावित क्षेत्र में सड़क निर्माण में भारी भ्रष्टाचार को उजागर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया और अपने…

Read More

रायपुर/रायपुर महानगर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित रेलवे प्रशासन की शासकीय भूमि पर अवैध रूप से निर्मित एक भवन में चल रहे कथित ईसाई मिशनरी धर्मांतरण केंद्र के खिलाफ आज विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। संगठन के अनुसार, वहां लंबे समय से गरीब, अशिक्षित और आर्थिक रूप से पीड़ित लोगों को लालच, भय, दबाव और हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध दुष्प्रचार कर मतांतरण कराया जा रहा था,स्थानीय लोगों ने बताया कि इसी कथित गिरोह के चंगुल में फंसकर क्षेत्र के तीन लोग मानसिक रूप से टूटकर आत्महत्या भी कर चुके हैं। इन घटनाओं के चलते…

Read More

रायपुर/छत्तीसगढ़ /पू. शदाणी दरबार तीर्थ, रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय हिन्दुराष्ट्र अधिवेशन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य सरकार छत्तीसगढ़ में कठोर धर्मांतरण विरोधी कानून लाने जा रही है। उन्होंने नक्सलवाद की समाप्ति और धर्मांतरण जैसी चुनौतियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का भरोसा दिलाया,अधिवेशन का आयोजन हिन्दू जनजागृति समिति और पू. शदाणी दरबार तीर्थ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मंच पर पू. युधिष्ठिरलाल महाराज, पाटेश्वर धाम के संस्थापक राम बालकदास महाराज, महामंडलेश्वर सर्वेश्वर दास महाराज, हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ संगठक सुनील घनवट और स्व. सावरकर के प्रपौत्र रणजीत सावरकर समेत अनेक संत-महंत एवं…

Read More

मेडिश्योर हॉस्पिटल की स्थापना छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. विकास गोयल और डॉ. राहुल गोयल द्वारा की गई है। यह अस्पताल अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश के मरीजों के लिए एक नई उम्मीद के रूप में उभरने जा रहा है।इस शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ जनर्लिस्ट वेलफेयर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने विशेष रूप से उपस्थित होकर डॉ. विकास गोयल को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि,”आपके कुशल नेतृत्व में निजी चिकित्सा क्षेत्र में जो उल्लेखनीय सेवाएं दी जा रही हैं, वह पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।…

Read More

मुंगेली, 26 जुलाई/फिल्म ‘सैयारा’ की भावुक प्रेम कहानी ने जहां युवाओं के दिलों को छू लिया है, वहीं अब यह ट्रेंड साइबर ठगों के लिए भी एक नया हथियार बन गया है। सोशल मीडिया पर #SaiyaaraVibes और #LoveLikeSaiyaara जैसे हैशटैग्स के ज़रिए युवा अपने इमोशंस साझा कर रहे हैं, लेकिन इसी भावनात्मक लहर का फायदा उठाकर साइबर अपराधी अब ऑनलाइन प्यार की आड़ में ठगी की स्क्रिप्ट लिखने लगे हैं।इस पर गंभीरता दिखाते हुए मुंगेली पुलिस ने एक ज़रूरी चेतावनी जारी की है। पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से पोस्ट कर कहा—“‘सैयारा’ की प्रेम कहानी दिल को छू…

Read More

रायपुर/राजधानी रायपुर के प्रेस क्लब में ‘लोकजतन सम्मान’ समारोह का आयोजन हुआ. इस अवसर पर “लोकतांत्रिक भारत में पत्रकारिता की चुनौतियां” विषय पर वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश का व्याख्यान हुआ. ‘लोकजतन सम्मान’ समारोह में बस्तर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर को मरणोपरांत लोक जतन सम्मान दिया गया. जिसे पूनम वासन ने ग्रहण किया है सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए बादल सरोज ने कहा कि जनता की आवाज को कुचलने    और वास्तविकता  को रोकने का प्रयास  लंबे समय से हो रहा है. योजनाबद्ध तरिके से कोशिश हो रही है. अब यह कोशिश व्यापक हो गई है. जिसमें कई बड़े मीडिया हाउसेस भी…

Read More

नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक मील का पत्थर पार कर लिया। वे भारत के दूसरे सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं। अब उन्होंने इंदिरा गांधी के 4,077 दिनों के कार्यकाल को पीछे छोड़ दिया है और 25 जुलाई 2025 तक 4,078 दिन पूरे कर चुके हैं। इससे पहले इंदिरा गांधी का यह रिकॉर्ड 24 जनवरी 1966 से 24 मार्च 1977 तक लगातार प्रधानमंत्री रहते हुए बना था। अब उनसे आगे केवल देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू हैं, जिन्होंने 15 अगस्त 1947 से 27 मई 1964 तक कुल 6,126 दिन…

Read More