Author: HD MAHANT

असम के सबसे बड़े शहरों में से एक गुवाहाटी में आज सुबह 5:42 पर जब लोग नींद से जागे भी नहीं होंगे, तब वहां भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई। हालांकि भूकंप के इन झटकों की वजह से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन जल्द सुबह झटके महसूस होने की वजह से लोगों में डर का माहौल व्यापत है। https://twitter.com/ANI/status/1732558383138623672?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1732558383138623672%7Ctwgr%5E07bfb2a19e5930102ee931e5010811d80aa03255%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Findia%2Fnational%2Fearthquake-in-assam-early-morning-intensity-measured-more-then-3-on-richter-scale-2023-12-07-1006590

Read More

नई दिल्ली: चक्रवाती तूफान मिचौंग की वजह से तमिलनाडु के कई शहरों में जिन्दगी अस्त-व्यस्त हो गई है। तूफान तो अब चला गया है लेकिन अपने निशान छोड़ गया है। इस तूफ़ान की वजह से लोगों के रोजमर्रा के काम प्रभावित हुए हैं। वहीं तूफ़ान ने 10 से ज्यादा लोगों की जान भी ले ली। प्रदेश की राजधानी चेन्नई के कई इलाके अभी भी जलमग्न हैं। पानी को निकालने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जा रहा है। तूफ़ान की वजह से यातायात भी प्रभवित हुए है। इसमें सड़क, वायु और रेल तीनों शामिल हैं। कई जगहों पर सड़क बुरी तरह…

Read More

आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज का पूरा दिन और पूरी रात पार कर कल सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि- आज…

Read More

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मिचौंग का असर आज भी दिख रहा है। जिसके कारण प्रदेश में आज अधिकतम तापमान में काफी ज्यादा गिरावट है। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बस्तर संभाग के जिलों में भारी बारिश की संभावना है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम और सरगुजा संभाग के जिलों में बहुत हल्की से हल्की वर्षा का अनुमान है। मंगलवार को साइक्लोन के असर से प्रदेश में मौसम ठंडा रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री पेंड्रा में दर्ज किया गया। वहीं सबसे ज्यादा तापमान दंतेवाड़ा में 26.3…

Read More

बलरामपुर जिले में ग्राम बरियों एवं चरगढ़ में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजपुर राजीव जेम्स कुजूर और ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के संयुक्त टीम ने मंगलवार को कार्रवाई की है। ​​​​ दरअसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ग्राम बरियों में डॉ. ए.पी. मिश्रा (बी.ए.एम.एस.) के द्वारा अवैध रूप से क्लीनिक का संचालन करने की सूचना मिली थी। मिली शिकायत के आधार पर संयुक्त टीम ने क्लीनिक की जांच की। क्लीनिक का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं जांच में पाया गया कि संचालनकर्ता द्वारा क्लीनिक का नर्सिंग होम एक्ट में पंजीयन नहीं कराया…

Read More

मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने कुल 21 सांसदों को मैदान में उतारा था। इनमें से 12 सांसद चुनाव जीते जबकि 9 हार गए। जीते हुए 12 सांसदों में से 11 ने बुधवार को लोकसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया। सिर्फ राजस्थान से चुनाव जीतने वाले बालकनाथ ने अभी इस्तीफा नहीं दिया है। संसद सदस्यता छोड़ने वालों में मध्य प्रदेश से नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल, राकेश सिंह, उदय प्रताप और रीति पाठक हैं। वहीं छत्तीसगढ़ से अरुण साव, रेणुका सिंह और गोमती साय जबकि राजस्थान से राज्यवर्धन सिंह राठौड़, दीया…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 6 दिसम्बर 2023/ परियोजना निदेशक हरिशंकर चौहान के नेतृत्व में जनपद पंचायत सारंगढ़ के सभाकक्ष में पंचायत विभाग का समीक्षा बैठक रखा गया। बैठक में पंचायत विभाग अंतर्गत संचालित समस्त योजनाओं के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में तीनो ब्लॉक के सीईओ, पीओ, बीसी, बीपीएम, जिला व जनपद स्तर के समस्त शाखा प्रभारी तकनीकी सहायक आदि उपस्थित थे।

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 06 दिसंबर 2023/अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी ने कलेक्टोरेट के मुख्य गेट के सामने संध्या 5 बजे पीएम फसल बीमा योजना के प्रचार वाहन रथ को पूजाकर और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। वर्तमान में फसल कटाई का अंतिम दौर चल रहा है और हल्की बारिश पिछले दो दिनों से जारी है। ऐसे में किसानों का फसल नुकसान होने की संभावना है। सभी किसान फसल नुकसान होने पर मुआवजा के लिए संबंधित बीमा कंपनी और अधिकारियो से सम्पर्क करें।

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ 06 दिसम्बर 2023/। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर डॉ. फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देश पर 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हुई है। एक माह से अधिक धान खरीदी होने पर खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव ने बताया कि -जिले के तीनों विकासखंड में 65 सहकारी समितियां और उपार्जन केंद्र 86 है । इन धान खरीदी केंद्रों में शासन द्वारा सत्र 2023 – 24 के लिए खरीदी लक्ष्य 399837. 00 (में.टन) है । पंजीकृत किसानों की कुल संख्या 87121 है जिस में से दिनांक 6 दिसंबर की स्थिति में 12470 किसानों ने धान विक्रय किया , शेष किसानों की…

Read More

सारंगढ़ बिलाईगढ़ , 06 दिसम्बर 2023/सशस्त्र सेना झंडा दिवस प्रति वर्ष भारतीय सेना की बहादुरी, त्याग व समर्पण के सम्मान में एवं वीर शहीदों की स्मृति में हमारे देश में 07 दिसम्बर को हर्ष के साथ मनाया जाता हैं। इस परिप्रेक्ष्य में सचिव, राज्य सैनिक बोर्ड एवं संचालक सैनिक कल्याण, ब्रिगेडियर विवेक शर्मा, व्ही. एस. एम (से.नि), द्वारा छत्तीसगढ के सभी नागरिक से अपील की गई है कि शहीद सैनिकों की विधवाओं, भूतपूर्व सैनिकों एवं सेना में सेवारत् सैनिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास तथा कल्याणकारी योजनाओं के लिये अधिक से अधिक दान देकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता…

Read More