Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: HD MAHANT
रायपुर में घोषित हुए नतीजे, भरत दास बने नए प्रदेश अध्यक्ष रायपुर, 15 जून 2025।छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में रविवार को मानिकपुरी पनका,पनिका समाज का प्रादेशिक चुनाव पूरी पारदर्शिता, प्रत्यक्षता और शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रदेश भर के मतदाताओं में उत्साह का माहौल रहा और समाज के लोगों ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विजयी प्रत्याशी एवं प्राप्त मत – प्रदेश अध्यक्ष – भरत दास मानिकपुरी (छरछेद, कसडोल, बलौदाबाजार) – 5919 मत प्रदेश महासचिव – नान्हीं दास दीवान (बंधुवा भाठा, करतला, कोरबा) – 6268 मत प्रदेश कोषाध्यक्ष – गोपाल दास पड़वार (केशला, खरोरा, रायपुर) – 6523 मत प्रदेश…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 16 जून 2025/नए शिक्षा सत्र में सभी शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के प्रवेश उत्सव का शुभारंभ 16 जून को होगा। इस दौरान विद्यार्थियों का नया प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर तिलक लगाकर प्रवेश दिलाया जाएगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में किया जाएगा। नए कक्षा में प्रवेश के लिए प्रतीक्षा कर रहे विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर मिल रहा है। अधिकारी, शिक्षक आदि ने शाला प्रवेश उत्सव की प्रारंभिक तैयारी पूरी कर ली है। इसी प्रकार आश्रम छात्रावास में भी बच्चों के प्रवेश के लिए आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जून 2025/धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 15 जून से 30 जून के मध्य जिले के 17 गांवों में शिविर का आयोजन किया जाना है। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर ग्राम पंचायत तिलाईदरहा क्षेत्र के गांव जामपाली में 16 जून को, खम्हारडीह और झींकीपाली में 17 जून को, अमलीडीपा और ग्राम पंचायत घोघरा क्षेत्र के गांव सोनबला में 18 जून को, खर्री और करपी क्षेत्र के परधियापाली में 19 जून को, परसापाली क्षेत्र के गांव भोगडीह और गारडीह में 20 जून को, बघमल्ला और बोडाडीह में 23 जून को, पिरदा और चारपाली में…
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 15 जून 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्र अशोका पब्लिक स्कूल, सीपीएम कॉलेज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दानसरा, स्वामी आत्मानंद विद्यालय सारंगढ़ और पंडित लोचन प्रसाद पाण्डेय शासकीय कालेज सारंगढ़ के कक्षों में जाकर परीक्षार्थियों और परीक्षा व्यवस्था का कलेक्टर ने अवलोकन किया और परीक्षा केंद्र अध्यक्षों से परीक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी लिए। इस दौरान अपर कलेक्टर एस के टंडन, सहायक नोडल अधिकारी नरेश चौहान, सीएमओ राजेश पांडेय उपस्थित थे।छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 15 जून को पूर्वान्ह में सुबह 10 बजे से…
सरपंचों ने लिया संकल्प – “घर-घर पहुंचेगा जनकल्याण” कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी नारायण आमेटा द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी अनुशांगिक संगठन पदाधिकारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।
भटगांव, 14 जून 2025 | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के अध्यक्ष माननीय जिला न्यायाधीश महोदय एवं सचिव महोदया के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति भटगांव (व्यवहार न्यायालय) के अध्यक्ष महोदय के मार्गदर्शन में ग्राम घाना और जोरा में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।इस आयोजन में पैरा लीगल वालंटियर्स गजेंद्र प्रकाश बंजारे (थाना सरसीवा) एवं दीपक अजय (थाना भटगांव) का विशेष सहयोग रहा। शिविर स्थल: ग्राम घाना इस अवसर पर ग्रामीणों को निम्न विषयों पर जानकारी देकर जागरूक किया गया:निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गई, जिससे जरूरतमंद लोग न्यायिक सहायता प्राप्त कर सकें। वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं संरक्षण…
महासमुन्द/बसना। पूज्य मानिकपुरी पनका,पनिका समाज के तत्वावधान में सद्गुरु कबीर साहेब का प्राकट्य दिवस श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक सौहार्द के वातावरण में बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक इकाई बसना द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह के संभाग प्रभारी जगदीश दास राजन, नगर पंचायत बसना के उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,पनका,पनिका समाज ब्लॉक अध्यक्ष मलिन दास, पत्रकार राजीव कुमार दास, तथा राष्ट्रीय पर्यावरण एवं खनिज संरक्षण मंच के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एच. डी. महंत ने भी संबोधित किया। वहीं एच. डी. महंत ने कहा कि “कबीर साहेब की…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 13 जून 2025/कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिला अंत्यावसायी कार्यालय द्वारा आयोजित कौशल विकास प्रशिक्षण ट्रेड सेल्फ एंप्लॉई टेलर (सिलाई) का आकस्मिक निरीक्षण किया। जिले के अनुसूचित जाति वर्ग के महिला और युवतियों के लिए यह डेढ़ माह का प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने कहा कि आजकल के फैशन के हिसाब से सिलाई का कार्य सीखो, जिससे स्वयं का दुकान होने पर उसका फायदा मिले। यदि पुराने डिजाइन के ड्रेस सिलाई सीखोगे तो उसके ग्राहक कम मिलेंगे। इसलिए सभी डिजाइन की जानकारी होनी चाहिए। कलेक्टर ने प्रशिक्षण कर रहे ट्रेनर और युवतियों से उनके निवास,…
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में बनाए गए 21 परीक्षा केंद्र सारंगढ़ बिलाईगढ़, 13 जून 2025/छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल द्वारा रविवार 15 जून को पूर्वान्ह में सुबह 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक सहायक विकास विस्तार अधिकारी (एडीईओ) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले में इस परीक्षा के लिए 21 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें 6042 परीक्षार्थियों के लिए सीट आरक्षित किया गया है। अभ्यर्थी व्यापम की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करके अपने प्रोफाइल लॉगिन पेज से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त एसएमएस के यूआरएल को क्लिक कर…
