Author: HD MAHANT
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद अब प्रदेश में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चर्चा तेज है. वहीं, प्रदेश में सरकार बदलने के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच सोशल मीडिया पर तकरार जारी है. इस बीच नवनिर्वाचित विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की समीक्षा बैठक पर तंज कसा है. अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर लिखा है कि, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लोग आज हार की समीक्षा के लिए दिल्ली जा रहे हैं, लेकिन दिल्ली को हार की समीक्षा से ज्यादा रुचि पांच सालों के हिसाब-किताब में रहती है पर शायद कांग्रेस की बैलेंस शीट फरार है. बता दें कि,…
छत्तीसगढ़ में मिचौंग तूफान का असर दिख रहा है. प्रदेश के अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई है. बीते दो दिनों में 5 संभागों में हो रही बारिश के साथ ठंड भी बढ़ी है. दक्षिण बस्तर में लगातार 2 दिनों से बारिश हो रही है. वहीं आने वाले 2 दिनों तक बारिश के बने रहने की संभावना है. बारिश के चलते अधिकतम जिलों में तापमान 6 से 8 डिग्री कम होने की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो शुक्रवार से बादल छटने के बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है. रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस…
आयकर विभाग ने कल ओडिशा और झारखंड में बौध डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड पर छापे मारे हैं। इस दौरान एजेंसी को कंपनी से जुड़े परिसरों से भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। अधिकारियों के मुताबिक ओडिशा के बोलांगीर, संबलपुर और झारखंड के रांची, लोहरदगा में तलाशी चल रही है। आयकर विभाग के सूत्रों ने बताया कि कल तक 50 करोड़ रुपये तक के नोटों की गिनती पूरी हो चुकी थी, लेकिन नोटों की संख्या इतनी ज्यादा है कि मशीनों ने काम करना बंद कर दिया है। कल ही कांग्रेस सांसद धीरज प्रसाद के यहां हुई रेड बता दें कि बौध…
भिलाई : दुर्ग जिले के छावनी मे हुए मृतिका मंशा देवी के संदेहास्पद मृत्यु के मामले मे खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि शासकीय अस्पताल सुपेला मे मंशा देवी पति राजेश कुमार उम्र 28 वर्ष निवासी सुन्दर नगर तालाब के पास कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी को लेकर मंशा के परिजन आये थे जो डाँक्टर द्वारा चेक कर उसकी मृत्यु होना बताये थे । उसके पति द्वारा मंशा घर मे थी जो ये बच्चो को स्कूल से लेकर वापस घर आने पर पलंग पर बेहोश मिली ऐसा बताया था जिस पर सुपेला मे जीरो मे मर्ग कायम कर थाना…
जवानों को मिली बड़ी सफलता, 2 लाख के इनामी नक्सली को किया गिरफ्तार, इन बड़ी वारदातों को दिया था अंजाम
छत्तीसगढ़ में बीचे दिनों से नक्सलियों की चहलकदमी बढ़ने लगी है। इसी बीच जवानों के हाथों बड़ी सफलता हाथ लगी है। जवानों ने दो लाख के इनामी नक्सली को गिरफ्तार कर लिया है। इस इनामी नक्सली का नाम महेंद्र किशतैया बेलदी है, जिसे महाराष्ट्र गड़चिरोली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नक्सली महेंद्र किश्तय्या वेलादी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के बीजापुर का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार ने इसके ऊपर कुल दो लाख रुपये का इनाम रखा था। गढ़चिरौली पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि सुरक्षाबलों की आवाजाही के बारे में नक्सलियों को जानकारी देने के इरादे…
रायपुर : छत्तीसगढ़ में सरकार बदलते ही प्रशासन के एक्शन को लेकर कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा, अधिकारी मर्यादाओं के इतर जाकर काम ना करें. आज भाजपा की सरकार है अगर सरकार ने आदेश नहीं दिया है तो ऐसी कार्रवाई आप कर रहे तो गलत है. ठेले, खोमचे वालों पर बुलडोजर चलाकर क्या संदेश देना चाहते हैं. अगर किसी ने गलत किया है तो कानून के तहत कार्रवाई करें. रोजी रोटी पर बुलडोजर चला रहे हैं. हम विपक्ष पर रहकर लड़ाई लड़ेंगे. सरकार बदलने के बाद पुलिस गुंडे बदमाशों की सूची लेकर…
रायपुर : प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश से धान की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. मौसम ऐसा ही रहा तो किसानों की मुसीबत और बढ़ सकती है. इसके साथ ही लगभग 15 दिन और धान की कटाई पिछड़ जाएगी. बारिश की मार को देखते हुए किसानों ने शासन-प्रशासन से नमी युक्त धान खरीदी के साथ मुआवजे की मांग की है. प्रदेश में बीते तीन दिनों से हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. बारिश से धान की फसलों को भारी नुकसान हो रहा है. एक तरफ खेत में पानी भरने से कटी…
रायपुर : निवृतमान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शाम 5.40 बजे इंडिगो क़े नियमित विमान से दिल्ली रवाना होंगे। जिस पर अजय चंद्राकर का कहना है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के लोग आज हार की समीक्षा के लिए दिल्ली जा रहे हैं… लेकिन दिल्ली को हार की समीक्षा से ज्यादा रुचि पांच सालों के हिसाब- किताब में रहती है….. पर शायद कांग्रेस की बैलेंस शीट फरार है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में मिली बड़ी हार के बाद 8 दिसंबर को दिल्ली में कांग्रेस की समीक्षा बैठक होगी। इसमें भूपेश बघेल, प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज और प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा को बुलाया गया है।…
कोरबा : पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं एवं थाना/चौकियों का प्रत्येक सप्ताह क्रम से निरीक्षण होना है इसी क्रम में 06/12/2023 को पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कटघोरा में थाना कटघोरा एवं पु स कें जटगा का निरीक्षण किया गया जिसमें थाना प्रभारी कटघोरा निरीक्षक तेज यादव एवं पुलिस सहायता केंद्र जगटगा सउनि मंतु राम मरकाम एवं विवेचन गढ़ उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के द्वारा लंबित अपराध, लंबित मर्ग, लंबित गुम इंसान, लंबित शिकायत एवं थाना में संधारित रजिस्टरों में की जाने वाली प्रविष्टियों का निरीक्षण कर सभी विवेचको को काफी महीनों से लंबित अपराध,…
कोरबा : विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार व सरकार बदलते ही प्रदेश के कई जिलों में पुलिस अधिकारी एक्शन में आने लगे हैं। कड़े तेवर के लिए पहचाने जाने वाले कोरबा एसपी जितेंद्र शुक्ला भी बुधवार की सुबह तब एक्शन में दिखें, जब वे कटघोरा थाना में समीक्षा बैठक लेने विभागीय वाहन में जा रहे थे। बालको नगर के परसाभाठा बाजार के पास सड़क (रिंग रोड) पर भारी वाहनों की वजह से जाम लगा था। सड़क के दोनों दिशाओं में भारी वाहनों की लंबी कतार मिली। स्कूल बसें व अन्य चार पहिया वाहन जाम में फंसे हुए थे। उन्होंने जानकारी…



